E Shikshakosh Portal Bihar 2024: ई शिक्षाकोष पोर्टल पर अब स्टूडेंट्स और शिक्षको की उपस्थिति ऐसे देखें

E Shikshakosh Portal Bihar: बिहार शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के शिक्षकों और छात्रों के लिए ई शिक्षाकोष पोर्टल बिहार को शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति पर नजर रखी जाएगी। पोर्टल की मदद से, संपूर्ण छात्र डेटा जैसे शिक्षक उपस्थिति, छात्र प्रदर्शन, अंक / ग्रेड और परियोजना / असाइनमेंट सबमिशन रिपोर्ट डिजिटल रूप से प्रबंधित किए जाएंगे। अगर आप भी एक सरकारी शिक्षक या छात्र हैं तो आपको जरूर पता होना चाहिए कि E Shikshakosh Portal Bihar क्या है। आज हम आपको इस पोर्टल से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। ताकि आप आसानी से पोर्टल का पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। तो अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

E Shikshakosh Portal Bihar

E Shikshakosh Portal Bihar 2024

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति की निगरानी के लिए ई शिक्षाकोष पोर्टल बिहार को लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के जरिए छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति पर नजर रखी जाएगी। इसको लेकर शिक्षा विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। ई शिक्षाकोष बिहार ऑनलाइन पोर्टल की मदद से शिक्षक उपस्थिति, छात्र प्रदर्शन, अंक/ग्रेड और प्रोजेक्ट/असाइनमेंट सबमिशन रिपोर्ट जैसे संपूर्ण छात्र डेटा को डिजिटल रूप से प्रबंधित करते हैं। इसके साथ ही यह बिहार ई शिक्षाकोष डिजिटल पोर्टल शिक्षकों और स्कूल विभाग का पूरा डेटा प्रबंधित करता है।

ई- शिक्षाकोष में शिक्षकों को अपना नाम, जन्म तिथि, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, ज्वाइनिंग की तिथि समेत अन्य जानकारियां टीचर रजिस्ट्रेशन में 15 कॉलम में इंट्री करनी होगी। E Shikshakosh Portal Bihar के तहत प्राप्त होने वाले लाभों सहित फीचर्स के बारे मे जानने के लिए आपको यह आर्टिकल अंत तक पढ़ना होगा।

Bihar Free School Dress Yojana

ई शिक्षाकोष पोर्टल बिहार के बारे में जानकारी

पोर्टल का नामE Shikshakosh Portal Bihar
आरम्भ किया गयाबिहार सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य छात्र और शिक्षक
पोर्टल सेवाएँछात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति पर नजर रखी जाएगी
विभागशिक्षा विभाग बिहार सरकार
वर्ष2024
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://eshikshakosh.bihar.gov.in/ 

बिहार ई शिक्षाकोष पोर्टल का उद्देश्य

ई शिक्षाकोष पोर्टल बिहार का मुख्य उद्देश्य शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति की निगरानी करना है। शिक्षा विभाग की तमाम योजनाओं का लाभ अब ई शिक्षाकोष पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर ही मिलेगा। जिसके लिए विभाग ने, मंगलवार के दिन अधिसूचना को भी जारी कर दिया है। इस पोर्टल के जरिए छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति पर नजर रखी जाएगी।

ई शिक्षाकोष पोर्टल की मदद से किन योजनाओं को लाभ मिलेगा

  • मुख्यमंत्री बालक-बालिका साइकिल योजना,
  • बिहार शताब्दी मुख्यमंत्री बालिका ड्रेस योजना
  • मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य योजना,
  • मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना और
  • मुख्यमंत्री बालक-बालिका प्रोत्साहन योजना (मैट्रिक प्रथम श्रेणी) आदि।

मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना

E Shikshakosh Portal Bihar 2024 के लाभ

जैसा कि आप सभी जानते हैं डेटा प्रबंधित करना बहुत ही सामान्य कार्य है। और स्कूल के शिक्षकों के लिए रजिस्टर और दस्तावेज़ फ़ोल्डर में छात्रों के सभी रिकॉर्ड का प्रबंधन करना बहुत पुराना और सिरदर्द भरा काम है। आजकल भारत एक बढ़ता हुआ डिजिटल देश है। बिहार शिक्षा बोर्ड छात्रों के रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से बनाए रखने के लिए शिक्षकों को संपूर्ण डिजिटल पोर्टल प्रदान कर रहा है, जिसे ई शिक्षाकोष बिहार के नाम से जाना जाता है। ई शिक्षाकोष पोर्टल द्वारा प्रदान किए गए सभी लाभों की चेक लिस्ट देखे।

बिहार ई शिक्षाकोष पोर्टल 2024 के अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको ई शिक्षाकोष पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट eshikshakosh.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ‘रजिस्टर’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज कारना होगा।
  • उसके बाद मांगे गए दस्तवेजो को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपको ‘सबमिट’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

बिहार ई शिक्षाकोष पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको ई शिक्षाकोष पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट eshikshakosh.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Select User Type का चयन करना होगा।
  • उसके बाद आपको उपयोगकर्ता नाम, पासवर्ड, कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद SIGN IN के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप ई शिक्षाकोष पोर्टल पर हो जायेगे।

FAQs

ई-शिक्षाकोष पोर्टल बिहार क्या है?

ई-शिक्षाकोष पोर्टल बिहार में स्कूलों के निरीक्षण के लिए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद (बीईपीसी) द्वारा विकसित एक एंड्रॉइड ऐप है। इसे विशेष रूप से BEST+, DIVYA और KGBV स्कूलों के निरीक्षण के लिए डिज़ाइन किया गया है।

E Shikshakosh Portal Bihar का उद्देश्य क्या है?

ई-शिक्षाकोष पोर्टल बिहार का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों और छात्रों दोनों की उपस्थिति को इस पोर्टल पर दर्ज करना है।

Leave a Comment