Bihar Pan Vikas Yojana 2024: पान की खेती पर किसानों को 50% सब्सिडी मिलेगी

Bihar Pan Vikas Yojana :- बिहार राज्य सरकार द्वारा राज्य में पान की खेती को बढ़ावा देने एवं किसानो की आय में वृद्धि करने हेतु पान विकास योजना 2024 का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा किसानो को मगही पान की खेती करने पर सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जायेगा। जिससे किसान पान की खेती करने के लिए प्रोत्साहित होंगे और राज्य में पान की खेती को भी बढ़ावा मिलेगा। यदि आप बिहार राज्य के निवासी है। और बिहार पान विकास योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते है। तो आज हम आपको पान विकास योजना से सम्बंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे- इसके लाभ, इसका उद्देश्य, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया तथा आपकी क्या पात्रता होनी चाहिए। इन सभी के बारे में बताएंगे तो सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।

Pan Vikas Yojana

बिहार पान विकास योजना 2024 के बारे में

बिहार राज्य के मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार जी ने राज्य के किसानो के लिए Bihar Pan Vikas Yojana का शुभारम्भ किया है। इस योजना के माध्यम से किसानो को मगही पान की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। पान की खेती करने के लिए सरकार द्वारा किसानो को 50% सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जायेगा। मगही पान की खेती करने के लिए न्यूनतम खर्च 70,500 रूपेय आता है। जिस पर बिहार सरकार बिहार पान विकास योजना के माध्यम से राज्य के किसानो को मगही पान की खेती करने के लिए 35,250 रूपेय की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। जिससे किसानो की आय मे वृद्धि होगी और बिहार राज्य मे पान की खेती को बढ़ावा मिलेगा।

Paan Vikas Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान न्यूनतम 100 वर्ग मीटर और अधिकतम 300 वर्ग मीटर में मगही पान की खेती कर सकते है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानो को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।

Makhana Vikas Yojana

Key Highlights Bihar Pan Vikas Yojana 2024

योजना का नामPan Vikas Yojana
आरम्भ की गईमुख्यमंत्री नितीश कुमार जी के द्वारा
लाभार्थीराज्य के किसान
उद्देश्यकिसानो को पान की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना
राज्यबिहार
वर्ष2024
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://horticulture.bihar.gov.in/

पान विकास योजना 2024 का उद्देश्य

पान विकास योजना का मुख्य उद्देश्य किसानो को पान की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना है। ताकि पान की खेती को बढ़ावा दिया जा सके। और राज्य के अधिक से अधिक किसान पान विकास योजना का लाभ प्राप्त कर अपनी आय मे वृद्धि कर सके। और आर्थिक स्थिति मे सुधार कर सके।

Bihar Aaksmik Fasal Yojana

बिहार पान विकास योजना के तहत लक्षित जिलें

  • गया
  • नालंदा
  • औरंगाबाद
  • नवादा
  • शेखपुरा
  • वैशाली

बिहार पान की खेती करने पर दी जाने वाली प्रोत्साहन राशी का विवरण  

उत्पाद इकाई लागत प्रोत्साहन राशी रकबा
मगही और देशी पान का क्षेत्र विस्ता70500/300 m2लागत मूल्य 50%
अधिकतम 35250/300 m2
न्यूनतम 100 m2
अधिकतम 300 m2

Bihar Pan Vikas Yojana 2024 के लाभ

  • बिहार राज्य सरकार द्वारा राज्य में पान की खेती को बढ़ावा देने एवं किसानो की आय में वृद्धि करने हेतु बिहार पान विकास योजना का शुभारम्भ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम सरकार द्वारा किसानो को मगही पान की खेती करने पर सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जायेगा।
  • सरकार द्वारा किसानो को 50% सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जायेगा।
  • पान विकास योजना के माध्यम से राज्य के किसानो को मगही पान की खेती करने के लिए 35,250 रूपेय की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।
  • इस योजना के माध्यम से किसान पान की खेती करने के लिए प्रोत्साहित होंगे और राज्य में पान की खेती को भी बढ़ावा मिलेगा।
  • Pan Vikas Yojana के तहत किसानो की आय मे वृद्धि होगी और वह आत्मनिर्भर व् सशक्त बन सकेंगे।

Bihar Diesel Anudan Yojana 

Pan Vikas Yojana के लिए पात्रता

  • आवेदन किसान को बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए पात्र किसान और FPC के सदस्य माने जायेगे।
  • आवेदक का बैंक का खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जमीनी दस्तावेज़
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • मोबाइल नम्बर

बिहार पान विकास योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

Bihar Pan Vikas Yojana
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Scheme के सेक्शन मे जाकर पान विकास योजना के अन्तर्गत आवेदन करे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • इस नए पेज पर आपको पान विकास योजना से सम्बन्धित मुख्य बाते ध्यान से पढ़नी है और दिए गए बॉक्स पर टिक करना है।
  • उसके बाद आपको Agree and Continue के विकल्प पर क्लिक करना  होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
  • उसके बाद आपको किसान पंजीकरण संख्या दर्ज करनी है। और विवरण प्राप्त करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजो को अपलोड करना होगा।
  • अंत मे आपको Submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पान विकास योजना के तहत आवेदन कर सकते है।

FAQs

Pan Vikas Yojana  को किसके द्वारा शुरू किया गया है ?

पान विकास योजना को मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी के द्वारा शुरू किया गया है।

बिहार पान विकास योजना का उद्देश्य क्या है ?

Pan Vikas Yojana का उद्देश्य किसानो को पान की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना है। ताकि पान की खेती को बढ़ावा दिया जा सके।

बिहार पान विकास योजना को सरकार द्वारा कब शुरू किया गया है?

पान विकास योजना को सरकार द्वारा 20 नवंबर 2023 को शुरू किया गया है।

Bihar Pan Vikas Yojana के तहत पान की खेती करने पर कितनी वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी ?

बिहार पान विकास योजना के तहत पान की खेती करने पर 35,250 रूपेय की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

Leave a Comment