Raj Kisan Sathi Portal 2023: राज किसान साथी पोर्टल Registration, Login

Raj Kisan Sathi Portal:- किसान नागरिकों को कृषि क्षेत्र में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा राज किसान साथी पोर्टल लॉन्च किया गया है। राज किसान साथी पोर्टल के माध्यम से किसानों को कृषि से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध करने की सुविधा प्रदान की गई है। rajkisan.rajasthan.gov.in के माध्यम से सभी प्रकार की कृषि से संबंधित योजनाओं की जानकारी सरकार द्वारा इस पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी। किसानों को फसलों से संबंधी उपजाऊपन और गुणवत्तापूर्ण बीज व खाद की राशि भी कृषि क्षेत्र में विकास करने के लिए इस पोर्टल के अंतर्गत सही समय पर उपलब्ध करवाई जाएगी। आज हम आपको इस ऑर्टिकल के माध्यम से Raj Kisan Sathi Portal से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इसलिए आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Raj Kisan Sathi Portal

Raj Kisan Sathi Portal 2023

किसानों और पशुपालकों के लिए राजस्थान सरकार द्वारा राज किसान साथी पोर्टल विकसित किया गया है। इस पोर्टल पर 150 मोबाइल ऐप एक ही स्थान पर उपलब्ध कराए जाएंगे। राजस्थान के किसानों को इस ऐप के माध्यम से सरकारी योजनाओं और खेती से संबंधित सभी जानकारी जैसे कृषि योजनाओं, उन्नत तकनीक, बीज उत्पादन, जैविक खेती, मंडी की कीमतों और कृषि मशीनरी लेने आदि सुविधाएं उपलब्ध की जाएगी। जो भी किसान इस राज किसान साथी ऑनलाइन पोर्टल का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो उन्हें अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

आप सभी जानते हैं कि डीबीटी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने के बाद भी कई बार किसानों को योजनाओं का लाभ नहीं मिलता है। लेकिन केंद्र एवं राज्य सरकार दोनों की योजनाएं इस आवेदन प्रक्रिया में शामिल है। कृषि मंत्री द्वारा इस पोर्टल के संबंध में कहा गया है कि 20 से अधिक मोबाइल ऐप का काम इस ऑनलाइन पोर्टल पर पूरा हो चुका है। यह एक सिंगल विंडो पोर्टल है। पोर्टल पर अनेक विभागों की सेवाओं को किसानो के लिए उपलब्ध किया गया है।

पालनहार योजना राजस्थान

राज किसान साथी पोर्टल के बारे में जानकारी

योजना का नामRaj Kisan Sathi Portal
शुरू की गईराजस्थान सरकार द्वारा
विभाग का नामकृषि विभाग
लाभार्थीराज्य के किसान एवं पशुपालक
उद्देश्यसरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना
लाभसभी योजनाओं की जानकारी एक ही पोर्टल पर उपलब्ध
राज्यराजस्थान
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttp://rajkisan.rajasthan.gov.in/

Raj Kisan Sathi Portal का उद्देश्य

राजस्थान सरकार द्वारा राज्य किसान साथी पोर्टल को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य एक ही पोर्टल के अंतर्गत किसान नागरिकों को अनेक प्रकार की सेवाओं का लाभ प्रदान करना है। राज्य के किसानों एवं पशुपालकों को इस पोर्टल के माध्यम से कई प्रकार की योजनाओं की जानकारी को मुहैया कराया जाएगा। कृषि से संबंधित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कई दिनों तक किसान नागरिकों को दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं। जिसके कारण किसानों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिससे उनके समय और धन दोनों की हानि होती है। इस पोर्टल के माध्यम से सरकारी योजनाओं से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। राज किसान साथी पोर्टल के माध्यम से घर बैठे किसान सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी और अनुदान राशि भी प्राप्त कर सकेंगे।

Saur Krishi Aajeevika Yojana

Raj Kisan Sathi Portal की मुख्य विशेषताएं

  • राज किसान साथी पोर्टल के माध्यम से किसान के खाते में अनुदान के भुगतान की प्रक्रिया अब ऑनलाइन की जा सकेगी।
  • राजस्थान के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के सहयोग राज किसान साथी पोर्टल को विकसित किया गया है।
  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सभी तरह के नोटिफिकेशन प्राप्त होगें।
  • Raj Kisan Sathi Portal पर अन्य प्रकार के डिपार्टमेंट जैसे उद्यान विभाग, कृषि विपणन विभाग, पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग, मत्स्य पालन विभाग, राज्य बीमा निगम, जैविक प्रमाणीकरण संस्था आदि की जानकारी भी उपलब्ध है।

