गोल्डन पासपोर्ट क्यों है खास, लोग इसे क्यों करना चाहते हैं प्राप्त, पूरी जानकारी यहां देखें

गोल्डन पासपोर्ट: किसी देश में निवेश करने के बाद दूसरे देश में नागरिकता हासिल करने के लिए नागरिको को वहां का जो पासपोर्ट मिलता है। उसे गोल्डन पासपोर्ट के नाम से जाना जाता है। कई देश पासपोर्ट के माध्यम से नागरिको को उस देश की नागरिकता प्रदान करते है। यदि कोई नागरिक किसी देश का गोल्डन पासपोर्ट चाहता है। तो उसे वहा के तय नियमानुसार निवेश करना होगा। साथ ही निवेश की गयी राशि का सबूत देना होगा। इसके अलावा व्यक्ति का आपराधिक रिकॉर्ड भी साफ़ होना चाहिए। गोल्डन पासपोर्ट के लिए व्यक्ति की उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए तभी वह गोल्डन पासपोर्ट हासिल कर सकता है। अगर आप गोल्डन पासपोर्ट से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते है। आज हम आपको गोल्डन पासपोर्ट से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। तो अधिक जानकारी के लिए हमारे आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।

गोल्डन पासपोर्ट 2024

गोल्डन पासपोर्ट 2024

गोल्डन पासपोर्ट निवेश के जरिये नागरिकता हासिल करने का एक तरीका है। यह गोल्ड वीजा से अलग होता है क्योंकि वीजा में केवल निश्चित अवधि तक रहने की अनुमति मिलती है। इसे लेने के लिए व्यक्ति को उस देश में एक निश्चित रकम निवेश करना होती है। जिसका वह पासपोर्ट चाहता है या जिसकी नागरिकता चाहता है। इस निवेश के साथ कुछ शर्तें होती हैं जबकि निवेश कितना हो सकता है इसके नियम भी समय समय पर बदलते रहते हैं। हाल ही में टर्की का गोल्डन पासपोर्ट सुर्खियों में है क्योंकि इसे हासिल करने के लिए दुनिया के कई देशों के नागरिक पीछे पड़े हैं।

फ्री पासपोर्ट योजना

तुर्की गोल्डन पासपोर्ट हासिल करने के लिए क्या है तुर्की की नीति

तुर्की में साल 2016-2017 में विदेशियों को नागरिता लेने के अतिरिक्त विकल्प देने के लिए एक क़ानून लाया गया था। इसमें निवेश के माध्यम से भी नागरिकता हासिल करने का प्रावधान था। साल 2017 में इसकी शर्तों में 10 लाख डॉलर की संपत्ति खरीदना या 20 लाख का पूंजीगत निवेश या कम से कम 10 लोगों को रोजगार देना शामिल था। साल 2018 में इसमें संशोधन करके नियम बदल दिए गए, प्रॉपर्टी को पांच लाख डॉलर कर दिया गया, पूंजीगत निवेश की रकम ढाई लाख डॉलर कर दी गई और रोज़गार की संख्या 50 कर दी गई। हालांकि, इसके बाद जब इस योजना में विदेशियों की दिलचस्पी बढ़ी तो रकम को 2022 मे फिर बढ़ा दिया गया। रियल एस्टेट में निवेश बढ़ाकर 4 लाख कर दिया गया। लिज़ी का कहना है कि इस बढ़ोतरी ने तुर्की की नागरिकता की मांग को भी प्रभावित किया.

उनका कहना है कि जब रकम कम थी तो आवेदन ज़्यादा हुए थे। यह अभी भी अच्छा प्रोग्राम है, लेकिन बहुत से लोगों की पहुंच से दूर हो गया है। साइप्रस ने 2020 में और बुल्गारिया ने 2022 में अपनी पासपोर्ट योजनाएं बंद कर दी थीं। रूस, चीन और यूक्रेन से बड़ी संख्या में आवेदन हो रहे थे। हाल ही में पुर्तगाल ने भी इसे खत्म किया है। 

भारतीयों की हिस्सेदारी 9.4 प्रतिशत

2022 की एक आर्थिक रिपोर्ट के अनुसार, विश्वभर में जो लोग golden passport के लिए आवेदन कर रहे थे, उनमें से 9.4% भारतीय थे। सोने का पासपोर्ट सिर्फ एक यात्रा दस्तावेज़ नहीं है, बल्कि यह इससे कहीं ज़्यादा है। golden passport उन लोगों के लिए एक रणनीतिक उपकरण है जो अंतरराष्ट्रीय व्यापार करते हैं। इससे इच्छुक विदेशी नागरिकता की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं और इस पासपोर्ट के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय व्यापार करने में बहुत फायदा होता है।

