CFMS Bihar 2024: e-nidhi.bihar.gov.in Login, Salary Slip, Bill Payment, Status

CFMS Bihar:- सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों को लाभान्वित करने हेतु विभिन्न योजनाओं की शुरुआत की जाती है। इसी तरह की दिशा में वित्तीय विभाग बिहार सरकार द्वारा कार्यरत सरकारी कर्मचारियों के लिए सीएफएमएस बिहार कर्मचारी सैलेरी स्लिप का आरंभ किया गया है। जिसके माध्यम से अब बिहार के सरकारी कर्मचारी अपनी वार्षिक एवं मासिक वेतन पर्ची ऑनलाइन के जरिए प्राप्त कर सकेंगे। वेतन भुगतान से संबंधित अन्य भत्तो की सभी आवश्यक जानकारी सरकारी कर्मचारी CFMS Bihar Portal पर लॉगिन करके बड़ी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से CFMS बिहार कर्मचारी सैलरी स्लिप से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जैसे इसका उद्देश्य, लाभ, पात्रता, सैलरी स्लिप देखने की प्रक्रिया आदि इसलिए आपसे निवेदन है कि आप इस लेख को विस्तार पूर्वक पढे।

CFMS Bihar

CFMS Bihar Employee Salary Slip 2024

बिहार सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए CFMS Bihar Portal को लॉन्च किया है। वित्तीय विभाग द्वारा संचालित CFMS Bihar का पूरा नाम व्यापक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (Comprehensive Financial Management System) है। CFMS बिहार पोर्टल के माध्यम से राज्य के सरकारी कर्मचारी CFMS Bihar Employee Salary Slip ऑनलाइन के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे। राज्य के सभी कार्यरत सरकारी कर्मचारी इस पोर्टल के माध्यम से अपने मासिक एवं वार्षिक वेतन पर्ची को ऑनलाइन आसानी से घर बैठे देख सकते हैं। और चाहे तो साथ ही से डाउनलोड भी कर सकते हैं। CFMS Bihar पोर्टल पर कर्मचारियों को अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध की गई है। जैसे कर्मचारी वेतन विवरण, सेवा विवरण, वेतन वृद्धि, बजट आवंटन, वेतन पर्ची डाउनलोड आदि की सुविधा।

 Bhu Naksha Bihar 

e-nidhi.bihar.gov.in Portal के बारे में जानकारी

लेख का नामCFMS Bihar
आरंभ कीवित्तीय विभाग बिहार सरकार द्वारा
लाभार्थीप्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारी
श्रेणीबिहार सरकारी योजना
लाभCFMS सैलरी स्लिप ऑनलाइन देखने की सुविधा
उद्देश्यराज्य सरकारी कर्मचारी को उनकी सैलरी स्लिप ऑनलाइन देखने की सुविधा प्रदान करना
वर्ष2024
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttps://e-nidhi.bihar.gov.in/

CFMS Bihar Portal पर उपलब्ध सेवाएं

  • CFMS बिहार कर्मचारी सैलरी स्लिप देखने की सुविधा
  • वार्षिक वेतन वृद्धि की जानकारी
  • कर्मचारी के पदोन्नति की जानकारी  
  • सीएमएस बिहार यूजर
  • e-Nidhi CFMS Bihar
  • कर्मचारी रखरखाव
  • क्रिएशन फॉर्म
  • सीएफएमएस बिहार हिंदी में
  • इनिधि बिहार लॉगइन
  • समूह निर्माण निर्देशक के कर्मचारी
  • एलपीसी इन एलपीसी आउट
  • सीएफएमएस बिहार शिक्षा विभाग।

लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना बिहार

सीएफएमएस बिहार कर्मचारी सैलरी स्लिप का उद्देश्य

CFMS Bihar Portal एक ऑनलाइन सुविधा है जिसका मुख्य उद्देश्य बिहार के सभी कार्यरत सरकारी कर्मचारियों को उनकी वेतन पर्ची ऑनलाइन माध्यम से देखने, डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान करना है। इस पोर्टल के माध्यम से लाभार्थी कर्मचारी अपने किसी भी माह के वेतन की भुगतान जानकारी ऑनलाइन घर बैठे सरलता से प्राप्त कर सकता है। बिहार सरकार द्वारा शुरू किए गए CFMS Bihar पोर्टल के माध्यम से यूजर इंटरफेस को प्रोत्साहन मिलेगा। जिससे राज्य के सरकारी कार्यों में तेजी आएगी एवं कार्य प्रणाली में भी पारदर्शिता आएगी।

