UP Jal Sakhi Yojana 2024: यूपी जल सखी योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लाभ

UP Jal Sakhi Yojana:- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योगी सरकार द्वारा नई नई योजनाएं आरंभ की जा रही है। उत्तर प्रदेश की 10वीं एवं 12वीं कक्षा पास महिला या लड़की के लिए यूपी सरकार द्वारा यूपी जल सखी योजना 2024 शुरू की गई है। इस योजना के तहत महिलाएं तथा युवतियां गांव में चल रहे नल जल योजना के अंतर्गत बिल का विवरण तथा वसूली के कार्य करेगी। जिसके अंतर्गत ₹6000 मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। महिला या युवती की भर्ती ग्राम पंचायत मे की जाएगी। यह भर्ती स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत निकाली गई है। आज हम आपको इस आर्टिकल में यूपी जल सखी योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। जैसे कि UP Jal Sakhi Yojana 2024 क्या है, कितनी महिलाओं की भर्ती होगी, उद्देश्य, लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।

UP Jal Sakhi Yojana

UP Jal Sakhi Yojana 2024

केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही हर घर जल योजना के अंतर्गत यूपी जल सखी योजना 2024 को शुरू किया गया है। यूपी जल सखी योजना के तहत 10वीं एवं 12वीं पास महिलाओं एवं युवतियों को पानी के बिलों के वितरण एवं वसूली हेतु भर्ती की जाएगी। यह भर्तियां आजीविका मिशन के तहत गठित महिला स्व सहायता समूह के अंतर्गत की जाएगी। UP Jal Sakhi Yojana 2024 को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया है। राज्य की महिलाओं को रोजगार के साथ जोड़कर सशक्त अथवा आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायत में 10वीं एवं 12वीं पास महिला या युवती आवेदन कर सकेगी। जल सखी योजना के माध्यम से लाभार्थियों को ₹6000 रुपए का मासिक वेतन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा।  सरकार का लक्ष्य है कि 2024 तक इस योजना को हर घर तक पहुंचाया जा सके।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

यूपी जल सखी योजना के बारे में जानकारी

योजना का नामUP Jal Sakhi Yojana
शुरू की गईउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
मासिक वेतन6,000
उद्देश्यमहिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना
लाभार्थीयूपी की सभी महिलाएं एवं युवतियां
शैक्षिक योग्यता10 वीं एवं 12 वीं पास
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन

UP Jal Sakhi Yojana: 20,000 जल सखियों की होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जल सखी योजना के पहले चरण में लगभग 20,000 जल सखियों की भर्ती होगी। इन महिलाओं को चुना जाएगा प्रत्येक ग्राम पंचायत में 10वीं तथा 12वीं पास महिलाएं स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत ग्राम पंचायत में भर्ती की जाएगी। भर्ती किए जाने के बाद लाभार्थियों को उनकी योग्यता एवं पात्रता के आधार पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ₹6000 मासिक वेतन भी प्रदान किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि सन 2024 तक पूरे राज्य में हर घर नल पहुंचाया जाए।

यूपी महिला सामर्थ्य योजना

जल सखी योजना 2024 उद्देश्य

यूपी जल सखी योजना का उद्देश्य राज्य के उन महिलाओं को लाभ प्रदान करना है। जो आर्थिक रूप से कमजोर है। और रोजगार की तलाश में है। ग्राम पंचायत की महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा इस योजना का संचालन किया जाएगा। यह महिलाएं लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें योजना से जोड़ने का काम करेगी। यूपी सरकार का लक्ष्य राज्य की 10वीं 12वीं पास महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना है। यूपी में इस योजना के माध्यम से लगभग 20,000 भर्तियां की जाएगी समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना एवं महिलाओं की आय में वृद्धि करना है।

UP Jal Sakhi Yojana लाभ

  • यूपी जल सखी योजना महिलाओं को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा।
  • इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश में हर घर नल योजना के तहत बिल भुगतान तथा विवरण और वसूली से संबंधित कार्य किए जाएंगे।
  • UP Jal Sakhi Yojana 2024 का लाभ उत्तर प्रदेश की ग्रामीण महिलाएं तथा युवतियों को प्राप्त होगा।
  • जल सखी योजना के तहत 20,000 जल सखियों की भर्तियां की जाएगी।
  • आजीविका मिशन के तहत गठित महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से भर्ती की जाएगी।
  • भर्ती होने के बाद महिलाओं को हर महीने ₹6000 की वेतन राशि प्रदान की जाएगी।
  • महिलाओं का आर्थिक विकास होगा।
  • राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेगी।

यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना

UP Jal Sakhi Yojana पात्रता

  • केवल उत्तर प्रदेश की महिला या युवती इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • आवेदक को दसवीं एवं 12वीं पास होना चाहिए।
  • केवल ग्रामीण महिलाएं ही यूपी जल सखी योजना के लिए पात्र होगी।
यूपी जल सखी योजना आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

उत्तर प्रदेश विवाह अनुदान योजना

यूपी जल सखी योजना आवेदन प्रक्रिया

  • UP Jal Sakhi Yojana 2024 में आवेदन करने के लिए आवेदक महिला को अपने ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे महिला स्वयं सहायता समूह से संपर्क करना होगा।
  • स्वयं सहायता समूह से आपको यूपी जल सखी योजना आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करने के बाद आपको अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र को आवेदन फॉर्म के साथ जोड़ना होगा।
  • इसके बाद आपको महिला स्वयं सहायता समूह में आवेदन फॉर्म जमा कर देना होगा।
  • आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद जल सखी योजना की रसीद अवश्य रखें।
  • इस प्रकार आसानी से यूपी जल सखी योजना आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Leave a Comment