 Pradhan Mantri Awas Yojana

उद्योगपति के लिए फायदेमंद है गोल्डन पासपोर्ट

गोल्डन पासपोर्ट उद्योगपति के लिए एक बड़ा लाभप्रद होता है। यह इसलिए क्योंकि यह भारतीय व्यापारी को विभिन्न अंतरराष्ट्रीय सौदों को आसानी से करने का अवसर प्रदान करता है। व्यावसायिक गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने के लिए, विशेषकर यूरोपीय देशों में जैसे कि जर्मनी, स्वीडन, स्पेन, फ्रांस और इटली, में इसका अधिक उपयोग होता है। इसके अलावा, साइप्रस, ग्रेनाडा, पुर्तगाल और माल्टा जैसे स्थानों के पासपोर्ट से भी उद्योगपति को बड़ा लाभ हो सकता है।

टैक्स बचाने में करता है मदद गोल्डन पासपोर्ट

यह टैक्स बचाने में सहायक होता है। गोल्डन पासपोर्ट प्रोग्राम में शामिल देशों से होने वाले लाभों में से कोई भी पूंजीगत लाभ, वैश्विक आय, गिफ्ट्स, पैसे या इन्हेरिटेंस पर किसी भी प्रकार का कम या निर्धारित टैक्स नहीं लगता। इससे कहीं ना कहीं टैक्स बचाने में मदद मिलती है। गोल्डन पासपोर्ट प्रोग्राम में भाग लेने के लिए कई विशेषज्ञ भी सलाह प्रदान करते हैं। व्यापार के लिए, यूरोप और मध्य पूर्व में स्विट्जरलैंड और पुर्तगाली के पासपोर्ट की सिफारिश की जाती है। उत्तरी अमेरिकी बाजार तक पहुंचने के लिए कनाडाई पासपोर्ट की सलाह दी जाती है।

निवेश करने में यह देश है सबसे ऊपर

जिस देश की गोल्डन पासपोर्ट प्राप्त करना है, उसके नियमों के मुताबिक आपको उस देश में निवेश करना होता है और इस निवेश के पैसों का सबूत भी देना होता है। विभिन्न देशों में संपत्ति में निवेश करने के लिए निर्धारित राशि भी होती है। यहां कुछ देशों के बारे में निवेश की जानकारी दी गई है:

माल्टा

निवेश राशि: 5.4 करोड़ रुपए
लाभ: नागरिकता प्राप्त हो सकती है और टैक्स में छूट मिलती है।

ऑस्ट्रेलिया

निवेश में कोई सीमा नहीं है।
लाभ: आप 180 देशों में वीजा फ्री या विजा ऑन अराइवल सफर कर सकते हैं, जबकि आपको यहां नागरिक होने पर मिलता है।

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना

डॉमिनिका और सेंट लूसिया

निवेश राशि: 83 लाख रुपए
लाभ: नागरिकता प्राप्त हो सकती है और यहां से वीजा फ्री यात्रा की जा सकती है।

तुर्की

निवेश राशि: 3.3 करोड़ रुपए
लाभ: नागरिकता प्राप्त हो सकती है।

Golden Passport के लिए आवेदन करने हेतु पात्रता

गोल्डन पासपोर्ट के लिए आवेदन करने हेतु व्यक्ति की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
आवेदन करने वाले व्यक्ति का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए।

How To Apply for Golden Passport 2024

किसी भी देश में गोल्डन पासपोर्ट पाने के लिए वहां की कंपनी के शेयरों/स्टॉक, या देश के सरकारी बांड या सार्वजनिक ऋण में पूंजी निवेश करें। साथ ही रोजगार की संभावनाएं पैदा करें या देश की वैज्ञानिक तकनीकी प्रगति में योगदान दे। निवेश करने के बाद कोई व्यक्ति अपने गृह देश में संबंधित दूतावास या मामले पर अधिकार क्षेत्र वाली किसी विदेशी सरकारी एजेंसी से गोल्डन पासपोर्ट के लिए अनुरोध कर सकता है।

गोल्डन पासपोर्ट की वैलिडिटी अवधि जारी करने वाले देश पर निर्भर है। हालांकि वैधता 1 से 2 साल के बीच है इसे रिन्यू कराने का आप्शन उपलब्ध है। वीजा जारी करने वाले देश में 5 से 10 साल के निवास करने के बाद व्यक्ति स्थाई नागरिकता के लिए एलिजिबल हो जाता है।

Leave a Comment