हरियाणा मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना 2024: ऑनलाइन आवेदन करें, पात्रता व लाभ

Haryana Mukhyamantri Matritva Sahayata Yojana: हरियाणा सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए 15 फरवरी 2024 के दिन हरियाणा मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य की गर्भवती और स्तनपान करने वाली महिलाओं को ₹5000 की सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे महिलाएं गर्भावस्था में अपने खान-पान का सही से ध्यान रख सके। इस योजना को केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की तर्ज पर शुरू किया गया है। यदि आप हरियाणा राज्य की गर्भवती महिला है। और हरियाणा मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहती है। तो आज हम आपको इस योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे इसके लाभ, उद्देश्य, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, तथा आपकी क्या पता होनी चाहिए इन सभी के बारे में बताएंगे। तो अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारा आर्टिकल पर अंत तक बन रहे।

Haryana Mukhyamantri Matritva Sahayata Yojana

Table of Contents

Haryana Mukhyamantri Matritva Sahayata Yojana 2024

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने राज्य की महिलाओं के लिए हरियाणा मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की गर्भवती महिलाओं और स्तनपान करने वाली माताओं को ₹5000 की सहायता राशि का लाभ दिया जाएगा। यह राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। प्रदान की जाने वाली यह आर्थिक सहायता राशि महिलाओं को किस्तों में प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा इस योजना के संचालन हेतु 25 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। Mukhyamantri Matritva Sahayata Yojana के तहत गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को दूसरा बच्चा बेटा होने पर भी आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे महिला अपने और अपने नवजात शिशु की आवश्यकताओं की पूर्ति कर सके और अपने बच्चों का अच्छे से पालन पोषण कर सके।

मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना को केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की तर्ज पर शुरू किया गया है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत 6,000 रुपए और राज्य सरकार की मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के तहत 5,000 रुपए दोनों को मिलकर अब राज्य की गर्भवती महिलाओं को 11,000 की सहायता राशि का लाभ प्रदान किया जायेगा।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना

हरियाणा मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम Haryana Mukhyamantri Matritva Sahayata Yojana
आरंभ की गईमुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा 
लाभार्थी राज्य की गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं
शुरू की गई15 फरवरी 2024 
उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और उनके बच्चे के पालन पोषण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना
सहायता राशि 5,000 रुपए
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइट https://haryanacmoffice.gov.in/hi

हरियाणा मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना का उद्देश्य

हरियाणा मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की गर्भवती महिलाओं को ₹5000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना है। जिससे महिलाए अपनी और नवजात शिशु की आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर सके और अपने बच्चों का पालन-पोषण भी आसानी से कर सके। ताकि इस योजना के तहत माताओं और शिशुओं के लिए बेहतर स्वास्थ्य परिणामों को बढ़ावा दिया जा सके। और राज्य में मृत्यु दर में भी कमी आएगी। इस योजना के माध्यम से महिलाएं लाभ प्राप्त कर उचित खानपान व स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं प्राप्त कर सकेगी।

आपकी बेटी हमारी बेटी योजना

Mukhyamantri Matritva Sahayata Yojana 2024 के लाभ एवं विशेषताएं  

  • मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने राज्य की महिलाओं के लिए हरियाणा मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना का शुभारंभ किया है।
  • इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य की गर्भवती और स्तनपान करने वाली महिलाओं को ₹5000 की सहायता प्रदान की जाएगी।
  • सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि महिला के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना को केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की तर्ज पर शुरू किया गया है।
  • अब इन दोनों योजनों की राशि को मिलकर राज्य की गर्भवती महिलाओं को 11,000 की सहायता राशि का लाभ प्रदान किया जायेगा।
  • इस योजना के संचालन हेतु 25 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
  • इस योजना के तहत महिलाएं गर्भावस्था में अपने खान-पान का सही से ध्यान रख सकेगी।
  • Mukhyamantri Matritva Sahayata योजना के तहत दूसरा बच्चा बेटा होने पर भी लाभ दिया जाएगा।
  • 8 मार्च 2022 या उसके बाद जन्म लेने वाले बच्चों की माताएं भी इस पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगी।
  • इस योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाएं आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त कर उचित खान पान और स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं आसानी से प्राप्त कर सकेगी।

मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक महिला को हरियाणा राज्य की स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
  • बीपीएल राशन कार्ड धारक महिलाएं योजना के लिए पात्र मानी जाएगी।
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और ई-श्रम कार्ड धारक महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹800000 से कम होनी चाहिए।
  • आंशिक रूप से 40% या पूर्ण रूप से दिव्यांग महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले सकेगी।

हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना

आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • परिवार पहचान पत्र
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

हरियाणा मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना 2024 के अंतर्गत आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई आवश्यक जानकारी को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।

FAQs

Haryana Mukhyamantri Matritva Sahayata Yojana को किसके द्वारा शुरू किया गया है?

हरियाणा मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा शुरू किया गया है।

मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के कार्यान्वयन हेतु कितने रुपए का बजट निर्धारित किया गया है?

Haryana Mukhyamantri Matritva Sahayata Yojana के कार्यान्वयन हेतु 25 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।

मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के अंतर्गत कितने रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी?

हरियाणा मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के अंतर्गत 5,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

Mukhyamantri Matritva Sahayata Yojana को किस राज्य में शुरू किया गया है?

इस योजना को हरियाणा राज्य में शुरू किया गया है।

Leave a Comment