Parimarjan Plus Portal: बिहार परिमार्जन प्लस पोर्टल से जमाबंदी में आसानी से सुधार करें

Parimarjan Plus Portal:- जमाबंदी में हुई त्रुटियों को दूर करने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने परिमार्जन प्लस के नाम से एक नया पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से विभाग में डिजिटलाइजेशन के दौरान हुई गलतियों के अलावा मिसिंग एंट्री को भी दर्ज करने की अनुमति दी है। इसमें रैयत को अपने नाम, पिता के नाम, जाति के साथ पता में हुई त्रुटि, डिजिटाइज्ड जमाबंदी में दर्ज खाता, खेसरा, रकवा एवं चौहद्दी या प्रविष्टि में त्रुटि लगान संबंधी विवरणी में सुधार करवाने का मौका मिलेगा।

यदि आप बिहार राज्य के नागरिक है और आपकी भी जमीन के दस्तावेज में डिजिटलाइजेशन के दौरान गलतियां हुई है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से परिमार्जन प्लस पोर्टल से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। ताकि आप आसानी से परिमार्जन प्लस पोर्टल के माध्यम से जमाबंदी में सुधार कर सके। तो आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Parimarjan Plus Portal

Parimarjan Plus Portal 2024

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा राज्य के नागरिकों को अपनी जमाबंदी में हुई गलतियों में सुधार करने हेतु परिमार्जन प्लस पोर्टल को लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से दस्तावेज में हुई गलतियों जैसे नाम, पिता का नाम, पता, खाता, रैयत, चौहदी एवं लगान में घर बैठे ऑनलाइन सुधार की व्यवस्था की गई है। पहले परिमार्जन में सिर्फ मूल जमाबंदी में दर्ज विवरणी के आधार पर ही डिजिटाइज्ड जमाबंदी में सुधार किया जाता था। नई व्यवस्था के तहत रैयत को अपने नाम, पिता के नाम, जाति के साथ पता में हुई त्रुटि; डिजिटाइज्ड जमाबंदी मे दर्ज खाता, खेसरा, रकवा एवं चौहद्दी में त्रुटि या प्रविष्टि का न होना एवं लगान संबंधी विवरणी में सुधार करवाने का मौका दिया गया है।

त्रुटि में सुधार की यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। रैयत का नाम/पिता का नाम मूल जमाबंदी से भिन्न होने पर त्रुटि सुधार मूल जमाबंदी के अनुसार किया जाएगा। पता एवं जाति में सुधार अंचल अधिकारी द्वारा दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। अगर पिता का नाम मूल जमाबंदी में अंकित नहीं है तो साक्ष्य के आधार पर अंकित किया जा सकगा। इसके लिए आपको बिहार भूमि पोर्टल पर रजिस्टर पर लॉगिन करना होगा।

भू नक्शा बिहार

परिमार्जन प्लस पोर्टल के बारे में जानकारी

पोर्टल का नामParimarjan Plus Portal
शुरू किया गयामुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा 
लाभार्थीराज्य के नागरिक 
संबंधित विभागराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग 
उद्देश्यघर बैठे जमीन से संबंधित गलतियों में सुधार करने का अवसर
वर्ष2024
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइट https://parimarjan.bihar.gov.in/

परिमार्जन प्लस पोर्टल का उद्देश्य

Parimarjan Plus Portal का मुख्य उद्देश्य राज्य का नागरिकों को घर बैठे जमीन से संबंधित गलतियों में सुधार करने का अवसर प्रदान करना है। ताकि नागरिक आसानी से परिमार्जन प्लस पोर्टल के माध्यम से जमाबंदी में सुधार कर सके। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी। घर बैठे ही इस नई व्यवस्था के माध्यम से अपने दस्तावेज में हुई गलतियों के लिए सुधार हेतु आवेदन कर सकेंगे।

बिहार भूमि जानकारी, ऑनलाइन जमाबंदी

परिमार्जन प्लस पोर्टल पर क्या क्या व्यवस्था दी गई है?

