लड़कियों के लिए सरकारी योजना: 10 Best Government Schemes For Girl Child

Government Schemes For Girl Child:- लड़कियों को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं शुरू की गई है। आज इस लेख में हम उन्हें योजनाओं के बारे में चर्चा करेंगे। यदि आपके पास भी कन्या है और आप उसकी पढ़ाई या शादी के लिए चिंतित हैं तो एक बार इस लेख को जरूर पढ़ें। सभी गरीब परिवारों की कन्याओं के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए लड़कियों बहुत सी सरकारी योजनाएं शुरू की गई हैं। इस लेख में हमने लड़कियों के लिए शुरू की गई योजना, उनके आवेदन प्रक्रिया इत्यादि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया है।

Government Schemes For Girl Child

Government Schemes For Girl Child 2024

पिछले कुछ सालों से केंद्र सरकार और राज्य सरकार लड़कियों की आर्थिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। सरकार द्वारा कई योजनाएं शुरू की गई हैं जिनके तहत लड़कियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है। कन्याओं को शैक्षणिक योग्यता प्रदान करने के लिए भी कई योजनाएं सरकार द्वारा लाई गई हैं। इस लेख में आज हम Best Government Schemes For Girl Child के बारे में विस्तार से जानेंगे।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 

लड़कियों के लिए सरकारी योजना के बारे में जानकारी

लेखGovernment Schemes For Girl Child
किसने शुरू कीकेंद्र सरकार/ राज्य सरकार
कहां शुरू कीभारत में
लाभार्थीलड़कियां
लाभआर्थिक

Government Schemes For Girl Child का उद्देश्य

केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा लड़कियों के लिए कई प्रकार की योजनाएं शुरू की गई है जिसका मुख्य उद्देश्य कन्याओं को आर्थिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रदान करना है। इन योजनाओं के जरिए सरकार मध्यम व गरीब वर्ग की कन्याओं को आगे बढ़ने के लिए ना केवल प्रोत्साहित करेगी बल्कि उनकी आर्थिक सहायता भी करेगी। इन योजनाओं से कन्या एक सशक्त बनेगी और बिना किसी आर्थिक दबाव के अपनी शिक्षा को पूरा कर सकेंगे।

List of Top 10 Government Schemes For Girl Child in India

वैसे तो केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं शुरू की गई है। इनमें से कुछ प्रमुख योजनाएं निम्नलिखित हैं:

  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
  • सुकन्या समृद्धि योजना
  • बालिका समृद्धि योजना
  • सीबीएसई उड़ान योजना
  • मुख्यमंत्री राजश्री योजना
  • मुख्यमंत्री लाडली योजना
  • माध्यमिक शिक्षा के लिए लड़कियों को प्रोत्साहन की राष्ट्रीय योजना
  • मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना
  • मजी कन्या भाग्यश्री योजना
  • नंदा देवी कन्या योजना

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना

यह योजना देश में चल रहे लिंगानुपात के मुद्दे को खत्म करने के लिए शुरू की गई थी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा 2 जनवरी 2015 को की गई थी। इस योजना का संचालन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय,शिक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का उद्देश्य लिंगानुपात को खत्म करना, बालिका के अस्तित्व और उनकी सुरक्षा को बनाए रखना, बालिकाओं को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना और उनके शिक्षा के अधिकार की रक्षा करना है।

सुकन्या समृद्धि योजना

यह योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत ही शुरू की गई थी। योजना का प्रारंभ साल 2015 में किया गया था। जिस भी कन्या की आयु 10 वर्ष से कम है उसका खाता सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खोला जाता है। खाता कन्या के माता-पिता द्वारा संचालित किया जा सकता है। इस खाते में हर साल जमा राशि पर एक अच्छा खासा ब्याज मिलता है। इस खाते से राशि केवल कन्या निकाल सकती है वह भी उसके 21 वर्ष पूर्ण हो जाने के बाद। इस राशि का प्रयोग कन्या की उच्च शिक्षा या उसकी शादी के लिए किया जा सकता है।

इस योजना में खाता केवल ढाई सौ रुपए से खोला जा सकता है। खाते में प्रत्येक वर्ष अधिक से अधिक डेढ़ लाख रुपए जमा कराए जा सकते हैं। खाताधारक की 18 वर्ष की आयु हो जाने पर 50% राशि शिक्षा के लिए निकालने की अनुमति है। कन्या के 21 वर्ष पूरे हो जाने पर आप खाते से पूरी राशि निकाल पाएंगे।

बालिका समृद्धि योजना

इस योजना की शुरुआत सरकार द्वारा 15 अगस्त 1997 को की गई थी। इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों की दो कन्याओं को लाभ प्राप्त हो सकता है। इस योजना के तहत कन्या के जन्म पर ₹500 की राशि प्रदान की जाती है। जिसके पश्चात स्कूल में दाखिला होने पर कक्षा दसवीं तक कन्या को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य कन्याओं की शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के अन्य उद्देश्य बाल विवाह को रोकना, और कन्याओं की आर्थिक सहायता करना है।