CFMS Bihar के लाभ एवं विशेषताएं

  • डिजिटलीकरण के बढ़ती आवश्यकता एवं सुविधा हेतु आज के युग में तकनीकी दौर को देखते हुए बिहार सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए CFMS Bihar Portal को लॉन्च किया है।
  • CFMS Bihar Employee Salary Slip के माध्यम से बिहार के कार्यरत सरकारी कर्मचारियों को लाभान्वित किया जाएगा।
  • बिहार सरकार के वित्तीय विभाग द्वारा शुरू की गई इस ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से सभी कार्यरत कर्मचारी अपने वार्षिक एवं मासिक वेतन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
  • सीएफएमएस बिहार पोर्टल पर लॉगइन करके कर्मचारी अपनी वेतन पर्ची विवरण, सेवा विवरण, वेतन वृद्धि, बजट आवंटन, वेतन पर्ची डाउनलोड आदि की जानकारी ऑनलाइन के माध्यम से घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे।
  • Bihar पोर्टल पर कर्मचारियों को अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध की गई है।  
  • ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध होने से कर्मचारियों को वेतन पर्ची प्राप्त करने के लिए कार्यालय एवं विभागों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • CFMS बिहार पोर्टल के माध्यम से कर्मचारियों के समय एवं पैसे दोनों की बचत होगी। एवं कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी।
  • साथ ही इस ऑनलाइन पोर्टल में कर्मचारियों की पूरी जानकारी सुरक्षित दर्ज की जाएगी।
  • जिसमें कर्मचारी लॉगिन करके घर बैठे सरलता से वेतन से संबंधित जानकारी देख सकेंगे।

पात्रता

  • सीएफएमएस बिहार एंप्लोई सैलरी स्लिप का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवार को बिहार राज्य के अंतर्गत कार्यरत होना चाहिए।
  • बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई इस सुविधा का लाभ प्राप्त करने हेतु केवल बिहार के कार्यरत सरकारी कर्मचारी ही पात्र होंगे।

बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री

CFMS Bihar Employee Salary Slip डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको e-Nidhi Login पेज  दिखाई देगा।
CFMS Bihar Employee Salary Slip
  • इस पेज पर आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी। जैसे यूजर नेम, पासवर्ड।  
  • जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
  • अब आपके सामने Employee/Payee/Pensioner Self Service एक ड्रॉप बॉक्स आ जाएगा।
  • आपको कर्मचारी के रूप में लॉगइन करने के लिए ऑप्शन ड्रॉप बॉक्स में दिए गए होंगे।
CFMS Bihar Employee Salary Slip
  • Login As में से Employee के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने  Employee Self Service का आवेदन पत्र खुल जाएगा।
  • इस आवेदन पत्र में आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे आपका पैन नंबर, जीपीएफ/पीआरएएन नंबर, आधार नंबर दर्ज करना होगा।
CFMS Bihar Employee Salary Slip
  • अब आपको Generate OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा आपको ओटीपी बॉक्स में प्राप्त ओटीपी दर्ज करना होगा।
  • अब आपको Get Me In के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपकी स्क्रीन पर आपके वेतन की पूरी जानकारी आ जाएगी
  • आपको अपनी आखिरी सैलरी स्लिप देखने के लिए लास्ट सैलरी स्टेटमेंट सेक्शन के सैलरी स्लिप के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अगर आप 3 महीने या 6 महीने पहले की सैलरी स्लिप देखना चाहते हैं तो आपको क्लिक डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके द्वारा चयनित आपका वेतन पर्ची आपके स्क्रीन पर डाउनलोड हो जाएगी जिसका आप प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

e-Nidhi पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको CFMS Bihar की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको e-Nidhi Login जानकारी जैसे यूजर नेम, पासवर्ड आदि दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आप सीएफएमएस बिहार पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे।

-निधि वेबमेल में लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको सीएफएमएस बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगिन जानकारी जैसे यूजर नेम, पासवर्ड आदि दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद यदि आप पोर्टल में लॉगिन जानकारी को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो आपको रिमेंबर बॉक्स को Check Mark करना होगा।
  • अब आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रक्रिया का पालन करके आप ई-निधि वेबमेल में लॉगिन कर सकते हैं।

CFMS Bihar पोर्टल पर पासवर्ड रिसेट करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको सीएफएमएस ई निधि बिहार की अधिकारिक वेबसाइट पर जा होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • यहां आपको लॉगइन फॉर्म में Forgot Password के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
पासवर्ड रिसेट करने की प्रक्रिया
  • इसके बाद आपको अगले पेज पर अपना यूजर नाम, पासवर्ड दर्ज करके Reset के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप अपनी आवश्यकतानुसार नए पासवर्ड को बनाकर दर्ज कर सकते हैं।
  • पासवर्ड बन जाने के बाद आप पोर्टल पर नए पासवर्ड को दर्ज करके लॉगइन कर सकते हैं।

Leave a Comment