UP BC Sakhi Bharti 2024: यूपी बीसी सखी भर्ती रजिस्ट्रेशन, Last Date, Salary

UP BC Sakhi Bharti:- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने एवं उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए यूपी बीसी सखी योजना के तहत यूपी पंचायती राज विभाग द्वारा पदों पर भर्ती निकाली गई है। UP BC Sakhi Bharti 2024 के लिए 3808 पदों पर महिलाओं की भर्ती की जाएगी। जो राज्य के ग्रामीण इलाकों में घर-घर जाकर बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करेगी। और ग्रामीण नागरिकों को डिजिटल प्रक्रिया से जोड़ने के लिए जागरूक करेगी। राज्य की जो भी इच्छुक महिलाएं रोजगार प्राप्त करना चाहती है। तो वह यूपी बीसी सखी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। अगर आप भी उत्तर प्रदेश की महिला है और रोजगार प्राप्त करने के लिए इच्छुक हैं तो यह भर्ती आपके लिए सुनहरा अवसर होगी। अगर आप उत्तर प्रदेश बीसी सखी भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

UP BC Sakhi Bharti 2023

UP BC Sakhi Bharti 2024

उत्तर प्रदेश बीसी सखी योजना के तहत यूपी सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा सखी महिलाओं की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। राज्य के विभिन्न ग्राम पंचायतों में बीसी सखी योजना के लिए भर्ती की जाएगी। उत्तर प्रदेश में 3808 बीसी सखी महिलाओं की नियुक्तियां की जाएगी। जो घर-घर जाकर ग्रामीण नागरिकों को बैंकिंग की सुविधा प्रदान करेगी। बीपी सखी भर्ती के लिए दसवीं पास महिला ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 5 फरवरी 2023 से शुरू होगी।

इस योजना के माध्यम से महिलाओं को रोजगार तो प्राप्त होगा ही साथ ही राज्य के ग्रामीण नागरिकों तक बैंकिंग सुविधाएं आसानी से पहुंचाई जा सकेगी। बीसी सखी योजना एक बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखी योजना है। जिसके माध्यम से रिजर्व बैंक द्वारा विभिन्न बैंकों के तहत माइक्रो एटीएम के माध्यम से बैंकिंग सेवाएं दी जाती है। इन सभी सुविधाओं का लाभ बीसी सखी महिलाओं की भर्ती कर राज्य के ग्रामीण नागरिकों तक बैंकिंग सेवाओं का लाभ पहुंचाना है।

Sauchalay List UP 

यूपी बीसी सखी भर्ती के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नामUP BC Sakhi Bharti   
योजना का नामयूपी बीसी सखी योजना  
शुरू की गईमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के  
लाभार्थीराज्य के ग्रामीण महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराना  
उद्देश्य  राज्य की ग्रामीण महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराना
लाभराज्य के ग्रामीण नागरिकों तक बैंकिंग सुविधा घर बैठे प्रदान करना
भर्ती की जाएगी3808 पदों पर
राज्यउत्तर प्रदेश
साल  2024
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटwww.upsrlm.org

उत्तर प्रदेश बीसी सखी भर्ती सैलरी

  • यूपी बीसी सखी योजना के अंतर्गत महिलाओं को पहले 6 महीने तक 4000 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
  • महिलाओं को बैंकिंग डिवाइस खरीदने के लिए अलग से 50,000 रुपए दिए जाएंगे।
  • बैंकिंग कार्यों के लिए बीसी महिलाओं को कमीशन भी प्रदान की जाएगी।

UP Jal Sakhi Yojana

UP Bank Sakhi का कार्य

  • जनधन सेवाएं
  • लोगों को लोन मुहैया कराना
  • लोन रिकवरी कराना
  • स्वयं सहायता समूह सदस्यों की सेवाएं प्रदान करना
  • बीसी सखी का मुख्य कार्य बैंक खाते से घर-घर जाकर जमा भी निकासी करवाना।

