E Ration Card Download 2024: राशन कार्ड डाउनलोड घर बैठे 2 मिनट में करें

E Ration Card Download: अगर आप एक राशन कार्ड धारक है। और आपका राशन कार्ड खो गया है या फिर अपने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है। और आपका राशन कार्ड अभी तक नहीं आया है। तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप देश के किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के अंतर्गत आते हैं तो भी आप अपने राशन कार्ड को प्राप्त कर सकते है। यदि आप अपना राशन कार्ड घर बैठे डाउनलोड करना चाहते है। तो आज हम आपको ऑनलाइन माध्यम से अपने राशन कार्ड को घर बैठे डाउनलोड कैसे कर सकते है इसके बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहे है।

आप अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से अपना या अपने परिवार वालो का राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते है। E Ration Card Download करने की प्रक्रिया हमने अपने लेख में दे रखी है। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको यह आर्टिकल अंत तक पढ़ना होगा।

E Ration Card Download

E Ration Card Download 2024

भारत में रहने वाले राज्य के गरीब परिवारों के लिए राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। राशन कार्ड का उपयोग राशन लेने के अलावा पहचान पत्र आदि एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में उपयोग किया जाता है। आम नागरिकों को राशन कार्ड के माध्यम से सरकार की तरफ से बहुत ही कम कीमत पर राशन का सामान प्रदान किया जाता है। सरकार द्वारा दिए जाने वाले अनाज का लाभ राशन कार्ड धारक उठा सकते हैं जैसे कि गेहूं, चावल, चीनी, दाल, केरोसिन आदि। इसका उपयोग विभिन्न कार्यों में किया जाता है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ राशन कार्ड के आधार पर प्रदान किया जाता है।

यदि नागरिक अपना ई राशन कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो वह बहुत आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सरकार की आधिकारिक वेबसाइट NFSA या फिर राज्य शासन पोर्टल पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन अपना राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने फोन में डिजिलॉकर की सहायता से भी राशन कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

Delhi Ration Card

ई राशन कार्ड डाउनलोड के बारे में जानकारी

नामE Ration Card Download
आरम्भ किया गया भारत सरकार द्वारा
लाभार्थीसभी राशन कार्ड धारक
वर्ष2024
डाउनलोड करने की प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.nfsa.gov.in/

केवल इन्हें ही दिया जाता है राशन कार्ड का लाभ

  • केवल राज्य के गरीब परिवारों को ही राशन कार्ड का लाभ दिया जाता है।
  • इसका लाभ केवल उन परिवारों दिया जाता है जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते है।
  • केवल वही नागरिक राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं जिनके पास राशन कार्ड उपलब्ध नहीं है।

Ration Card List Village Wise

E Ration Card Download 2024 कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको NFSA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
E Ration Card Download 2024 कैसे करें?
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Ration Cards के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने दो विकल्प दिखाई देंगे।
  • उसमे आपको Ration Card Details on State Portal के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • जहां पर आपको सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के नाम दिखाई देंगे। आप जिस भी राज्य और जिले में आते हैं आपको उसका चयन करना होगा।
  • उसके बाद आपको Show के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • उसके बाद आपको ग्रामीण शहरी क्षेत्र का चुनाव करना होगा।
  • उसके बाद आपको तहसील और उसके बाद पंचायत और सबसे आखिर में अपने गांव का चयन करना होगा।
  • अब आपके सामने आपके गांव में जितने भी राशन कार्ड धारक है उनकी लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
  • आपको अपने नाम या राशन कार्ड नंबर के आधार पर राशन कार्ड की जानकारी प्राप्त करने हेतु राशन कार्ड नंबर दर्ज पर Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने आपके परिवार का राशन कार्ड विवरण आ जाएगा।
  • अब आप यहाँ से अपना राशन कार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं।

डिजिलॉकर से राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में प्ले स्टोर में जाकर डिजिलॉकर एप्लीकेशन को डाउनलोड करना होगा।
  • डिजिलॉकर डाउनलोड होने के बाद उसको ओपन करना होगा।
  • उसके बाद आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपने यूजरनाम और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद आपको Search के ऑप्शन में जाकर Ration Card सर्च करना होगा।
  • उसके बाद आपको अपने राज्य, जिला, तहसील पंचायत और गांव का चयन करना होगा।
  • चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको दिए गए बॉक्स में अपना राशन कार्ड नंबर और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपका राशन कार्ड आपके डिजिलॉकर अकाउंट में जुड़ जाएगा। 
  • अब आप कभी भी अपना ई राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

FAQs

ई राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

ई राशन कार्ड डाउनलोड आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://www.nfsa.gov.in/ पर जाकर कर सकते है।

राशन कार्ड किसके द्वारा जारी किया जाता है?

राशन कार्ड को राज्य सरकार द्वारा जारी किया जाता है। जिसका उपयोग पहचान पत्र के रूप में किया जाता है।

Leave a Comment