नरेगा हाजिरी ऑनलाइन कैसे चेक करें ? MGNREGA Attendance Check Online

MGNREGA Attendance:- नरेगा के अंतर्गत काम करने वाले व्यक्ति अब अपनी नरेगा हाजिरी ऑनलाइन देख सकते है। ऐसे सभी ग्रामीण नागरिक जो देखना चाहते है की एक वर्ष में कितने दिन उन्होंने कार्य किया है तो अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते है। जब नागरिक जागरुक होंगे तो कोई उनके साथ धोखाधड़ी नहीं कर पाएगा। भ्रष्टाचार की वजह से नागरिकों से नरेगा के अंतर्गत काम तो लिया जा रहा है लेकिन उन्हें उनके पूरे वक्त की आमदनी नहीं दी जा रही है। बहुत से लोगों को पता ही नहीं होता है कि उन्होंने कितने दिन काम किया है। यह जानकारी नरेगा हाजिरी के द्वारा पता की जा सकती है। MGNREGA Attendance से जुड़ी सभी जानकारी आपको इस लेख में मिल जाएगी। यहां ने बताया है कि किस प्रकार आप अपनी नरेगा हाजिरी के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

MGNREGA Attendance 2023

MGNREGA Attendance 2023

महात्मा गांधी नेशनल रूरल एंप्लॉयमेंट गारंटी अधिनियम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब व्यक्तियों को 100 दिन का गारंटीड रोजगार प्रदान किया जाता है।  ऐसे व्यक्ति जो नरेगा के अंतर्गत कार्य कर रहे हैं आप अपने कार्य का समय ऑनलाइन देख सकते हैं। कुछ भ्रष्टाचारी अधिकारियों के कारण नरेगा कर्मचारियों को पता नहीं प्रदान किया जा रहा है और उनके साथ धोखाधड़ी की जा रही है। कार्यकाल की अवधि कम बता कर लाखों का गबन किया जा रहा है। इस समस्या से बचने के लिए और अपने कार्य का पूरा वेतन प्राप्त करने के लिए कर्मचारियों का जागरूक होना अनिवार्य है। अब आप अपनी MGNREGA Attendance के बारे में जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर पाएंगे। आपने जितने दिन का काम किया है आपको उतने ही दिन का वेतन मिल पाएगा। अगर आपके पास संपूर्ण जानकारी है तो कोई आपके साथ धोखाधड़ी नहीं कर सकता। इस लेख में हमने बताया है कि किस प्रकार आप नरेगा हाजिरी के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

नरेगा पेमेंट लिस्ट

नरेगा हाजिरी ऑनलाइन चेक के बारे में जानकारी

लेखMGNREGA Attendance
योजना का नाममहात्मा गांधी नेशनल रूरल एंप्लॉयमेंट गारंटी अधिनियम
किसने शुरू कीभारत सरकार
कहां शुरू कीभारत
लाभार्थीग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवार के लोग
लाभ1 वर्ष में 100 दिन का गारंटीड रोजगार
आधिकारिक वेबसाइटnrega.nic.in

MGNREGA Attendance का उद्देश्य

कर्मचारियों को नरेगा हाजिरी के बारे में ऑनलाइन जानकारी प्रदान करने का सरकार का मुख्य उद्देश्य उन्हें धोखाधड़ी से बचाना है। कई बार कुछ भ्रष्ट अधिकारी लोगों के कार्य का उन्हें पूरा वेतन नहीं प्रदान करती है। उनके कार्यकाल की अवधि कम बता कर उनका वेतन रोक दिया जाता है। इस प्रकार के धोखे से बचने के लिए कर्मचारियों का जागरूक होना अनिवार्य है। कर्मचारियों को अपने कार्यकाल की अवधि के बारे में ज्ञात होना चाहिए। नरेगा हाजरी के जरिए कर्मचारी अपने कार्यकाल की अवधि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 

Nrega के बारे में

नरेगा का मतलब राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम है जिसे बाद में 2005 में बदलकर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम कर दिया गया था। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे गरीब लोगों को 100 दिन का 1 वर्ष में गारंटीड रोजगार प्रदान करने का प्रावधान है। ग्रामीण क्षेत्रों के बहुत से लोग इस अधिनियम के तहत कार्य कर रहे हैं। इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अब कुशल शारीरिक श्रम प्रदान करके उनकी आजीविका को बढ़ाना है। ऐसे सभी लोग जो इस योजना के तहत लाभ उठा सकते हैं उन्हें नरेगा जॉब कार्ड प्रदान किया जाता है।

नरेगा हाजिरी देखने की प्रक्रिया

  • MGNREGA Attendance देखने के लिए सर्वप्रथम महात्मा गांधी रॉयल एंप्लॉयमेंट गारंटी अधिनियम के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
MGNREGA Attendance
  • वेबसाइट का मुख्य परिषद के समक्ष खुलेगा जहां से आपको “Generate Reports Job Card, Job Slip, MSR Register, Pending Works, UC” के विकल्प को चुनें।
  • एक नया पृष्ठ आपके समक्ष खुलेगा जहां से आपको अपना राज्य चुनना होगा।
  • इसके पश्चात आपको स्क्रीन पर फाइनेंसियल ईयर, डिस्टिक, ब्लॉक और पंचायत चुन्नी होगी
  • अब proceed के विकल्प पर क्लिक करें और एक नया पृष्ठ आपके समक्ष खुलेगा।
  • यहां से आपको जॉब कार्ड/ रजिस्ट्रेशन के सेक्शन पर जाना है।
  •  अब जॉब कार्ड/ एंप्लॉयमेंट रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करें और एक सूची आपके समक्ष खुलेगी।
  • सूची में से अपना जॉब कार्ड नंबर खोजें और उस पर क्लिक करें।
  • आपके कार्य की जानकारी आपके समक्ष खुल जाएगी।

Leave a Comment