श्रमिक औजार टूलकिट सहायता योजना 2024: ऑनलाइन आवेदन, रजिस्ट्रेशन फॉर्म

Shramik Auzaar Sahayata Yojana:- राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के श्रमिकों को लाभ प्रदान करने हेतु श्रमिक औजार टूलकिट सहायता योजना का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के माध्यम से श्रम विभाग में पंजीकृत राज्य के सभी श्रमिक नागरिकों को औजार खरीदने के लिए सरकार द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे उन्हें औज़ार खरीदने के लिए आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। यदि आप राजस्थान के निवासी है। और Shramik Auzaar Sahayata Yojana के तहत आवेदन कर औज़ार खरीदने हेतु सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्राप्त करना चाहते है। तो आज हम आपको श्रमिक औजार टूलकिट सहायता योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। जैसे – इसके लाभ ,इसका उद्देश्य ,दस्तावेज़ आवेदन प्रिक्रिया तथा आपकी क्या पात्रता होनी चाहिए। इन सभी के बारे में बतायेगे तो सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।

Shramik Auzaar Sahayata Yojana 2023

Shramik Auzaar Sahayata Yojana 2024

राजस्थान राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने राज्य के श्रमिकों को औज़ार खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु Shramik Auzaar Sahayata Yojana का शुभारम्भ किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के जो श्रमिक श्रम विभाग से जुड़े हुए है उनको औजार खरीदने के लिए सरकार द्वारा 2000 रुपये की वीत्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। जिसका उपयोग करके मजदूर अपने काम से जुड़े औजार, टूलकिट खरीद सकते हैं। Rajasthan Shramik Auzaar Sahayata Yojana- के अंतर्गत उन सभी श्रमिकों को लाभान्वित किया जायेगा जो न्यूनतम रूप से 3 वर्षो के अधिक समय से राजस्थान श्रम विभाग में पंजीकृत है। क्यूँकि श्रम विभाग में सिर्फ निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों को ही दर्ज किया जाता है। जैसे – निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिक मिस्त्री, लेबर, पेंटर, इलेक्ट्रीशियन इत्यादि।

अब किसी भी श्रमिक व्यक्ति को औजार टूलकिट हेतु आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना होगा। यह योजना सभी पात्र श्रमिकों को टूलकिट खरीद हेतु 2000 रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेगी। यदि कोई श्रमिक इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करकर दोबारा लाभ प्राप्त करना चाहता है।  तो उसको 5 साल का इंतजार करना होगा क्यूंकि 5 वर्ष के उपरांत ही श्रमिक औजार टूलकिट सहायता योजना का लाभ दुबारा दिया जायेगा। अगर आपका नाम श्रम विभाग में दर्ज है, तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते हो।

राजस्थान इंदिरा रसोई योजना

श्रमिक औजार टूलकिट सहायता योजना के बारे में जानकारी

योजना का नामShramik Auzaar Sahayata Yojana
आरम्भ की गईराजस्थान राज्य सरकार द्वारा
लाभार्थीराजस्थान राज्य के श्रमिक
राज्यराजस्थान
उद्देश्यराज्य के श्रमिक वर्गीय नागरिकों औजार खरीदने के लिए आर्थिक सहायता
लाभराज्य सरकार द्वारा 2,000 रुपयों की वित्तीय सहायता
आवेदनऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://sso.rajasthan.gov.in/

Shramik Auzaar Toolkit Sahayata Yojana का उद्देश्य

Shramik Auzaar Sahayata Yojana का मुख्य उद्देश्य राज्य क्र आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिकों को औज़ार खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। जिससे वो अपना कार्य अच्छे से कर सकें और उनको किसी के औज़ार के ऊपर निर्भर न रहना पड़ें। राज्य सरकार श्रमिक औजार टूलकिट सहायता योजना के माध्यम से राज्य के श्रमिक नागरिको को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है जिससे की उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार की ओर कदम बढ़ाया जायेगा।

राजस्थान विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना 

श्रमिक औजार टूलकिट सहायता योजना को राज्य के किन किन जिलों में लागू किया गया है ?

