महतारी वंदन योजना लिस्ट में नाम चेक करें 2 मिनट में | Mahtari Vandana Yojana List

Mahtari Vandana Yojana List: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को लाभ पहुंचाने हेतु महतारी वंदन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के लिए फॉर्म 5 फरवरी से भरे जा रहे हैं और इसके लिए अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 निर्धारित की गई है। छत्तीसगढ़ में 70 लाख से अधिक महिलाओं ने अपना महतारी वंदना योजना का फॉर्म भर दिया है। राज्य की जिन महिलाओं ने महतारी वंदन योजना के तहत आवेदन किया था। उनकी जानकारी के लिए बता दे की इस योजना की लिस्ट सरकार ने जारी कर दी है। यदि आप लिस्ट से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे आर्टिकल पर अंत बने रहे।

Mahtari Vandana Yojana List

Mahtari Vandana Yojana List 2024

छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु डॉ साई जी ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए और प्रतिवर्ष 12,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। जिन महिलाओं ने अपना फॉर्म भर लिया है अब वह अपना नाम लाभार्थी सूची (Mahtari Vandana Yojana list 2024 ) में अपना नाम देखना चाहती हैं। वह महिलाएं महतारी वंदन योजना लिस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम देख सकती है। अगर महिलाओं का नाम महतारी वंदन योजना लिस्ट में है तो उन्हें प्रतिमाह ₹1000 का लाभ प्रदान किया जाएगा।

महतारी वंदना योजना की पहली किस्त कब आएगी

जो महिलाएं महतारी वंदना योजना के नियम एवं शर्तों को पूरा करेंगी उसी का नाम CG mahtari Vandana Yojana list में जारी किया जाएगा। इस योजना के फार्म के भरने की अंतिम तिथि के बाद महतारी वंदन योजना लिस्ट जारी हो गई है। अगर छत्तीसगढ़ की महिलाएं अपना नाम लिस्ट में देखना चाहती है तो नीचे दिए गए हमारे स्टेप को फॉलो करें।

6 Mar 2024 Update: अब इस तारीख को आएगी महिलाओं के खाते में पहली किस्त

छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना की पहली किस्त महिलाओं के बैंक खाते में 7 मार्च को जमा होनी थी। लेकिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसको लेकर संकेत दिए और कहा है कि पहली किश्त मिलने की तारीख आगे बढ़ गई है। महिलाओं के बैंक खाते में 7 मार्च को ₹1000 जमा होने थे। महतारी वंदन योजना राशि ट्रांसफर करने की तिथि आगे बढ़ने पर मुख्यमंत्री ने कहा है कि कार्यक्रम थोड़ा सा आगे बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव घोषणा होने से पहले 70 लाख माताओं के बैंक खाते में एक महीने का महतारी वंदन की राशि चली जाएगी। यह बताया जा रहा है कि महतारी वंदन योजना की पहली किस्त 10 या 11 मार्च को महिलाओं के बैंक खाते में जमा हो सकती है।

महतारी वंदन योजना लिस्ट के बारे में जानकारी

योजना का नामMahtari Vandana Yojana List
आरंभ की गईछत्तीसगढ़ सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
वर्ष2024
लिस्ट का प्रकारऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mahtarivandan.cgstate.gov.in/

Mahtari Vandan Yojana

महतारी वंदन योजना लिस्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आवेदक को महतारी वंदन योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
महतारी वंदन योजना लिस्ट कैसे चेक करें?
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको महतारी वंदन योजना लिस्ट 2024 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • उसमें आपको अपने जिले और गांव की जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • उसके बाद सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर महतारी वंदन योजना की लाभार्थी सूची खुलकर आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप लिस्ट में नाम देख सकते है।

Mahtari Vandana Yojana List FAQs

महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह कितनी राशि प्रदान की जाएगी?

Mahtari Vandana Yojana  के तहत महिलाओं को प्रतिमाह ₹1000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

महतारी वंदन योजना का फॉर्म भरने की अंतिम तिथि क्या है?

महतारी वंदन योजना का फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 है।

क्या महतारी वंदन योजना की लिस्ट जारी कर दी गई है?

जी हां Mahtari Vandana Yojana List जारी कर दी गई है।

Leave a Comment