Ladli Behna Yojana 3rd Round: तीसरे चरण के लिए आवेदन करें, आवेदन फॉर्म, पात्रता

Ladli Behna Yojana 3rd Round:- मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा लाड़ली बहना योजना को शुरू किया गया था। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। राज्य की जो महिलाएं लाडली बहना योजना के पहले और दूसरे चरण में आवेदन फॉर्म जमा करने से वंचित रह गई थी। या फिर उन महिलाओं के आवेदन फार्म पहले और दूसरे चरण से रिजेक्ट हो गए थे। उन सभी बहनों के लिए लाडली बहना योजना का तीसरा चरण शुरू किया जाएगा। ताकि वंचित रह गई महिलाएं तीसरे चरण में आवेदन फार्म जमा कर लाभ प्राप्त कर सके।

यदि आप मध्य प्रदेश राज्य की महिला है और Ladli Behna Yojana 3rd Round से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहती है। जैसे तीसरा चरण कब शुरू होगा, आवेदन कैसे करें, पात्रता क्या होनी चाहिए, आवश्यक दस्तावेज आदि के बारे में जानने के लिए हमारे आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।

Ladli Behna Yojana 3rd Round

MP Ladli Behna Yojana 3rd Round 2024

राज्य के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के द्वारा जल्द ही लाडली बहना योजना के तीसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। राज्य की जिन महिलाओं ने लाडली बहना योजना के पहले और दूसरे चरण में आवेदन नहीं किया था। वहीं कई महिलाओं के आवेदन फॉर्म पहले और दूसरे चरण में रिजेक्ट हो गए थे। तो उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। सरकार द्वारा वंचित रह गई महिलाओं के लिए तीसरे चरण को शुरू किया जाएगा। ताकि सभी पात्र महिलाएं लाडली बहना योजना तीसरा चरण मैं आवेदन कर सकें। आपको बता दे की वर्तमान में पात्र महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। और इस योजना का लाभ 1.29 करोड़ महिलाओं को दिया जा रहा है।

लाडली बहना आवास योजना

लाडली बहना योजना तीसरा चरण 2024 के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम Ladli Behna Yojana 3rd Round
शुरू की गईमध्य प्रदेश सरकार द्वारा 
लाभार्थीराज्य की महिलाएं 
उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना
चरणतीसरा 
लाभ1250 रुपए प्रतिमाह 
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/

लाडली बहना योजना तीसरा चरण कब शुरू होगा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के द्वारा राज्य की वंचित रहे गई महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना के तीसरे चरण की शुरुआत की गई है। पहले और दूसरे चरण में जो महिलाएं वंचित रह गई थी या जिनके फॉर्म रिजेक्ट हो गए थे उन सभी महिलाओं के लिए तीसरे चरण को शुरू किया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना का तीसरा चरण जून महीने के बाद शुरू किया जाएगा। ताकि महिलाएं आवेदन कर वित्तीय सहायता का लाभ प्राप्त कर सके।

Ladli Behna Yojana 3rd Round में बढ़ेगी राशि

लाडली बहना योजना के अंतर्गत सभी महिलाओं को 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाती है। लेकिन सरकार द्वारा इस राशि को अब बढ़ाया जा रहा है। लाडली बहना योजना में अब ₹250 राशि की वृद्धि की जाएगी और यह राशि अब ₹3000 तक पहुंचाई जाएगी। इस योजना की शुरुआत में महिलाओं को ₹1000 की राशि दी जाती थी जिसे बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था और ऐसे ही हर बार ₹250 की वृद्धि करते हुए यह राशि ₹3000 तक पहुंच जाएगी। जिससे इस योजना के अंतर्गत हर महीने महिलाओं को ₹3000 की राशि का लाभ दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना

लाडली बहन योजना तीसरे चरण के लिए पात्रता

  • आवेदक महिला को मध्य प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • इस योजना के लिए राज्य की निम्न वर्ग की विवाहित एवं तलाकशुदा महिलाएं पात्र होगी।
  • आवेदक महिला के पास 5 एकड़ से ज्यादा कृषि योग्य भूमि नही होनी चाहिए।
  • महिला की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु 60 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • महिला के परिवार में से कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Ladli Behna Yojana 3rd Round के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या अपने ग्राम पंचायत में जाना होगा।
  • वहां जाकर आपको अधिकारी से संपर्क करना होगा।
  • उसके बाद आपको अधिकारी से लाडली बहन योजना तीसरे चरण के लिए आवेदन फार्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फार्म प्राप्त करने के बाद उसमें पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद मांगे गए दस्तावेजों को फॉर्म के साथ संगलन करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको यह फॉर्म वापस आंगनबाड़ी केंद्र या अपने ग्राम पंचायत में जाकर जमा कर देना है।
  • उसके बाद आपके आवेदन फॉर्म का सत्यापन किया जाएगा।
  • सभी जानकारी सही होने पर Ladli Behna Yojana के तहत लाभ दिया जाएगा।

Leave a Comment