सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 2024: ऑनलाइन आवेदन, लाभार्थी सूची

Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana:- समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ाने तथा लड़कियों को अधिक शिक्षित करने के लिए झारखंड सरकार द्वारा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत राज्य की गरीब परिवारों की बालिकाओं को कक्षा 8 से लेकर 18 वर्ष तक आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana का लाभ राज्य की गरीब परिवार की कन्याओं को प्रदान किया जाएगा। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जिसके लिए आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana

23rd Nov Update:- सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में अब सभी बच्चियों को मिलेगा लाभ

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विश्व बाल दिवस के अवसर पर एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने घोषणा मै बताया सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत एक परिवार की अधिकतम दो बच्चियों को दिए जाने वाले लाभ की बाध्यता को खत्म कर दिया गया है। अब इस योजना का लाभ परिवार की सभी बच्चियों को मिलेगा। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सभी बच्चियों को सहायता मिल सके। विश्व बाल दिवस के अवसर पर, सीएम ने यूनिसेफ के बाल पत्रकारों से मुलाकात करके यह घोषणा की। और कहा कि हमारी सरकार ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की शुरुआत राज्य की बेटियों को सशक्तिकरण और उनकी पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए की है। इस योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा बेटियों को मिल सके। इसके लिए अब इस योजना के अंतर्गत एक परिवार से अधिकतम दो बच्चियों को लाभ देने की बाध्यता को खत्म किया जाएगा। जिससे सभी बच्चियों को लाभ मिल सकेगा।

Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana 2024

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी के द्वारा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना को शुरू किया गया है। पहले इस योजना का नाम मुख्यमंत्री सुकन्या योजना था। इस योजना के नाम के संशोधन प्रस्ताव पर 24 अगस्त 2022 को कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान की। Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana के तहत गरीब परिवारों की बालिकाओं को कक्षा 8 में प्रवेश करने पर 2,500 रूपये की धनराशि, कक्षा 9 में प्रवेश करने पर  2,500 रूपये, कक्षा 10 में प्रवेश करने पर 5,000 रूपये, कक्षा 11 में प्रवेश करने पर 5,000 रूपये, कक्षा 12 में प्रवेश करने पर 5,000 रूपये की धनराशि झारखंड सरकार द्वारा 6 किस्तों के रूप में प्रदान की जाएगी। साथ ही 18 से 19 वर्ष की आयु पूरी होने पर 20,000 रूपये की एकमुश्त राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि बालिका के बैंक खाते में भेजी जाएगी। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए बालिकाओं को अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र से संपर्क करना होगा।

झारखंड गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना

16th Nov Update:- किशोरी समृद्धि योजना के अंतर्गत, झारखंड के 5.5 लाख छात्राओं को लाभ प्राप्त होगा

झारखंड की छात्राओं को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्थापना दिवस के मौके पर बड़ा तोहफा देंगे। मुख्यमंत्री सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा कक्षा 8 से 12 तक की छात्राएं 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्राप्त करेंगी। यह राशि हर वर्ग के छात्राओं को अलग-अलग अनुदान स्वरूप दी जाती है। मुख्यमंत्री सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत झारखंड सरकार ने 5.5 लाख छात्राओं को आर्थिक लाभ देने के लिए यह योजना बनाई है। इस योजना के तहत 261 करोड़ रुपए का छात्राओं को आर्थिक लाभ दिया जाएगा। वर्तमान में इस योजना से 6 लाख 51 हजार से अधिक किशोरियों को जोड़ा गया है। ताकि राज्य में बाल विवाह जैसी कुप्रथा को खत्म कर महिला सशक्तिकरण और शिक्षा को बढ़ावा दिया जा सके।

किशोरी समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए जन्म प्रमाण पत्र देना अनिवार्य नहीं होगा।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के बारे में जानकारी

योजना का नामSavitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana
शुरू की गईपूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी के द्वारा
लाभार्थीगरीब परिवारों की बेटिया
उद्देश्यआर्थिक सहायता प्रदान करना है।
कुल किस्ते6 किस्ते
कुल राशि40,000 रूपये
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन

Kishori Samriddhi Yojana का उद्देश्य

  • सावित्रीबाई फुले समृद्धि योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की बालिकाओं को भिन्न भिन्न किस्तों में आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि बालिकाएं प्रोत्साहित होकर आगे पढ़ सके और अपना भविष्य उज्जवल बना सके।
  • राज्य सरकार द्वारा 8वीं से 12वीं कक्षा तक बालिकाओं को सहायता राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही 18 से 19 वर्ष की आयु पूरी होने पर 20,000 रूपये की एकमुश्त राशि प्रदान की जाएगी।
  • यह राशि बालिका के बैंक खाते में 6 किस्तों के रूप में भेजी जाएगी।
  • Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana के माध्यम से बाल विवाह को रोका जा सकेगा और कन्या भ्रूण हत्या पर भी रोक लगेगी।  
  • गरीब परिवार की बेटियों को आर्थिक सहायता व उनकी सुरक्षा करना है।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना और वयस्क होने पर विवाह के लिए आवश्यक राशि प्रदान करना है।

झारखंड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना

Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana की विशेषताएं एवं लाभ

  • झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी के द्वारा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना को शुरू किया गया है।
  • पहले इस योजना का नाम मुख्यमंत्री सुकन्या योजना था। इस योजना के नाम के संशोधन प्रस्ताव पर 24 अगस्त 2022 को कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान की।
  • Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana के तहत गरीब परिवारों की बालिकाओं को कक्षा 8 में प्रवेश करने पर 2,500 रूपये की धनराशि, कक्षा 9 में प्रवेश करने पर  2,500 रूपये, कक्षा 10 में 5,000 रूपये, कक्षा 11 में 5,000 रूपये, कक्षा 12 में 5,000 रूपये की धनराशि झारखंड सरकार द्वारा 6 किस्तों के रूप में प्रदान की जाएगी।
  • साथ ही 18 से 19 वर्ष की आयु पूरी होने पर 20,000 रूपये की एकमुश्त राशि प्रदान की जाएगी।
  • यह राशि बालिका के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए बालिकाओं को अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र से संपर्क करना होगा।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को झारखंड का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • राज्य की गरीब परिवार की लड़कियां ही इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लिए वह बालिकाएं पात्र नहीं होगी जिनकी 18 वर्ष से पूर्व ही शादी कर दी जाती है।
  • आवेदक का बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक हो।
  • बालिकाओं को 20000 की एकमुश्त राशि 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर दी जाएगी।
  • यदि कोई कन्या 18 वर्ष की आयु से पहले विवाह कर लेती है तो ऐसी स्थिति में उस कन्या को 20000 की एकमुश्त राशि नहीं दी जाएगी।

Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता वितरण
  • स्कूल जाने का प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • परीक्षा प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र

 झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र 

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने निकटतम आंगनवाड़ी केंद्र में जाना होगा।
  • वहां जाकर आपको आंगनवाड़ी सेविका से आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपको आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा।
  • इसके बाद आपको यह आवेदन पत्र आंगनवाड़ी सेविका को देना होगा।
  • आंगनवाड़ी सेविका आपका आवेदन पत्र प्रखंड कार्यालय में जमा करेगी।
  • इस प्रकार आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Leave a Comment