मां भारती के सपूत वेबसाइट लांच हुई, सैनिकों के परिवारों को मिलेगी मदद

Maa Bharati ke Sapoot Website:- भारत देश के शहीद जवान और घायल सैनिकों की मदद करने के एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा मां भारती के सपूत नाम की वेबसाइट लांच की गई है। Maa Bharati Ke Sapoot वेबसाइट के माध्यम से शहीद सैनिक या युद्ध या अन्य अभियानों के दौरान घायल जवानों की मदद करना है। मां भारती के सपूत वेबसाइट को रक्षा मंत्री द्वारा नेशनल वार मेमोरियल में आयोजित कार्यक्रम के तहत लांच किया गया है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से maabharatikesapoot.mod.gov.in से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इसलिए आपसे निवेदन है कि आप इस लेख को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ें।

Maa Bharati ke Sapoot Website

Maa Bharati ke Sapoot Website

हमारे देश के शहीदों और घायल सैनिकों के परिवारों की मदद करना हमारा नैतिक और राष्ट्रीय कर्तव्य है। क्योंकि सैनिकों ने देश के लिए जो कुछ किया है। हम उसे कभी नहीं चुका सकते हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मां भारती के सपूत नाम से एक वेबसाइट लांच की है। इस वेबसाइट के माध्यम से कोई भी आम नागरिक शहीद सैनिकों या युद्ध या अन्य सैन्य अभियानों के दौरान घायल जवानों के परिवारों को सीधे मदद कर सकता है। मां भारती के सपूत वेबसाइट के माध्यम से नागरिक से सशक्त बलों के घायल जवानों की मदद के लिए बने कल्याण कोष में सहायता राशि दे सकते हैं। AFBCWF एक साझा कल्याण कोष जिसके तहत तीनों सेवाओं के लिए युद्ध या सैन्य अभियानों के दौरान शहीद सैनिकों या घायल जवानों के परिवारों को सहायता दी जाती है। Maa Bharati Ke Sapoot के माध्यम से कोई भी इन सपूतों को अपनी तरफ से योगदान दे सकता है। 11 अक्टूबर 2022 को अमिताभ बच्चन को इस वेबसाइट का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

CAPF eAwas Portal

मां भारती के सपूत वेबसाइट के बारे में जानकारी

लेख का नामMaa Bharati ke Sapoot
लांच की गईरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा
उद्देश्यशहीद सैनिक या घायल जवानों की मदद करना
लाभार्थीदेश के सैनिक के परिवार
योगदान कर सकेंगेदेश के आम नागरिक
अधिकारिक वेबसाइट https://maabharatikesapoot.mod.gov.in/  

Maa Bharati ke Sapoot Website का उद्देश्य

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा मां भारती के सपूत वेबसाइट को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य देश के शहीद अर्धसैनिक बलों के जवानों के परिवार को मदद करने के लिए शुरू किया गया है। इस वेबसाइट के माध्यम से देश के आम नागरिक योगदान दे सकेंगे। शहीद सैनिक या घायल जवानों की मदद के लिए बने कल्याण कोष में देश के आम नागरिक योगदान राशि दे सकते हैं। जिससे हमारे सैनिकों के परिवार को कुछ आर्थिक सहायता मिल सके। क्योंकि हमारा कर्तव्य है कि देश के सैनिकों के लिए कुछ मदद करें।

आयुष्मान भारत योजना

देश के आम नागरिक कर सकेंगे योगदान

मां भारती के सपूत वेबसाइट के माध्यम से देश के आम नागरिक सशक्त बल हताहत युद्ध कल्याण कोष (AFBCWF) में योगदान कर सकेंगे। जिससे शहीद अर्धसैनिक बलों के जवानों के परिवार को मदद मिलेगी। यह एक त्रि – सेवा कोष है जिसका प्रयोग सैन्य अभियानों में शहीद या गंभीर सैनिकों के घायल होने पर, नौसेना और वायु सैनिकों के परिवारों को तत्काल वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए किया जाता है। मां भारती के सपूत वेबसाइट के माध्यम से देशवासियों के लिए देश के सैनिकों के लिए कुछ वापस देने का समय है क्योंकि शहीद और घायल सैनिकों के परिवारों की मदद करना हमारा राष्ट्रीय और नैतिक कर्तव्य है। और हम इस वेबसाइट के माध्यम से इस कर्तव्य को पूरा कर सकते हैं।

मां भारती के सपूत मे योगदान करने की प्रक्रिया

मां भारती के सपूत
  • आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Contribute To के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको Armed Force Battle Casualties Welfare Fund के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • आपको इस पेज पर अपनी डिटेल्स देनी होगी जैसे मोबाइल नंबर, सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।
Maa Bharati ke Sapoot
  • इसके बाद आपको Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके मोबाइल पर एक ओटीपी नंबर आएगा आपको उसे दर्ज करना होगा।
  • आप अपनी इच्छा अनुसार राशि का योगदान दे सकते हैं।
  • अब आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी मां भारती के सपूत में योगदान प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Maa Bharati ke Sapoot योगदान को देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मां भारती के सपूत की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
  • होम पेज पर आपको Contribute To के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको My Contributions के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • आपको इस पेज पर अपनी डिटेल्स देनी होगी जैसे मोबाइल नंबर, सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।
  • जिसके बाद आपको Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके मोबाइल पर एक ओटीपी नंबर आएगा अब आपको ओटीपी नंबर दर्ज करना होगा।
  • दर्ज करने के बाद आपको Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपके योगदान का विवरण आ जाएगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से अपने द्वारा किए गए योगदान विवरण देख सकते हैं।

सशक्त बल हताहत युद्ध कल्याण कोष देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मां भारती के सपूत की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Reports के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको Audit Report 2020- 21 के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Maa Bharati ke Sapoot
  • क्लिक करते ही आपके सामने सशक्त बल हताहत युद्ध कल्याण कोष की रिपोर्ट आ जाएगी।
  • अब आप इस रिपोर्ट में कोष विवरण देख सकते हैं।
  • इस प्रकार आप सशक्त बल हताहत युद्ध कल्याण कोष की रिपोर्ट देख सकते हैं।

Leave a Comment