UP BC Sakhi Bharti के मुख्य तथ्य

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु इस योजना का आरंभ किया गया है।
  • यूपी बीसी सखी योजना के तहत राज्य की लगभग 58 हजार महिलाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा।
  • राज्य सरकार द्वारा चयनित की गई महिलाओं को नौकरी प्रदान की जाएगी जिसके बाद उन्हें 6 माह तक 4000 रुपए तक की वेतन राशि प्रदान की जाएगी।
  • डिजिटल डिवाइस खरीदने के लिए सखी महिला को 50,000 रुपए की धनराशि राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।
  • इसके अलावा मासिक आय सुनिश्चित के बाद डिजिटल मोड के माध्यम से किए गए प्रत्येक लेनदेन पर कमीशन भी दिया जाएगा।
  • UP BC Sakhi Bharti के तहत 3 हजार 808 सखी महिलाओं की भर्ती की जाएगी।
  • महिलाएं इस योजना के माध्यम से गांव-गांव जाकर बैंकिंग सुविधाओं के प्रति लोगों को जागरूक करेगी।
  • साथ ही उन्हें बैंक से जुड़े कार्य की सुविधाएं भी प्रदान करेगी।
  • सरकार द्वारा एक बैंकिंग  करेस्पाडेंट सखी को तैयार करने में 74000 रुपए का खर्च आएगा।
  • जिसके लिए सरकार द्वारा 6 महीने तक प्रोत्साहन राशि सखी महिलाओं को प्रदान की जाएगी। ताकि आर्थिक समस्या के कारण उन्हें काम छोड़ना ना पड़े।
  • इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित महिलाओं को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।
  • महिलाओं को इस योजना के तहत रोजगार प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

UP Bijli Sakhi Yojana

UP BC Sakhi Bharti के लिए पात्रता

  • केवल उत्तर प्रदेश की महिलाएं ही यूपी बीसी सखी भर्ती के लिए पात्र होगी।
  • यूपी बीसी सखी की भर्ती के लिए महिला 10वीं पास होनी चाहिए। यूपी बीसी सखी पद के लिए महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला को बैंकिंग सेवाओं की समझ होनी चाहिए।
  • पैसों के लेनदेन करने में आवेदक महिला सक्षम होनी चाहिए।
  • इस योजना के लिए महिला को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चलाने की समझ होनी आवश्यक है।
  • केवल उन महिलाओं को ही इस योजना के तहत भर्ती किया जाएगा जो बैंकिंग के काम काज को समझ सके और पढ़ लिख सके।

यूपी बीसी सखी भर्ती 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर प्रदेश की जो भी इच्छुक महिलाएं यूपी बीसी सखी भर्ती के लिए आवेदन करना चाहती है उसके लिए उन्हें पहले अपने स्मार्टफोन के माध्यम से यूपी बीसी सखी ऐप डाउनलोड करना होगा। जिसके बाद उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पात्रता पूरी करने पर बीसी सखी योजना के तहत बीसी सखी महिला की भर्ती की जाएगी। UP BC Sakhi Bharti के लिए केवल एक ही ग्राम पंचायत में आवेदन किया जा सकता है। यदि आप एक से अधिक ग्राम पंचायत में आवेदन करती है तो आपका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।

UP BC Sakhi मोबाइल ऐप डाउनलोड कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको अपने एंड्राइड मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा। वहां जाकर आपको गूगल प्ले स्टोर में सर्च बार के ऑप्शन में BC Sakhi App टाइप करके सर्च करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने ऐप का लिंक आ जाएगा।
UP BC Sakhi
  • अब आपको बीसी सखी ऐप डाउनलोड करना होगा।
  • डाउनलोड करने के बाद आपको ओपन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने UP BC Sakhi का होम पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का ओटीपी आएगा जिसे आपको दर्ज कर Login करना होगा।
  • ओटीपी दर्ज करने के बाद आपके सामने कुछ दिशानिर्देश दिए गए हो गए जिसे आप को ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा और नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। जहां पर आप को बेसिक प्रोफाइल पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको पूछी गई जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज कर सेव और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपको सारे भाग में दी हुई जानकारी ऐसे ही दर्ज कर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करते रहना होगा।
  • इसके बाद आपको मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अब आपसे कुछ साधारण से प्रश्न पूछे जाएंगे जो बहुविकल्पीय होगे। आपको इन प्रश्नों का उत्तर देना होगा। यह प्रश्न हिंदी व्याकरण, गणित अंग्रेजी में पूछे जाएंगे।
  • आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने पर आपके मोबाइल पर एक मैसेज आएगा। अगर आप इस योजना के लिए पात्र होते हैं तो आपको मोबाइल ऐप के माध्यम से सूचना दे दी जाएगी।

UP BC Sakhi Bharti Panchayat Wise Vacancy List कैसे देखें

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश स्टेट रूरल लाइवलीहुड मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है
  • वेबसाइट का होम पेज आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा
  • यहां से आपको BC Sakhi Gram Panchayat Wise Vacancy List के ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा
UP BC Sakhi
  • यहां पर आपको अपना जिला, ब्लॉक, एवं ग्राम पंचायत का चयन करना है
  • इसके बाद आपको सर्च के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है
  • पंचायत वार सूची आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी

Leave a Comment