UP Labour Card List 2024 में नाम चेक कैसे करें, यूपी श्रमिक कार्ड लिस्ट देखें

UP Labour Card List को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, श्रम विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी कर दिया गया है। वह सभी श्रमिक जिन्होंने लेबर कार्ड के लिए आवेदन किया था सूची में अपना नाम देख सकते हैं। यूपी श्रमिक कार्ड सूची में उन सभी श्रमिकों के नाम शामिल हैं जिन्हें बोर्ड द्वारा श्रमिक कार्ड प्रदान किए गए हैं। जिन श्रमिकों के पास श्रमिक कार्ड होंगे केवल वही श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। अब श्रमिकों को श्रमिक सूची देखने के लिए किसी भी दफ्तर में जाने की आवश्यकता नहीं है। विभाग द्वारा यूपी लेबर कार्ड लिस्ट को ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप UP Labour Card List देख सकते हैं और इससे जुड़े कई आवश्यक जानकारी आपको इस लेख में मिल जाएगी।

UP Labour Card List 2023

UP Labour Card List 2024

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को पंजीयन करने पर श्रमिक कार्ड जारी करते हैं। जिन असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों के पास लेबर कार्ड होता है केवल वही श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। बोर्ड द्वारा एक सूची तैयार की जाती है जिसमें उन सभी श्रमिकों के नाम शामिल हैं जिन्हें लेबर कार्ड यीशु किया गया है इस सूची को यूपी श्रमिक कार्ड लिस्ट कहा जाता है। यदि आप भी उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं और श्रमिक सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं तो इस लेख को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ें। इस लेख में हमने स्पष्ट रूप से बताया है कि कैसे आप UP Labour Card List को देख सकते हैं।

UPLMIS Labour Portal

यूपी श्रमिक कार्ड सूची के बारे में जानकारी

लेखUP Labour Card List
पोर्टल का पूरा नामउत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड
किसने शुरू कियाउत्तर प्रदेश सरकार ने
विभागश्रम विभाग
किसके लिए शुरू कीश्रमिक
सूची देखने की प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटwww.upbocw.in

UP Labour Card

लेबर कार्ड उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा, सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को जिन्होंने बोर्ड के साथ पंजीयन किया है, जारी किया जाता है। इस कार्ड के लिए आवेदन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है। केवल पात्र श्रमिक ही इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिन श्रमिकों की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच में है और वह उत्तर प्रदेश के स्थाई निवासी हैं इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। यूपी लेबर कार्ड बनवाने के लिए श्रमिकों की मासिक आय ₹15000 से कम होनी चाहिए। श्रमिकों का बैंक खाता होना भी अनिवार्य है जो कि आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। यदि आप भी यूपी लेबर कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना

UP Labour Card List का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का उद्देश्य यूपी श्रमिक कार्ड लिस्ट को जारी करने के पीछे यह जानकारी श्रमिको तक पहुंचाना है कि उनका नाम इस लिस्ट में शामिल है या नहीं। यूपी लेबर कार्ड लिस्ट बोर्ड द्वारा बनाई जाती है और जिन श्रमिकों ने नए लेबर कार्ड बनवाए हैं उनका नाम इस सूची में शामिल किया जाता है। जिन श्रमिकों का नाम इस सूची में शामिल होता है वह श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्र होते हैं। श्रमिक कार्ड धारकों को सरकार द्वारा कई योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है।

श्रमिक कार्ड अकड़े
कुल सक्रिय श्रमिक101.03लाख
कुल आधार सत्यापित श्रमिक97.83लाख
पंजीकृत श्रमिक 2022-239.97लाख
कुल नवीनीकृत श्रमिक 2022-2310.10लाख
कुल स्वीकृत योजना 2022-230.37लाख
कुल अंतरित धनराशि 2022-23410.20करोड़

UP Labour Card List 2024 देखने की प्रक्रिया

  • श्रमिक सूची देखने के लिए सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड क्या अधिकारी वेबसाइट पर जाएं।
UP Labour Card List 2023
  • वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ आपके समक्ष खुल जाएगा जहां से आपको श्रमिक के विकल्प पर जाना होगा जो कि menu पट्टी में दिया गया है।
  • अब आपके समक्ष एक सूची खुलेगी जिसमें से आपको “श्रमिकों की सूची (जनपदवार/ ब्लाकवार)” के विकल्प को चुनना होगा।
  • एक नया पृष्ठ आपके समक्ष खुल जाएगा जहां से आपको अपना जनपद चुनना है।
श्रमिक सूची
  • इसके पश्चात आपको नगर निकाय या विकासखंड में से एक चुना है।
  • अब कार्य की प्रकृति चुने और स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें और सूची आपके समक्ष खुल जाएगी।

Leave a Comment