UP Free Cycle Yojana 2024: यूपी साइकिल सहायता योजना Registration Form

UP Free Cycle Yojana:- सरकार द्वारा समय-समय पर श्रमिकों के लिए नई नई योजनाएं संचालित की जाती रहती है ताकि राज्य के श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके। इसी क्रम में राज्य के श्रमिक और मजदूरों को आसानी से कार्यस्थल पर पहुंचाने में सहायता करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा यूपी फ्री साइकिल योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी श्रमिकों और निर्माण कामगारों को सरकार द्वारा निशुल्क साइकिल प्रदान की जाएगी। ताकि इस योजना के तहत राज्य के गरीब श्रमिकों को लाभ प्रदान किया जा सकेगा। जिसके माध्यम से श्रमिक अपने काम पर समय पर पहुंच सकेंगे। यदि आप उत्तर प्रदेश के श्रमिक है और इस योजना के तहत मुफ्त साइकिल प्राप्त करना चाहते हैं। तो आप को इस योजना के तहत आवेदन करना होगा। आज हम आपको के माध्यम से UP Free Cycle Yojana से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

UP Free Cycle Yojana

UP Free Cycle Yojana 2024

उत्तर प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा UP Free Cycle Yojana को शुरू किया गया है। उत्तर प्रदेश मुफ्त साइकिल योजना के माध्यम से राज्य के गरीब श्रमिकों को सरकार द्वारा मुफ्त साइकिल उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना को श्रमिकों और मजदूरों के सामने आने वाली दैनिक समस्या को देखते हुए शुरू किया गया है। उत्तर प्रदेश में हजारों श्रमिक वर्ग समुदाय है जो अपने घरों से लंबी दूरी की यात्रा तय करते हुए कार्य स्थल पर जाते हैं। इन लोगों की मुश्किलों को आसान करने के लिए सरकार द्वारा मुफ्त साइकिल या 3000 रुपए की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुफ्त साइकिल योजना के तहत 4 लाख साइकिले वितरित करने का फैसला किया गया है। UP Free Cycle Yojana के तहत मजदूर श्रमिक साइकिल प्राप्त कर अपने कार्यस्थल पर आसानी से पहुंच सकेंगे।

E Shram Card Balance Check

यूपी फ्री साइकिल सहायता योजना के बारे में जानकारी

योजना का नामUP Free Cycle Yojana
शुरू की गईमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
उद्देश्यनिर्माण कामगारो को मुफ्त साइकिल प्रदान करना
लाभार्थीराज्य के श्रमिक/मजदूर
लाभसाइकिल खरीदने हेतु 3000 रूपए की धनराशि
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://upbocw.in/

UP Free Cycle Yojana का उद्देश्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा UP Free Cycle Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य निर्माण कामगारों को मुफ्त साइकिल प्रदान करना है। ताकि निर्माण कामगारों को कार्य हेतु घर से कार्यस्थल पहुंचने के लिए समस्याओं का सामना ना करना पड़े। क्योंकि ज्यादातर देखा जाता है कि श्रमिक मजदूरों को दैनिक कार्य करने के लिए घर से कार्यस्थल तक काफी दूरी तय करनी पड़ती है। जिसके कारण कामगारों को पैदल चलना पड़ता है। और अपनी सीमित आय में से भी कभी-कभी कार्य स्थल पर पहुंचने के लिए धनराशि खर्च करनी पड़ती है। इसलिए राज्य के गरीब श्रमिकों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निशुल्क साइकिल प्रदान की जाएगी। ताकि कामगारों को कार्यस्थल पर पहुंचने के लिए सुविधा प्राप्त हो सके।

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना 

उत्तर प्रदेश मुफ्त साइकिल योजना के लाभ

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा UP Free Cycle Yojana की शुरुआत की गई है।
  • उत्तर प्रदेश में साइकिल योजना के तहत राज्य के गरीब श्रमिक मजदूरों को यूपी फ्री साइकिल योजना के तहत साइकिल मुहैया कराई जाएगी।
  • इस योजना का लाभ राज्य के गरीब श्रमिक वर्ग को प्रदान किया जाएगा।
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुफ्त साइकिल योजना के तहत 4 लाख साइकिले वितरित करने का फैसला किया गया है।
  • UP Free Cycle Yojana के तहत मजदूर श्रमिक साइकिल प्राप्त कर अपने कार्यस्थल पर आसानी से पहुंच सकेंगे।
  • राज्य के श्रमिकों को साइकिल खरीदने के लिए राज्य सरकार द्वारा 3000 रुपए की धनराशि सब्सिडी के रूप में प्रदान की जाएगी।
  • इसके अलावा जो भी धनराशि साइकिल खरीदने के लिए लगेगी, श्रमिकों को स्वयं वहन करनी होगी।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त कर अब श्रमिकों को घर से कार्यस्थल तक जाने के लिए समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

UP Free Cycle Yojana के लिए पात्रता

  • उत्तर प्रदेश मुफ्त साइकिल योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ केवल श्रमिक मजदूर व्यक्ति को ही प्रदान किया जाएगा।
  • श्रमिक मजदूरों को इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पंजीकृत होना अनिवार्य है।
  • निशुल्क साइकिल योजना का लाभ सरकारी कर्मचारी को प्रदान नहीं किया जाएगा।
  • आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • यदि आवेदक के पास पहले से ही साइकिल है तो वह इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नहीं होगा।
  • इस योजना के तहत आवेदक को यह प्रमाण पत्र देना होगा कि उसका कार्यस्थल उसके घर से काफी दूर हैं।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी
  • निवास प्रमाण पत्र
  • BPL राशन कार्ड
  • बोनाफाइड सर्टिफिकेट
  • पंजीकृत निर्माण श्रमिक की छायाप्रति

UP Free Cycle Yojana Registration करने की प्रक्रिया 

  • UP Free Cycle Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
UP Free Cycle Yojana
  • होम पेज पर आपको आवेदन फॉर्म का ऑप्शन दिखाई देगा
  • आपको उस पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट निकाल लेना होगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।
  • इसके बाद आपको यह फॉर्म संबंधित विभाग में जाकर जमा करना होगा।
  • विभाग द्वारा फॉर्म के सत्यापित किए जाने के बाद आपको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • यदि आप इस योजना के लिए पात्र होंगे। तो आप को सरकार द्वारा निशुल्क साइकिल प्रदान की जाएगी।

Leave a Comment