मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना 2024: आवेदन फॉर्म, पात्रता

MP Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana:- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओ को  गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने हेतु मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओ को हर महीने सिर्फ 450 रुपये में एक एलपीजी गैस सिलेंडर मिलेगा। तथा साथ ही महिलाओं के खातों में सब्सिडी भी भेजी जाएगी। पात्र महिलाए इस योजना के तहत आवेदन कर 450 रुपये में एक एलपीजी गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकती है। जिससे उन्हें बढ़ती महगांई में राहत मिलेगी। यदि आप मध्य प्रदेश के निवासी है। और मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते है। तो आज हम आपको मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना से सम्बन्धित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे तो अधिक जानकारी के लिए हमारे आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।

MP Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana 2023

MP Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana 2024

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने राज्य की महिलाओ के लिए मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का शुभारम्भ किया है। इस योजना के माध्यम से सरकार राज्य की महिलाओं को आधी से भी कम कीमत पर रसोई गैस सिलेंडर (LPG cylinder) प्रदान करेगी। महिलाओ को इस योजना के तहत 450 रुपए में सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। सिलेंडर की कीमत की शेष राशि सब्सिडी के रूप में सीधा महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। जिससे प्रदेश की महिलाओं को सस्ता सिलेंडर मिल सकेगा।

MP Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana के तहत सिलेंडर उन्हीं महिलाओं को प्रदान किए जाएंगे जिन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के तहत सिलेंडर लिया है। उज्जवला योजना (Ujjwala yojana) के तहत उन महिलाओं को सिलेंडर प्रदान किए जाते हैं जो आर्थिक दृष्टि से कमजोर होती हैं। इसके तहत महिलाओं को 1600 रुपए में गैस सिलेंडर व चूल्हे के लिए दिए जाते हैं। अब सीएम ने लाड़ली बहनों के लिए 450 रुपए गैस सिलेंडर देने की बात कही है। राज्य की वह सब महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होंगी जिनका रजिस्ट्रेशन उज्जवला योजना के तहत हुआ है।

लाडली बहना आवास योजना 

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के बारे में जानकारी

योजना का नामMP Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana
आरम्भ की गईमुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा
लाभार्थीराज्य की महिलाऐं
उद्देश्यराज्य की महिलाओ को सस्ती दर पर (LPG cylinder) प्रदान करना
राज्यमध्य प्रदेश
वर्ष2024               
आवेदनऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/

MP Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana का उद्देश्य 

मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओ को सस्ती दर पर (LPG cylinder) प्रदान करना है। जिससे उन्हें सस्ता सिलेंडर मिल सकेगा। और वह आसानी से अपना जीवन यापन कर सकेगी। और ईंधन जलाने वाले धुँए से भी मुक्ति पा सकेगी। इस योजना के तहत महिलाए 450 रुपये में एक एलपीजी गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकेगी।

Indira Grah Jyoti Yojana

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के लाभ

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के लाभ

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने राज्य की महिलाओ के लिए मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का शुभारम्भ किया है।
  • इस योजना के माध्यम से सरकार राज्य की महिलाओं को आधी से भी कम कीमत पर रसोई गैस सिलेंडर (LPG cylinder) प्रदान करेगी।
  • इस योजना के तहत 450 रुपए में सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
  • सिलेंडर की कीमत की शेष राशि सब्सिडी के रूप में सीधा महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जाएगी।  
  • इस योजना के तहत सिलेंडर उन्हीं महिलाओं को प्रदान किए जाएंगे जिन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के तहत सिलेंडर लिया है।
  • इस योजना के तहत महिलाए आसानी से अपना जीवन यापन कर सकेगी। और ईंधन जलाने वाले धुँए से भी मुक्ति पा सकेगी।

MP Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana की पात्रता

  • आवेदक महिला को मध्य प्रदेश राज्य की स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • राज्य की वह सब महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होंगी जिनका रजिस्ट्रेशन उज्जवला योजना के तहत हुआ है।
लाडली बहना गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • गैस कनेक्शन
  • कंजूमर नंबर एवं एलपीजी कनेक्शन आईडी
  • लाडली बहन योजना रजिस्ट्रेशन आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत आवेदन कैसे करें

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदक को लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है एवं आवेदन करना है। इसके अलावा आप अपने नज़दीकी जान सेवा केंद्र पर जाकर भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

MP Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana FAQs

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना को किसके द्वारा शुरू किया है ?

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा शुरू किया है।

MP Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana के तहत सरकार द्वारा कितने रूपये का सिलिंडर उपलब्ध कराया जायेगा ?

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के तहत 450 रूपये का सिलिंडर महिलाओं को उपलब्ध कराया जायेगा।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा ?

MP Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana का लाभ राज्य की उन महिलाओं को दिया जायेगा, जिनका रजिस्ट्रेशन उज्जवला योजना के तहत हुआ है।

Leave a Comment