राज किसान साथी पोर्टल के लाभ

  • Raj Kisan Sathi Portal पर राज्य के किसानों को सभी प्रकार की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।
  • राज किसान पोर्टल पर किसान/पशुपालक कृषि से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
  • किसान साथी पोर्टल पर संबंधित विभागों की सभी जानकारी एक ही जगह ऑनलाइन उपलब्ध होगी।
  • ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से विभागों के कामकाज में भी पारदर्शिता आएगी।
  • राजस्थान के किसानों को एक ही स्थान पर 150 ऐप का लाभ प्राप्त होगा।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदकों को पहले अपना पंजीकरण करवाना होगा।
  • किसान बिना किसी सहायता के आसानी से घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं।
  • पोर्टल द्वारा किसान खेती से जुड़ी सभी तरह की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल के माध्यम से किसान के समय एवं पैसे दोनों की बचत होगी तथा उन्हें किसी भी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • इस पोर्टल के माध्यम से किसानों को अनुदान प्राप्त करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
  • जिन किसानों को फव्वारा, पाइप लाइन, तारबंदी फार्म पौंड, कृषि यंत्र हेतु सहायता राशि चाहिए होगी वह इस पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे।

Raj Kisan Sathi Portal पर आवेदन हेतु पात्रता

  • राजस्थान राज किसान पोर्टल में आवेदन करने हेतु केवल राज्य के मूल निवासी ही पात्र होगे।
  • इस पोर्टल का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक व्यक्ति किसान एवं पशुपालक होना चाहिए।
  • केवल किसान एवं पशुपालक ही राज किसान पोर्टल के तहत रजिस्ट्रेशन करने के लिए पात्र होंगे।

Rajasthan Kisan Karj Mafi List

राज किसान साथी पोर्टल के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र

Raj Kisan Sathi Portal पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • सबसे पहले आप राजस्थान सरकार कृषि विभाग की राज किसान साथी की अधिकारिक वेबसाइट http://rajkisan.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Raj Kisan Sathi Portal
  • होम पेज पर आपको किसान/नागरिक लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको लॉग इन करने के लिए दो ऑप्शन दिखाई देंगे।
  • एसएसओ आईडी का उपयोग करके लॉगिन करें
  • जनाधार आईडी का उपयोग करके लॉगिन करें
Raj Kisan Sathi Portal
  • अब आपको अपनी आवश्यकतानुसार किसी एक ऑप्शन का चयन करके लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको अगले पेज में विभाग का नाम चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन करने के लिए कुछ दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़कर आपको Next के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको पंजीकरण फॉर्म प्राप्त होगा। इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप राज किसान साथी पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

राज किसान साथी पोर्टल पर आवेदन की स्थिति की जांच कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको राज किसान राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको किसान/नागरिक लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब इस पेज पर आपको आवेदन की स्थिति जांचें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
Raj Kisan Sathi Portal
  • अब इस पेज पर आपको आवेदन की स्थिति की जांच करने के लिए Select Type, Select Scheme Subsidy, Enter Your Application Number आदि दर्ज करना होगा।
  • अब इसके बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति से संबंधित सभी जानकारी आ जाएगी।

फार्मर/सिटीजन/मैन्युफैक्चरर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको राज किसान साथी पोर्टल राजस्थान की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Farmer/Citizen/Manufacturer Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
फार्मर/सिटीजन/मैन्युफैक्चरर लॉगइन
  • अब आपको डिजिटल आईडेंटिटी तथा पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना यूजरटाइप का चुनाव करना होगा।
  • अंत में आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी लॉगइन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Raj Kisan Sathi Portal पर डिपार्टमेंट लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको राज किसान साथी पोर्टल राजस्थान की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको डिपार्टमेंट लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Raj Kisan Sathi Portal
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना डिजिटल आईडेंटिटी तथा पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आप राज किसान साथी पोर्टल पर डिपार्टमेंट लॉगिन कर सकेंगे।

Leave a Comment