MP Vikas Yatra 2023 Registration, एमपी विकास यात्रा क्या है, कब शुरू हुई, कब खत्म होगी, कहां से गुजरेगी एवं अन्य सभी जानकारी, BJP Vikas Yatra MP Route Map, Schedule
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में विकास यात्रा प्रारंभ की गई है। यात्रा की शुरुआत संत रविदास जी की जयंती से शुरू हुई। इस यात्रा के दौरान सरकार गांव-गांव और बड़ों तक पहुंचेगी और आमजन के सामने आ रही समस्याओं का निदान करेगी। इस यात्रा के दौरान सरकार सरकारी योजनाओं का प्रचार करेंगी। MP Vikas Yatra की शुरुआत सरकार ने राज्य के हर जरूरतमंद तक पहुंचने के लिए की है। एमपी विकास यात्रा 2023 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इस लेख को अंतर और पढ़ें। इस लेख में हमने स्पष्ट रूप से बताया है कि एमपी विकास यात्रा क्या है? इसे क्यों चलाया गया? इसके लाभ क्या है इत्यादि।

MP Vikas Yatra 2023
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संत रविदास जयंती से राज्य में विकास यात्रा प्रारंभ की गई है। इस यात्रा के दौरान सरकार गांव-गांव और वाडो तक जाकर आम जनों से संपर्क करेगी और उनकी समस्याओं का हल ढूंढने का प्रयास करेगी। इन यात्राओं मैं सरकार निर्वाचित प्रतिनिधि और सरकारी महकमा सक्रिय रहेगा। विकास यात्रा की शुरुआत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भिंड जिले से की। मुख्यमंत्री ने कहा कि “विकास यात्रा जनता के जिंदगी को बदलने का एक अभियान है। हमारा संकल्प गरीबों का कल्याण करना है।“ इस यात्रा के दौरान राज्य के गांव-गांव और वादों में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान चलाकर ऐसे परिवारों को चिन्हित किया गया जो शासकीय योजनाओं का लाभ लेने से वंचित हैं। एमपी विकास यात्रा के दौरान 8300000 पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें स्वीकृति पत्र वितरण का कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना
एमपी विकास यात्रा Highlights
लेख | MP Vikas Yatra |
किसने शुरू की | मध्य प्रदेश सरकार ने |
किसके लिए शुरू की | आमजन के लिए |
उद्देश्य | लोगों का विकास |
लाभ | सरकारी योजनाओं का लाभ |
MP Vikas Yatra का उद्देश्य
एमपी विकास यात्रा को शुरू करने के पीछे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार का उद्देश्य राज्य के गरीब लोगों का कल्याण करना है। Madhya Pradesh राज्य में अभी भी बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें पात्र होने के बावजूद सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है। विकास यात्रा के दौरान सरकार ऐसे ही पात्र लोगों को चिन्हित करेगी और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए स्वीकृति पत्र प्रदान करेगी।
मध्य प्रदेश विकास यात्रा के लाभ एवं विशेषताएं
- विकास यात्रा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संत रविदास की जयंती से प्रारंभ की गई।
- इस यात्रा को शुरू करने के पीछे सरकार का उद्देश्य गरीबों का कल्याण करना है।
- यात्रा के दौरान सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित लोगों को चिन्हित किया जाएगा।
- सभी पात्र लोगों को सरकार द्वारा स्वीकृति पत्र वितरण भी किया जाएगा।
- यात्रा का आरंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भिंड जिले से किया।
- मध्य प्रदेश की सरकार काफी लंबे समय से विकास यात्रा की तैयारी में लगी थी और मुख्यमंत्री जी खुद इसके लिए लगातार बैठकें कर रहे थे।
- सरकार के द्वारा विकास यात्रा 25 फरवरी तक चलाई जाएगी।
- विकास यात्रा के दौरान सीएम ने कहीं बड़ी घोषणाएं की जो कि निम्नलिखित हैं
- भिंड जिले में मेडिकल कॉलेज स्वीकृति करने और नगर पालिका को नगर निगम बनाने की घोषणा की।
- इतना ही नहीं संत रविदास के जन्म स्थल को भी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से जोड़े जाने की घोषणा की।
- तीर्थ दर्शन योजना में मार्च माह से बुजुर्गों को हवाई जहाज से भी तीर्थ दर्शन करवाए जाएंगे।
- लाडली बहना योजना की भी घोषणा की जिसके तहत महिलाओं को ₹12000 प्रति वर्ष और 5 सालों में ₹60000 देने की व्यवस्था की जाएगी।
- यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हर जरूरतमंद को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
- सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधक मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा कि जन सेवा अभियान के स्वीकृति पत्रों का वितरण सभी 230 विधानसभा में किया गया।