CBSE उड़ान योजना

उड़ान योजना की शुरुआत केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा Ministry of Human Resource Development के सहयोग से की गई है। इस योजना के तहत कन्याओं को साइंस और मैथ्स में उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। ऐसी सभी छात्राएं जो इंजीनियरिंग या मेडिकल से अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती हैं इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। छात्राओं को अपने उच्च शिक्षा पूरी करने के लिए इस योजना के तहत छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

मुख्यमंत्री राजश्री योजना

इस योजना की शुरुआत राजस्थान सरकार द्वारा की गई है। मुख्यमंत्री राजश्री योजना के तहत 1 जून 2016 के बाद पैदा हुई सभी गरीब परिवार की कन्याओं को लाभ प्राप्त होगा। कन्याओं को सहायता राशि 6 हिस्सों में प्रदान की जाएगी।  बेटी के जन्म पर 2500 रुपए, एक साल के होने पर पुनः 2500 रुपए, कक्षा 1 में प्रवेश पर 4000 रुपए, 5 वीं कक्षा में प्रवेश पर 5000 और 11 वीं कक्षा में प्रवेश पर 11000 की राशि दी जाती है। इस योजना का लाभ केवल राजस्थान के मूल निवासी कन्याओं को ही प्राप्त होगा। इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य कन्याओं की शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।

मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना 

यह योजना मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2007 में शुरू की गई थी। एमपी लाड़ली लक्ष्मी योजना  एक बचत योजना है जिसके तहत बालिकाओं के परिवार को 5 वर्ष की निश्चित अवधि तक ₹6000 की अमाउंट जमा करनी होगी। इस अकाउंट में से एक निश्चित अंतराल के बाद कन्याओं की शिक्षा के लिए पैसा निकाला जा सकता है। कक्षा 6 में प्रवेश के समय कन्याओं को ₹2000 दिए जाएंगे, कक्षा नौवीं के प्रवेश पर ₹4000 और 11वीं व 12वीं में प्रवेश पर 6:00 ₹6000 दिए जाएंगे। कक्षा बारहवीं के बोर्ड परीक्षा देने पर कन्याओं को ₹100000 दिए जाएंगे लेकिन उनकी शादी 18 वर्ष पूर्व नहीं हुई होनी चाहिए। इस अकाउंट में जमा कर गई पूरी राशि केवल कन्याओं के 21 वर्ष पूर्ण होने के पश्चात निकाली जा सकती है।

माध्यमिक शिक्षा के लिए लड़कियों को प्रोत्साहन की राष्ट्रीय योजना

यह योजना वर्ष 2008 में शुरू की गई थी। इस योजना के तहत कन्याओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाता है। ऐसी कन्याए जिन्होंने आठवीं कक्षा की परीक्षा पास कर ली है और अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति से हैं, उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। बालिकाओं को ₹3000 की राशि दसवीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर इंटरेस्ट के साथ प्रदान की जाती है।

मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना

यह योजना बिहार राज्य की सरकार द्वारा शुरू की गई है। इस योजना के तहत कन्याओं के जन्म के समय उनकी माता को ₹2000 की राशि प्रदान की जाती है। योजना का लाभ लेने के लिए आंगनबाड़ी में जाकर आवेदन करना होगा। योजना का लाभ केवल गरीब परिवारों को प्राप्त होगा। इस योजना की शुरुआत सरकार द्वारा कन्या भ्रूण हत्या जैसे मानवीय कार्य में कमी लाने के लिए की गई है। इस योजना का उद्देश्य लोगों को कन्याओं के जन्म के लिए प्रोत्साहित करना है।

माझी कन्या भाग्यश्री योजना

माझी कन्या भाग्यश्री योजना की शुरुआत महाराष्ट्र सरकार द्वारा की गई है। माझी कन्या भाग्यश्री योजना का लाभ महाराष्ट्र की मूलनिवासी कन्याओं को प्राप्त होगा। योजना के तहत बालिका के जन्म पर माँ को निम्नलिखित आर्थिक सहयत प्रदान की जाएगी। मां को कन्या के जन्म के बाद से अगले पांच साल के लिए 5,000 रुपए दिए जाएंगे, कन्या की पांचवी कक्षा में प्रवेश तक हर साल 2,500 रुपए, 12वीं कक्षा तक पहुंचने तक 3000 रुपए और कन्या के 18 वर्ष पूरे होने के बाद ₹100000 सालाना दिए जाते हैं।

नंदा देवी कन्या योजना

इस योजना की शुरुआत उत्तराखंड सरकार द्वारा की गई है। वर्ष 2018 से उत्तराखंड के मूलनिवासी का न्याय इस योजना का लाभ प्राप्त कर रही हैं। कन्या के जन्म के समय उसके परिवार को ₹11000 और इंटर पास होने पर ₹51000 प्रदान किए जाएंगे। इस योजना को नंदा देवी कन्या धन योजना और गौरा देवी कन्या योजना को मिलाकर बनाया गया है। योजना का लाभ एक परिवार की केवल 2 कन्याएं ही प्राप्त कर सकती हैं।

Leave a Comment