उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान कैसे चेक करें ? | UP Ganna Payment 2024

UP Ganna Payment:- भारत एक कृषि प्रधान देश है। भारत के विभिन्न राज्य विभिन्न प्रकार की फसलों की उपज के लिए जाने जाते हैं। उत्तर प्रदेश राज्य मैं गन्ने की खेती की जाती है। गन्ने का इस्तेमाल चीनी बनाने के लिए किया जाता है। हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य में नई चीनी मिलें खुली है। सरकारी नियमों के अनुसार चीनी मिल के अधिकारियों को गन्ना खरीदने के १४ दिन के भीतर किसानों को भुगतान करना होगा। उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ना किसानों के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल के माध्यम से गन्ना किसान अपनी फसल के भुगतान की राशि के बारे में जानकारी ऑनलाइन ले पाएंगे। उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यान से अंत तक पढ़े।

UP Ganna Payment

UP Ganna Payment 2024

उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान से जुड़ी समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री आदित्य योगी नाथ से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान गन्ने का मूल्य बढ़ाए जाने को लेकर और एमएसपी कानून को लागू करने के बारे में विशेष बातचीत हुई। इस बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री जी ने आश्वासन दिलाया कि गन्ने भुगतान जल्द से जल्द किया जाएगा। वर्ष 2021-22 के दौरान गन्ने की पेराई 1016.26 लाख टन थी, जिससे चीनी उत्पादन 101.98 लाख टन किया गया और 32737.10 करोड़ रुपए कि राशि किसानों को दी गई जो कि भुगतान राशि का केवल 93% है। वर्ष 2022- 23 के दौरान गन्ने की पेराई 174.72 लाख टन है जबकि चीनी उत्पादन केवल 15.21 लाख टन है और 2409.46 करोड़ रुपए की भुगतान राशि किसानों को दी गई है। इस वर्ष की भुगतान राशि केवल 77.34% है।

यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर

उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान के बारे में जानकारी

पोर्टलUP Ganna Payment
विभागचीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग, उत्तर प्रदेश
किसके लिए शुरू की गईगन्ना किसानों के लिए
कहां शुरू की गईउत्तर प्रदेश में
उद्देश्यभुगतान की जानकारी
आधिकारिक वेबसाइटcaneup.in

यूपी गन्ना पेमेंट उद्देश्य

उत्तर प्रदेश चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग द्वारा UP Ganna Payment ऑनलाइन पोर्टल शुरू करने के पीछे मुख्य उद्देश्य किसानों को गन्ना भुगतान से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर आना है। इस पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सभी गन्ना किसानों को गन्ना भुगतान से जुड़ी जानकारी मिल पाएगी। यह सरकार की एक पहल है जिससे राज्य के सभी गन्ना किसानों को गन्ना भुगतान समय पर मिल पाए। सरकार इस पोर्टल पर गन्ना भुगतान से जुड़ी और अवशेष गन्ना मूल्य की सूची भी एकत्रित करेगी। यह कदम उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाएगा।

E Ganna App Download

UP Ganna Payment की मुख्य विशेषताएं

उत्तर प्रदेश राज्य के लगभग 33 लाख किसान गन्ने की फसल का उत्पादन करते हैं जिसमें से केवल 169 सहकारी गन्ना विकास समिति एवं शुगर मिल गन्ना विकास विभाग के पास शामिल है। विभाग के क्षेत्र में आने वाले सभी गन्ना किसानों को Uttar Pradesh sugarcane payment portal के माध्यम से सेवाएं प्राप्त होंगी।

  • भुगतान की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए यह पोर्टल सहायक होगी।
  • इस पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश के गन्ना किसान जोकि विभाग के क्षेत्र में आते हैं, गन्ना भुगतान से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे।
  • सरकारी नियमों के अनुसार गन्ना किसानों का भुगतान गन्ना खरीदने के 14 दिन के भीतर चीनी मिल के अधिकारियों को करना होता है।
  • यह उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई एक पहल है जिससे राज्य के किसानों को भुगतान राशि समय पर मिल सके।

UP Ganna Payment ऑनलाइन कैसे देखें

किसानों को उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान से जुड़ी जानकारी देखने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को चरण दर चरण अनुसरण करना होगा।

UP Ganna Payment
  • वेबसाइट का प्रथम पृष्ठ स्क्रीन पर खुलेगा जहां से आपको “किसान भाई अपने आंकड़े देखने के लिए नीचे बटन पर क्लिक करें” खोजना होगा
  • अब “आंकड़े देखें” पर क्लिक करें और एक नया पेज आपके समक्ष खुलेगा
  • अब आपको स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा को दर्ज करना होगा
  • View के बटन पर क्लिक करे और पूछी गई जानकारी भरे
  • UGC
    • Or
  • जिला
  • मिल
  • गांव
  • उत्पादक
  • जैसे ही आप यह सारी जानकारी दर्ज करेंगे, स्क्रीन पर गन्ना भुगतान का विवरण खुल जाएगा।

उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान Mobile App Download

उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान mobile app download करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को follow करें

  • सर्वप्रथम चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • वेबसाइट का प्रथम पृष्ठ स्क्रीन पर खुलेगा जहां से आपको “अपने एंड्राइड मोबाइल फोन पर नीचे बटन से डाउनलोड करें” पर जाना होगा
  • डाउनलोड पर क्लिक करें और Google Play Store का application page आपके समक्ष खुलेगा
  • Install पर क्लिक करें और app को download होने दे
  • जैसे ही डाउनलोड हो जाएगा, आप मोबाइल में ही गन्ना भूगतान से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

हेल्पलाइन

  • 18001213203

Leave a Comment