Bihar Hari Khad Yojana 2024: Online Registration | बिहार हरी खाद योजना ऑनलाइन आवेदन शुरू, लाभ व पात्रता देखें

Bihar Hari Khad Yojana: बिहार राज्य सरकार द्वारा राज्य के किसानों को लाभ प्रदान करने हेतु Bihar Hari Khad Yojana का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा मूंग और ढेंचा फसल की खेती के लिए अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। जिससे किसान मूंग और ढैंचा की खेती कर मिट्टी में जीवाश्म और कार्बनिक पदार्थ की मात्रा को बढ़ा सके। राज्य सरकार द्वारा हरी खाद्य योजना के तहत किसानों को ढेंचा की फसल पर सब्सिडी प्रदान करने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य के जो भी किसान ढेंचा की खेती के लिए सब्सिडी प्राप्त करना चाहते हैं। वह अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं। आज हम आपको इसके लाभ, उद्देश्य, दस्तावेज, आवेदन कैसे करें आदि के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके लिए आप हमारे आर्टिकल को विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़े।

Bihar Hari Khad Yojana

Bihar Hari Khad Yojana 2024

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने राज्य के किसानों को मूंग और ढैंचा की खेती करने हेतु Bihar Hari Khad Yojana का शुभारंभ किया है। इस योजना के अंतर्गत सरकार किसानों को मूंग बीज पर 80 फीसदी और ढैंचा की खेती पर 90 फीसदी अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। गरम मौसम में मंगू की 10000 हेक्टेयर और ढैंचा की 28000 हेक्टेयर में खेती कराई जाएगी। इस योजना के तहत सरकार की ओर से अधिकतम 20 किलो बीज दिए जाएंगे। इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ढैंचा के लिए 12 मई तक का आवेदन किए जाएंगे, 22 मई तक बीज वितरण किया जाएगा। बिहार सरकार द्वारा किसानों को होम डिलीवरी की सुविधा दी जा रही है। किसानों को आवेदन करने के बाद प्रखंड या जिला स्तर पर निगम के डीलर नेटवर्क और अन्य स्रोतों से बीज उपलब्ध कराया जाएगा।

Bihar Pan Vikas Yojana

बिहार हरी खाद योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम Bihar Hari Khad Yojana
आरंभ की गई बिहार सरकार द्वारा
लाभार्थी राज्य के किसान
उद्देश्य जैविक खेती को बढ़ावा देना
राज्य बिहार
वर्ष 2024
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटbrbn.bihar.gov.in

बिहार हरी खाद योजना का उद्देश्य

बिहार हरि खाद योजना का मुख्य उद्देश्य जैविक खेती को बढ़ावा देना है इससे किसान मूंग और ढैंचा की खेती कर मिट्टी में जीवाश्म और कार्बनिक पदार्थ की मात्रा को बढ़ा सकते हैं। देश की कई जगहों पर तो भूमि बंजर भी हो गई है जहां पर फसल उगाना संभव नहीं रहा है। इन्हीं सभी समस्याओं को देखते हुए बिहार सरकार द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी प्रदान की जा रही है।

आकस्मिक फसल योजना

Bihar Hari Khad Yojana 2024 के लाभ

  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने राज्य के किसानों को मूंग और ढैंचा की खेती करने हेतु Bihar Hari Khad Yojana का शुभारंभ किया है।
  • इस योजना के अंतर्गत sसरकार किसानों को मूंग बीज पर 80 फीसदी और ढैंचा की खेती पर 90 फीसदी अनुदान राशि प्रदान की जाएगी।
  • राज्य सरकार द्वारा लाभार्थी किसानों को 22 मई तक बीज उपलब्ध करा दिया जाएगा।
  • बिहार हरी खाद योजना में छोटे एवं संबंध किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • बिहार सरकार द्वारा इस योजना के तहत किसानों को होम डिलीवरी की सुविधा दी जा रही है।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान को आवेदन करना होगा।

बिहार हरी खाद योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक किसान बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • मूंग एवं ढैंचा खेती करने के इच्छुक किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • आवेदन करने हेतु किसान के पास सभी दस्तावेज मौजूद होने चाहिए।

बिहार कृषि यंत्र सब्सिडी

आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवासी प्रमाण पत्र
  • किसान पंजीकरण संख्या
  • बैंक पास
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Bihar Hari Khad Yojana 2024 के अंतर्गत आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको बिहार हरी खाद योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Bihar Hari Khad Yojana 2024 के अंतर्गत आवेदन कैसे करें?
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
  • उसमें आपको अपनी पंजीकरण संख्या दर्ज करके सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने योजना से संबंधित जानकारी खुलकर आ जाएगी।
  • उसके बाद आपको Apply के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने आवेदन फार्म खुल जाएगा।
  • आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद मांगे के दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपको सबमिट के विकल्प पर कलसिक करना होगा।
  • इस प्रकार से आप बिहार हरी खाद योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।

FAQs

Bihar Hari Khad Yojana को किसके द्वारा शुरू किया गया है?

बिहार हरी खाद योजना को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा शुरू किया गया है।

बिहार हरी खाद योजना के अंतर्गत किसानों को ढैंचा की खेती पर कितनी सब्सिडी प्रदान की जाएगी?

Bihar Hari Khad Yojana के अंतर्गत किसानों को ढैंचा की खेती पर 90% सब्सिडी प्रदान कीजाएगी।

बिहार हरी खाद योजना का उद्देश्य क्या है?

बिहार हरि खाद योजना का मुख्य उद्देश्य जैविक खेती को बढ़ावा देना है।

Leave a Comment