Bhulagan Bihar Online 2024: बिहार जमीन लगान रसीद ऑनलाइन कैसे निकालें

Bhulagan Bihar:- बिहार सरकार द्वारा राज्य के सभी नागरिकों की सुविधा के लिए भू लगान बिहार ऑनलाइन की शुरूआत की गई है। भू लगान के माध्यम से बिहार राज्य के लोग अपनी जमीन से संबंधित सभी जानकारी आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। Bhulagan Bihar Online की सहायता से बिहार जमीन की रसीद, जमीन से संबंधित नक्शा, खसरा खतौनी नकल, लगान का बकाया आदि की जानकारी भू लगान बिहार ऑनलाइन के माध्यम से अपनी जमीन से संबंधित सभी जानकारी आसानी से घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। इन सुविधाओं के साथ बिहार का नागरिक अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जमीन का लगान भी भर सकते हैं और रसीद निकाल सकते हैं। आज हम आपको भू लगान ऑनलाइन से संबंधित सभी जानकारी जैसे भू लगान का उद्देश्य, लाभ, आवश्यक दस्तावेज एवं बिहार जमीन लगान रसीद ऑनलाइन कैसे निकाले के बारे में संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Bhulagan Bihar Online

Bhulagan Bihar Online 2024

बिहार राज्य सरकार द्वारा भू लगान बिहार ऑनलाइन के माध्यम से बिहार के नागरिक अपनी जमीन से संबंधित सभी जानकारी आसानी से घर बैठे निकाल सकते हैं। नागरिकों को अपनी जमीन से संबंधित जानकारी के लिए कार्यालयों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। अब ऑनलाइन के माध्यम से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार की अधिकारिक वेबसाइट घर बैठे ही लगान भर सकते हैं और बकाया लगान भी देख सकते हैं। साथ ही लगान की रसीद भी निकाल सकते हैं। इस डिजिटल की शुरुआत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 1 अप्रैल 2020 से की गई है। इस पोर्टल के माध्यम से तहसील व कार्यालय में नहीं जाना होगा और ना ही सुविधा शुल्क के नाम पर घुस नहीं देनी होगी। Bhulagan Bihar Online के माध्यम से इन समस्याओं से छुटकारा ही नहीं मिला बल्कि समय और पैसे दोनों की बचत  हुई है। यह भी देखें – बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री

भू लगान बिहार के बारे में जानकारी

योजना का नामभू लगान बिहार ऑनलाइन
शुरू की गईमुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा
विभागराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
उद्देश्यजमीन से संबंधित सभी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराना
लाभार्थीबिहार के नागरिक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटbiharbhumi.bihar.gov.in
राज्यबिहार
साल2023

Bhulagan Bihar का उद्देश्य

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा 1 अप्रैल 2020 को भू लगान बिहार की शुरूआत की गई थी। जो एक ऑनलाइन पोर्टल है। बिहार सरकार का उद्देश्य राज्य के नागरिकों को अपनी भूमि से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी जैसे बिहार जमीन लगान, रसीद, जमीन का नक्शा, खसरा खतौनी नकल, लगाना आदि के बारे में घर बैठे आसानी से जानकारी उपलब्ध कराना है। ताकि इस ऑनलाइन पोर्टल की सहायता से राज्य के नागरिक अपनी भूमि की लगान स्वयं ऑनलाइन भर सके एवं रसीद भी निकाल सकते हैं। ऑनलाइन भू लगान का संचालन बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा किया जाता है। नागरिकों को अब किसी भी विभाग या कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी। वे अब अपनी जमीन से संबंधित सभी जानकारी घर बैठे ऑनलाइन के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। जिससे नागरिकों के समय और पैसे की बचत होगी।

बिहार हर घर बिजली योजना

भू लगान बिहार ऑनलाइन के लाभ एवं विशेषताएं

  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 1 अप्रैल 2020 को भू लगान बिहार ऑनलाइन की शुरुआत की गई।
  • इस योजना के माध्यम से बिहार के नागरिक आसानी से भूमि से संबंधित सभी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
  • Bhulagan Bihar Online के तहत नागरिक अपने खाता खतौनी, जमीन का नक्शा, नकल, लगान, लगान की रसीद आदि के बारे में घर बैठे जानकारी प्राप्त कर सकता है।
  • अपनी जमीन की लगान रसीद को बहुत ही आसानी से ऑनलाइन के माध्यम से निकाल सकते है।
  • नागरिकों को अब किसी भी विभाग या कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • वे अब अपनी जमीन से संबंधित सभी जानकारी घर बैठे ऑनलाइन के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं जिससे नागरिकों के समय और पैसे की बचत होगी।
  • बिहार के नागरिकों को भूमि से संबंधित कार्यों के लिए विभाग के अधिकारियों को या कर्मचारियों को रिश्वत देने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे भ्रष्टाचार से भी मुक्ति मिलेगी।
  • जमीन का डाटा ऑनलाइन होने के कारण सुरक्षित रहेगा एवं इससे पारदर्शिता भी आएगी।

Bhulagan Bihar रसीद निकालने हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • लगान की रसीद देखने के लिए या निकालने के लिए
  • प्लॉट का नंबर
  • बैंक खाता विवरण
  • तालुका में पेज संख्या
  • रैयत का नाम
  • आवेदक का पता
  • मोबाइल नंबर
  • ATM कार्ड (ऑनलाइन भुगतान हेतु)

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन

बिहार जमीन लगान रसीद ऑनलाइन कैसे निकाले?  

  • सबसे पहले आपको बिहार जमीन लगान रसीद निकालने के लिए बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Bhulagan Bihar Online
  •  
  • होम पेज पर आपको काफी सारे ऑप्शन दिखाई देंगे।
  • आपको भू लगान के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • भू लगान के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे।
Bhulagan Bihar Online
  • इनमें से आपको ऑनलाइन भुगतान करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  •  इस पेज पर आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे जिले का नाम, हल्का नाम, भाग वर्तमान, अंचल का नाम, मौजा नाम, संख्या वर्तमान एवं सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा।
भू लगान बिहार ऑनलाइन
  •  
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको खोजें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने रैयत से संबंधित सभी विवरण खुल जाएगा जैसे की बकाया राशि कितनी है, कुल देय राशि आदि की जानकारी आप देख सकते हैं।
  • अब आपको अपनी रसीद काटने के लिए सबसे पहले रैयत का नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद Terms and Conditions पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको नीचे दिए गए ऑनलाइन भुगतान करे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने अगले पेज पर कुछ जानकारी खुलेगी यहां आपको पेमेंट मोड और बैंक नाम का चुनाव करना होगा। अब आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज पर अपनी पेमेंट की प्रक्रिया में सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी और अपना भुगतान करना होगा।
  • इसके बाद आप भुगतान की रसीद आपके सामने आ जाएगी आप डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते हैं।
  • इस प्रकार आपकी लगान रसीद को देखने और डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Bhulagan Bihar की स्थिति कैसे देखें?

  • सबसे पहले आपको बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • आपको भू लगान के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा
  • भू लगान के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे।
भू लगान बिहार ऑनलाइन
  •  इनमें से आपको लंबित भुगतान देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
बिहार जमीन लगान रसीद
  • इस पेज पर आपको Transaction ID दर्ज करनी होगी।
  • आईडी दर्ज करने के बाद आपको Verify के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आप लंबित भुगतान देख सकते हैं।

Leave a Comment