भरतपुरनागौर
राजसमंदकोटा
उदयपुर जिलाकरौली
श्रीगंगा नगरजोधपुर
सिरोही जिलाझालावाड़ा
सीकर जिलाझालावाड़ा
सवाई माधोपुरजालौर
राजसमंदजैसलरमैर
प्रतापगढ़अलवर
पालीबांसवाड़ा
बारांभीलवाड़ा
बारमेरबीकानेर
अजमेरबूंदी
चेरुचित्तौरगढ़
दौसा जिलाधौलपुर जिला
डूंगरपुर जिलाहनुमानगढ़
जयपुरटोंक

Shramik Auzaar Sahayata Yojana 2024 के लाभ

  • राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के श्रमिकों को लाभ प्रदान करने हेतु श्रमिक औजार टूलकिट सहायता योजना का शुभारम्भ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से श्रम विभाग में पंजीकृत राज्य के सभी श्रमिक नागरिकों को औजार खरीदने के लिए सरकार द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 2000 रुपये की वीत्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • Rajasthan Shramik Auzaar Sahayata Yojana- के अंतर्गत उन सभी श्रमिकों को लाभान्वित किया जायेगा जो न्यूनतम रूप से 3 वर्षो के अधिक समय से राजस्थान श्रम विभाग में पंजीकृत है।
  • इस योजना के अंतर्गत श्रम विभाग में काम करने वाले नागरिको को आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

श्रमिक औजार टूलकिट सहायता योजना की पात्रता

  • आवेदक को राजस्थान राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के पास श्रमिक कार्ड होना अनिवार्य है।
  • लाभार्थी की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक को 3 वर्ष पूर्ण हो जाने चाहिए श्रम विभाग में पंजीकृत हुए उसके बाद ही उसको योजना का लाभ दिया जायेगा।
  • आवेदक का पंजीकरण श्रम विभाग में होना चाहिए।
  • औज़ार खरीदते समय रसीद को भी संलग्न करना आवश्यक है।

इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना

Shramik Auzaar Sahayata Yojana के दस्तावेज़  

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • श्रमिक पंजीकरण कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता संख्या की फोटोस्टेट
  • औज़ार / टूलकिट खरीदने की रसीद
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल – आईडी
  • आवेदन फॉर्म
  • पासपोर्ट साइज फोटो

श्रमिक औजार टूलकिट सहायता योजना रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

  • सबसे पहले आवेदक को श्रमिक औजार टूलकिट सहायता योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करना होगा।
Shramik Auzaar Sahayata Yojana
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर करना होगा।
  • इस नए पेज पर आपको दो विकल्प दिखाई देंगे।
  • जन आधार या गूगल दोनों में से किसी भी विकल्प की सहायता से आप वेरिफाई कर सकते है।
  • उसके बाद आपको गूगल आईडी कन्फर्म करने के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस नए पेज पर आपको पासवर्ड और मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको रेजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।  
  • इस प्रकार आप रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

Shramik Auzaar Sahayata Yojana की आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदक को श्रमिक औजार टूलकिट सहायता योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करना होगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • लॉगिन फॉर्म में आपको ईमेल आयडी , पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस नए पेज पर आपको कई विकल्प दिखाई देंगे।
  • जिनमे आपको LDMS के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको LABOUR DEPARTMENT MANAGEMENT SYSTEM में अपना अकाउंट बनाना होगा।
  • इस नए पेज पर आपको NO के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज ओपन हो जायेगा जिसमे आपको APPLY FOR SCHEME के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने सभी योजनाओं की सूची आ जाएगी जिसमे से आपको श्रमिक औजार टूलकिट सहायता योजना के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने स्कीम का आवेदन फॉर्म ओपन हो जायेगा।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद VIEW SCHEME TAKEN के विकल्प के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद SEND REQUEST के विकल्प पर क्लिक कर दीजिये। अब आपको एक एप्लीकेशन नंबर प्राप्त हो जायेगा।
  • इस प्रकार आपका लॉगिन पूरा हो जायेगा, और आप Shramik Auzaar Sahayata Yojana का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

Leave a Comment