सुख सम्मान निधि योजना फॉर्म कैसे भरें 2024, PDF Download, पात्रता देखे

Sukh Samman Nidhi Yojana Form: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की गरीब व जरूरतमंद महिलाओं के लिए इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता के रूप में पेंशन प्रदान की जाएगी। जिससे राज्य की असहाय गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप से सहायता मिल सके। सरकार ने सुख सम्मान निधि योजना के फॉर्म जारी कर दिए हैं। यदि आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन फॉर्म भर लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। तो आज हम आपको फॉर्म कैसे भरें, के बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। तो अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे आर्टिकल पर अंत तक बन रहे।

Sukh Samman Nidhi Yojana Form

Sukh Samman Nidhi Yojana Form 2024

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने राज्य की महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सुख सम्मान निधि योजना फॉर्म का शुभारंभ किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जाएगी। यह राशि सभी पात्र महिलाओ के बैंक खाते मे हस्तांतरित की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको अपने तहसील कल्याण अधिकारी के पास जाकर आवेदन करना होगा। पात्र महिलाएं ही आवेदन फॉर्म भर सकती है। इसके बाद पात्र महिलाओ के लिए लाभार्थी सूची जारी की जाएगी। इस योजना के लिए फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू हो सकती है। फॉर्म भरने की जानकारी हमने अपने लेख में नीचे दे रखी है।

Latest Update: पात्र महिलाओं को जून में मिलेंगे 3000 रुपये

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को कहा कि इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत हर महिला को राज्य सरकार द्वारा 1500-1500 रूपये एक साथ दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया समाप्त होते ही महिलाओं को अप्रैल और मई की किस्त एक साथ जारी करेंगे। इस योजना के अंतर्गत सभी पात्र महिलाओं को जून महीने 3000 रूपये की राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पात्र महिलाएं योजना का लाभ लेने के लिए अपने फार्म संबंधित विभाग को दे सकती हैं। अगर विभागीय अधिकारी फॉर्म नहीं लेते हैं तो संबंधित क्षेत्र के कांग्रेस विधायकों के पास इन फॉर्म को जमा करवाया जाए।

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना

सुख सम्मान निधि योजना फॉर्म के बारे में जानकारी

योजना का नामSukh Samman Nidhi Yojana Form
आरंभ की गईहिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
उद्देश्यमहिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना
राज्यहिमाचल प्रदेश
वर्ष2024
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटजल्दी लॉन्च की जाएगी

सुख सम्मान निधि योजना फॉर्म का उद्देश्य

सुख सम्मान निधि योजना फॉर्म का मुख्य उद्देश्य राज्य की असहाय गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करना है। जिससे वह अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सके और आत्मनिर्भर व सशक्त बना सके। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने ₹1500 की पेंशन दी जाएगी।

सशक्त महिला ऋण योजना

Sukh Samman Nidhi Yojana Form 2024 के लाभ

  • मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने राज्य की महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सुख सम्मान निधि योजना फॉर्म का शुभारंभ किया है।
  • राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य की असहाय गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप से सहायता मिल सकेगी
  • राज्य की करीब 500000 पात्र महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको अपने तहसील कल्याण अधिकारी के पास जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा।

सुख सम्मान निधि योजना फॉर्म के लिए पात्रता

  • आवेदक महिला को हिमाचल प्रदेश की स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • महिला आयकर दाता नहीं होनी चाहिए।
  • इस योजना के लिए पात्र राज्य मे रहने वाली असहाय व गरीब वर्ग परिवार की महिलाएं मानी जाएगी।
  • यदि परिवार का कोई भी सदस्य पेंशनधारक, अनुबंध, आउट्सोर्स, सरकारी कर्मचारी, दैनिक वेतनभोगी, अंशकालिक वर्ग का कर्मचारी या आयकरदाता पाया जाता है तो वह महिला इस योजना के लाभ के लिए योग्य नहीं मानी जाएगी।

मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना

फॉर्म के लिए आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र

सुख सम्मान निधि योजना फॉर्म कैसे भरें?

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी तहसील कल्याण कार्यालय में जाना होगा।
  • वहां जाने के बाद आपको अधिकारी से आवेदन फार्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद मांगे गए दस्तावेजों को फॉर्म के साथ संकलन करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म तहसील कल्याण कार्यालय में जाकर जमा कर देना है।
  • उसके बाद आपके फॉर्म की जांच की जाएगी, अगर आपकी जानकारी योजना के दिशा निर्देश का अनुसार पाई जाती है तो आपको योजना का लाभ किया जाएगा।

FAQs

सुख सम्मान निधि योजना फॉर्म कैसे भरे?

सुख सम्मान निधि योजना फॉर्म अपने नजदीकी तहसील कल्याण कार्यालय मैं जाकर भर सकते हैं।

इंद्रा गाँधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के अंतर्गत हर महीने कितनी पेंशन राशि प्रदान की जाएगी?

इस योजना के अंतर्गत हर महीने ₹1500 की पेंशन राशि प्रदान की जाएगी।

सुख सम्मान निधि योजना फॉर्म को किसके द्वारा शुरू किया गया है?

सुख सम्मान निधि योजना फॉर्म को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के द्वारा शुरू किया गया है।

Leave a Comment