हरियाणा मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना 2024: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता व लाभ

Mukhyamantri Shramik Panjikaran Protsahan Yojana:- हरियाणा राज्य सरकार द्वारा राज्य के श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्राप्त करने हेतु हरियाणा मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य के श्रमिकों के कल्याण हेतु उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे वह आर्थिक सहायता प्राप्त कर अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा कर सकेंगे। यदि आप हरियाणा राज्य के निवासी है। और मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत आवेदन कर प्रोत्साहन राशि का लाभ उठाना चाहते हैं। तो आज हम आपको मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे रहे है। तो अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।

Mukhyamantri Shramik Panjikaran Protsahan Yojana

Table of Contents

Mukhyamantri Shramik Panjikaran Protsahan Yojana 2024

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी ने राज्य के श्रमिकों को लाभ पहुंचाने हेतु मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के माध्यम से निर्माण श्रमिकों को पंजीकरण करने पर 1,100 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत प्रदान की जाने वाली प्रोत्साहन राशि सीधे लाभार्थी श्रमिक के डायरेक्ट बैंक अकॉउंट मे ट्रांसफर जाएगी। यह योजना राज्य के निर्माण श्रमिकों को पंजीकरण करने के लिए प्रोत्साहित करेगी जिससे सरकार निर्माण श्रमिकों का डाटा बेस तैयार कर सकेंगी और उन्हें राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय से पहुंचा सकेंगी।

कौशल रोजगार निगम

हरियाणा मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना के बारे में जानकारी

योजना का नामMukhyamantri Shramik Panjikaran Protsahan Yojana
शुरू की गईमुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा 
लाभार्थीराज्य के निर्माण श्रमिक 
उद्देश्यनिर्माण श्रमिकों को पंजीकरण करने पर 1,100 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान  करना
राज्यहरियाणा 
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइट https://hrylabour.gov.in/

हरियाणा मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के निर्माण श्रमिकों को आर्थिक सहायता का लाभ प्रदान करना है तथा राज्य के निर्माण श्रमिकों को पंजीकरण करने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि पंजीकरण होने के बाद ये श्रमिक सरकार की योजनाओं का लाभ आसानी से ले सके। इस योजना के तहत प्रदेश में निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण को बढ़ावा मिल सकेगा। जिससे उनका डेटाबेस तैयार किया जा सकेगा और उनके लिए नई योजनाओं का संचालन भी किया जा सकेगा। 

मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना

Mukhyamantri Shramik Panjikaran Protsahan Yojana 2024 के लाभ तथा विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी ने राज्य के श्रमिकों को लाभ पहुंचाने हेतु मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया है।
  • इस योजना के माध्यम से निर्माण श्रमिकों को पंजीकरण करने पर 1,100 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
  • यह राशि लाभार्थी के सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से श्रमिकों का डेटाबेस तैयार कर उन्हें मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अयोध्या दर्शन कराया जाएगा।
  • श्रमिकों को यह राशि केवल एक बार ही दी जाएगी, जिसका उपयोग उनके कल्याण हेतु किया जा सकेगा।
  • यह योजना श्रमिकों का सतत एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने में सहायता करेगी।
  • मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना के माध्यम से डाटाबेस तैयार करना है।

हरियाणा मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक को हरियाणा राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए पात्र राज्य के निर्माण श्रमिक माने जायेगे।
  • श्रमिक को HBOCDWW बोर्ड में प्रथम बार पंजीकृत होना चाहिए।
  • यह सुविधा, जीवनकाल में एक बार ही प्राप्त होगी।
आवश्यक दस्तावेज़
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • HBOCWW
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक
  • शपथ पत्र

हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना 2024 के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको Labour Department Haryana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट को होम पेज खुल जाएगा।
हरियाणा मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना 2024 के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको BOCW Welfare Schemes के सेक्शन में जाकर मुख्यमंत्री पंजीकरण प्रोत्साहन योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • इस नए पेज पर आपको Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद मांगे गए दस्तावेज़ों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Mukhyamantri Shramik Panjikaran Protsahan Yojana शपथ पत्र डाउनलोड कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको Labour Department Haryana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट को होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री पंजीकरण प्रोत्साहन योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने इस योजना का विस्तार आ जाएगा।
  • इस पेज पर नीचे की ओर Download Undertaking के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने मुख्यमंत्री पंजीकरण प्रोत्साहन योजना का घोषणा पत्र खुल जाएगा।
  • अंत में आपको डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप शपथ पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

FAQs

मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना को किसने शुरू किया है?

मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना को मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी के द्वारा शुरू किया गया है।

हरियाणा मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत श्रमिकों को कितने रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी?

हरियाणा मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत श्रमिकों को 1,100 रुपए की आर्थिक सहयता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य क्या है?

निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक मदद प्रदान करना है।

Leave a Comment