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने नई व्यवस्था के तहत रैयत को अपने नाम, पिता के नाम,जाति के साथ पता में हुई त्रुटि, डिजिटाइजेशन जमाबंदी में दर्ज खाता, खसरा, रकवा एवं चौहद्दी एवं लगान की गलती या प्रविष्टि का न होना एवं लगान संबंधी विवरण में सुधार करने का मौका दिया गया है। बिहार राज्य के रैयत को सुधार करवाने की प्रक्रिया ऑनलाइन उपलब्ध होने से काफी फायदा मिलेगा। जिससे उन्हें सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। एक घर बैठे ही इस नई व्यवस्था के माध्यम से अपने दस्तावेज में हुई गलतियों के लिए सुधार हेतु आवेदन कर सकेंगे।

Parimarjan Plus Portal 2024 के लाभ

  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा परिमार्जन प्लस पोर्टल को लांच किया गया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से आसानी से घर बैठे राज्य के नागरिक अपनी जमाबंदी में हुई गलतियों में सुधार कर सकेंगे।
  • इस पोर्टल के माध्यम से दस्तावेज में हुई गलतियों जैसे नाम, पिता का नाम, पता, खाता, रैयत, चौहदी एवं लगान में घर बैठे ऑनलाइन सुधार की व्यवस्था की गई है।
  • परिमार्जन प्लस पोर्टल के माध्यम से विभाग में डिजिटलाइजेशन के दौरान हुई गलतियों के अलावा मिसिंग एंट्री को भी दर्ज करने की अनुमति दी है।
  • राज्य के नागरिक आसानी से परिमार्जन प्लस पोर्टल के माध्यम से जमाबंदी में सुधार कर सके।
  • इस पोर्टल से उन्हें सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जमाबंदी खाता संख्या
  • जमीन से संबंधित दस्तावेज
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ईमेल आईडी 

 बिहार जमीन लगान रसीद

परिमार्जन प्लस पोर्टल के लिए पात्रता

  • आवेदक को बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस पोर्टल का लाभ केवल वही उठा सकेंगे जिसकी जमीन से संबंधित दस्तावेजों में कोई गलती हुई है।
  • आवेदक के पास जमीन से संबंधित सभी दस्तावेजों मौजूद होने चाहिए।

Parimarjan Plus Portal 2024 पर आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आवेदक को बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Parimarjan Plus Portal 2024 पर आवेदन कैसे करें?
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको परिमार्जन प्लस के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
Parimarjan Plus Portal 2024 पर आवेदन कैसे करें?
  • फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • अंत में कैप्चा कोड दर्ज कर Register Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद वापस होम पेज पर जाकर मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद आपको परिमार्जन मेनू पर और उसके बाद डिजिटाइज्ड जमाबंदी पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको पुरानी जमाबंदी में सुधार के विकल्प का चयन करना।
  • अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • इसने पेज पर आपको नाम, पिता का नाम, पता, खाता, खसरा चौहद्दी एवं लगान में सुधार से संबंधित विकल्प दिखाई देंगे।
  • अब आपको उन विकल्प का चयन करना होगा जिनके बदलाव हेतु आप आवेदन करना चाहते हैं।
  • उसके बाद Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप परिमार्जन प्लस पोर्टल पर जमीन से संबंधित त्रुटि में सुधार करने हेतु आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की स्थिति कैसे देखें?

  • सबसे पहले आपको बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको परिमार्जन प्लस आवेदन स्थिति देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब सामने नया पेज खुल जाएगा।
आवेदन की स्थिति कैसे देखें?
  • इसने पेज पर आपको अपने जिले और आंचल का चयन करना होगा।
  • उसके बाद आपको आवेदन संख्या दर्ज कर दिया गया सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा।
  • अंत में आपको Process के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आवेदन की स्थिति आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।

FAQs

परिमार्जन प्लस पोर्टल किसके द्वारा शुरू किया गया है?

परिमार्जन प्लस पोर्टल को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा शुरू किया गया है।

Parimarjan Plus Portal का उद्देश्य क्या है?

Parimarjan Plus Portal का का उद्देश्य जमाबंदी को ऑनलाइन करते समय हुई गलतियां में सुधार करने का अवसर प्रदान करना है।

परिमार्जन प्लस पोर्टल से क्या लाभ होगा?

परिमार्जन प्लस पोर्टल से बिहार राज्य के नागरिकों को डिजिटलाइजेशन के दौरान जमीन के दस्तावेजों में हुई गलतियों के निवारण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा मिसिंग एंट्री को भी दर्ज करने की सुविधा प्रदान की गई है।

Leave a Comment