उत्तर प्रदेश आपदा राहत सहायता योजना 2024: आवेदन फार्म, पात्रता एवं लाभ

Uttar Pradesh Aapda Rahat Sahayata Yojana की शुरुवात उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा की गई है। यह योजना राज्य के असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों के लिए शुरू की गई है। यदि आप उत्तर प्रदेश आपदा राहत सहायता योजना के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं तो इस लेख में आगे दी गई जानकारी को जरूर पढ़ें। इस लेख में हम ने बताया कि कैसे आप उत्तर प्रदेश आपदा राहत सहायता योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं,  आवेदकों को क्या लाभ मिलेंगे, आवेदन करने के लिए कि इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी और भी बहुत कुछ।

Uttar Pradesh Aapda Rahat Sahayata Yojana

Uttar Pradesh Aapda Rahat Sahayata Yojana 2024

सभी जानते हैं कि निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों के साथ दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। कई बार मजदूरों को अपनी जान भी गंवानी पड़ती है और उनके परिवार असहाय हो जाते हैं। इतना ही नहीं कई बार इन मजदूरों को कोई काम नहीं मिल पाता है जिसके कारण वह अपना जीवन यापन सही ढंग से नहीं कर पाते हैं। जैसे कि हाल ही में COVID -19 की समस्या उत्पन्न हुई थी और सरकार द्वारा समस्त देश में लॉकडाउन लगा दिया गया था। ऐसे समय में असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे मजदूरों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। इस बात को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने मजदूरों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए इस योजना की शुरूआत की है।

E Shram Card Balance Check

उत्तर प्रदेश आपदा राहत सहायता योजना के बारे में जानकारी

योजना का नामUttar Pradesh Aapda Rahat Sahayata Yojana
किसने शुरू कीमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने
कहां शुरू कीउत्तर प्रदेश में
विभागउत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्यकार कल्याण बोर्ड, श्रम विभाग
किसके लिए शुरू कीअसंगठित श्रमिकों के लिए
लाभआर्थिक
उद्देश्यआपदा के समय आर्थिक सहायता प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइटUpbocw.in

UP Aapda Rahat Sahayata Yojana का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश आपदा राहत सहायता योजना को शुरू करने के पीछे उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्यकार कल्याण बोर्ड, श्रम विभाग का मुख्य उद्देश्य आपदा की स्थिति में श्रमिकों की सहायता करना है। सहायता करने के लिए राज्य सरकार श्रमिकों के बैंक खातों में जो कि बोर्ड के साथ पंजीकृत हैं ₹1000 की धनराशि वार्षिक/ अर्धवार्षिक/ त्रैमासिक/ मासिक के रूप में प्रदान करेगी, जैसे कि केंद्रीय राज्य सरकार अथवा बोर्ड द्वारा विहित किया जाएगा।

UP Free Cycle Yojana

यूपी आपदा राहत सहायता योजना के लाभ व विशेषताएं

  • योजना की शुरुआत राज्य के मुख्यमंत्री श्री आदित्य योगी नाथ जी द्वारा की गई है।
  • यह योजना राज्य के असंगठित क्षेत्रों में कार्य कर रहे श्रमिकों के लिए शुरू की गई है।
  • इस योजना में सरकार सभी लाभार्थियों को ₹1000 की धनराशि वार्षिक/ अर्धवार्षिक/ त्रैमासिक/ मासिक के रूप में प्रदान करेगी, जैसे कि केंद्रीय राज्य सरकार अथवा बोर्ड द्वारा विहित किया जाएगा।
  • लाभार्थियों गुलाब की राशि सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के तहत कोई आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है, लाभार्थी केवल उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्यकार कल्याण बोर्ड, श्रम विभाग में पंजीकृत होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ अभी तक राज्य के 68193000 मजदूरों को उनके बैंक खातों में धनराशि प्रदान करके दिया गया है।

Uttar Pradesh Aapda Rahat Sahayata Yojana पात्रता मानदंड

  • इस योजना का लाभ केवल उन्हीं श्रमिकों को मिलेगा जो असंगठित क्षेत्र में कार्य करते हैं
  • उत्तर प्रदेश के मूल निवासी होना चाहिए।
  • योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिक को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्यकार कल्याण बोर्ड, श्रम विभाग के साथ पंजीकृत होना चाहिए

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 

उत्तर प्रदेश आपदा राहत सहायता योजना आवेदन प्रक्रिया

UP Aapda Rahat Sahayata Yojana का लाभ लेने के लिए श्रमिकों को कोई आवेदन पत्र भरने की जरूरत नहीं है। इस योजना का लाभ सरकार द्वारा उन सभी श्रमिकों के बैंक खातों में भेजा जाएगा जो कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्यकार कल्याण बोर्ड, श्रम विभाग मैं पंजीकृत हैं। यदि आप ने अभी तक पंजीकरण नहीं किया है तों नीचे दिए गए दिशा निर्देशों का चरण दर चरण पालन करते हुए अपना पंजीकरण फार्म भरें।

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्यकार कल्याण बोर्ड, श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
Uttar Pradesh Aapda Rahat Sahayata Yojana
  • वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ आपके समक्ष खुल जाएगा जहां से आपको “आवेदन करें” पर क्लिक करना होगा जो कि श्रमिक पंजीयन के नीचे दिया गया है।
  • अब आपको अपना आधार कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा  और मंडल व जनपद का चुनाव करना होगा।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद “आवेदन/संशोधन करें” के विकल्प को चुनें।
  • अब अपने मोबाइल पर आया हुआ ओटीपी कोड दर्ज करें और वेरीफाई के बटन पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर जरूरी सभी जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
  • आवेदन को एक बार पुनः जांच लें और इसके बाद आवेदन फार्म को जमा कर ददें।

आवेदन की स्थिति जानने की प्रक्रिया

  • आवेदन की स्थिति जानने के लिए सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्यकार कल्याण बोर्ड, श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट खोले।
  • वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ आपके समक्ष खुल जाएगा जहां से आपको “श्रमिक पंजीयन की स्थिति जाने के लिए यहां क्लिक करें” के विकल्प को चुनना होगा।
  • अब एक नया फ्रेश आपके समक्ष खुल जाएगा जहां से आपको निम्नलिखित में से किसी एक विकल्प का चयन करना है:
    • आधार कार्ड संख्या
    • आवेदन संख्या
    • पंजीयन संख्या
  • अपने चयन के अनुसार संख्या दर्ज करें और स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरे
  • सर्च के विकल्प पर क्लिक करें और आपके आवेदन की स्थिति आपके समक्ष खुल जाएगी।

Leave a Comment