MP ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना 2024: आवेदन प्रक्रिया, लाभ व पात्रता

MP Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana:- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राज्य के किसानों को फसल नुकसान की भरपाई प्रदान करने के लिए एक नई  योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। जिसका नाम MP ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को प्राकृतिक आपदा के आने से फसल के नुकसान होने पर आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा ओलावृष्टि या बिजली गिरने के कारण किसान की मृत्यु होने पर सरकार द्वारा 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि किसान के परिजनों को प्रदान की जाएगी। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि किसान खेत में पानी ही नहीं अपने खून पसीने की बूंदे भी लगाता है जब जाकर घर में अन्न के दाने आते हैं लेकिन फसल आने से पहले ही अगर प्राकृतिक आपदा आ जाती है तो ऐसी स्थिति में किसान बुरी तरह से टूट जाता है। इसलिए MP Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana 2024 के तहत राज्य सरकार द्वारा ऐसे किसानों को राहत राशि और फसल बीमा योजना दोनों को मिलाकर नुकसान की भरपाई की जाएगी। अगर आप एमपी ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। 

MP Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana 2023

MP Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana 2024

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसानों की फसलों के नुकसान का जायजा लेने के लिए सागर जिले में प्रभावित गांवों का दौरा करते हुए ओलावृष्टि और बेमौसम बरसात से खराब हुई फसलों का जायजा लेते हुए किसानों के हित में MP ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना 2024 को शुरू करने की घोषणा की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा फसल नुकसान होने पर किसानों को राहत राशि प्रदान की जाएगी।

राज्य के किसानों को एमपी ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना के तहत 50 फीसदी से अधिक फसल  नुकसान होने पर प्रति हेक्टेयर 32000 रुपए की राहत राशि सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। इसके अलावा गाय-भैंसों, भेड़ बकरी, बछड़ा बछिया, मुर्गा मुर्गी की हानि होने पर भी सरकार द्वारा नुकसान की भरपाई की जाएगी। MP ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना के माध्यम से अलग-अलग हानि पर अलग-अलग राहत राशि प्रदान की जाएगी। जिससे किसानों को संबल मिल सकेगा। 

MP E Uparjan 

मध्य प्रदेश ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम  MP ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना
घोषणा की गई  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
लाभार्थी  राज्य के किसान 
उद्देश्य  प्राकृतिक आपदा के कारण नुकसान होने पर राहत राशि प्रदान करना
मृत्यु होने पर  सहायता राशि4 लाख रुपए  
राज्यमध्य प्रदेश   
साल2024
आवेदन प्रक्रियाअभी उपलब्ध नहीं  
आधिकारिक वेबसाइट  जल्द लॉन्च होगी  

मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना

MP Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana का उद्देश्य

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा एमपी ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को प्राकृतिक आपदा के कारण हुए नुकसान की भरपाई करने हेतु राहत राशि प्रदान करना है। ताकि प्राकृतिक आपदा के कारण हुए फसल नुकसान की भरपाई की जा सके। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा ओलावृष्टि या बिजली गिरने के कारण किसान की मृत्यु होने पर परिजनों को 4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। इसके अलावा 50 फीसदी से अधिक फसल के नुकसान होने पर 32 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर राहत राशि दी जाएगी। फसल के नुकसान के अलावा पशुओं की हानि और मकान की हानि पर भी अलग-अलग सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इससे राज्य के किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा। साथ ही प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों को होने वाली समस्याओं को भी कम किया जा सकेगा। 

किस नुकसान पर मिलेगी कितनी आर्थिक सहायता

MP ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना के तहत राज्य के किसानों को प्राकृतिक आपदा के कारण फसलों के 50 फीसदी से अधिक नुकसान होने पर 32000 प्रति हेक्टेयर राहत राशि दी जाएगी। यदि किसी किसान की खेती करने के दौरान प्राकृतिक आपदा के कारण मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में भी आर्थिक सहायता दी जाएगी। फसलों के अलावा इस योजना के तहत पशुओं की हानि और मकानों की क्षति होने पर भी सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिनका विवरण निम्न प्रकार है।

  • इस योजना के अंतर्गत ओलावृष्टि या बिजली गिरने से किसान की मृत्यु होने पर सरकार द्वारा किसान के परिजनों को 4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। 
  • MP Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana 2024 के अंतर्गत गाय भैंस की मृत्यु होने पर सरकार द्वारा 37 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • भेड़ बकरी की हानि होने पर सरकार द्वारा किसानों को 4 हजार रुपए की वित्तीय सहायता राशि दी जाएगी।
  • यदि किसी किसान का बछड़ा या बछिया की मौत हो जाती है तो ऐसी स्थिति में सरकार द्वारा 20 हजार रुपए की राहत राशि दी जाएगी।
  • मुर्गा मुर्गी की हानि होने पर सरकार द्वारा 100- 100 रुपए दिए जाएंगे।
  • इसके साथ ही मकानों के नुकसान होने पर भी सरकार द्वारा भरपाई की जाएगी। 

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 

फसलों का व्यापक नुकसान होने पर कर्ज वसूली की जाएगी स्थगित

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा MP Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana के अंतर्गत कहा गया है कि राज्य के किसानों की फसल बीमा योजना की कार्यवाही तत्काल प्रारंभ कर दी गई है। इस योजना के माध्यम से राहत राशि और फसल बीमा योजना दोनों को मिलाकर किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। ऐसे किसानों को जिनकी फसलों का व्यापक नुकसान होगा। उनकी कर्ज वसूली सरकार द्वारा स्थगित कर दी जाएगी। साथ ही उनके कर्ज का ब्याज भी सरकार द्वारा भरा जाएगा। और अगली फसल की बुवाई के लिए भी किसानों को 0% ब्याज पर कर्ज दिलाया जाएगा। एमपी ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना राज्य के किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने में लाभदायक सिद्ध होगी। अब किसानों को इस योजना के माध्यम से प्राकृतिक आपदा से प्रभावित होने पर आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

MP Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana

फसलों का होगा सर्वे

ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना का लाभ प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि जल्द से जल्द किसानों को राहत देने के लिए ध्यान पूर्वक सर्वे किया जाए और किसी भी प्रकार की कोई कोताही न बरती जाए। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पहले ही फसल के सर्वे करने के आदेश दे दिए गए है। इस योजना के तहत हर किसान के खेत का ईमानदारी से सर्वे किया जाएगा। गेहूं, चना, मसूर, सरसों और हॉर्टिकल्चर सहित किसानों की सभी फसलों का सर्वे किया जाएगा। सर्वे करने के बाद लाभार्थी किसानों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। 

MP Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana के लिए पात्रता

  • MP ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु केवल मध्य प्रदेश के किसान ही पात्र होंगे।
  • प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की हानि पर ही सहायता राशि प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे।
  • इस योजना के तहत फसल बीमा योजना क्लेम भी अलग से दिलवाया जाएगा।

MP Krishak Samadhan Yojana

एमपी ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना  के लिए आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मृत्यु प्रमाण पत्र
  • जमीनी दस्तावेज
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता विवरण

MP Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana 2024 के तहत आवेदन कैसे करें?

अगर आप मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई MP ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि पहले सरकार द्वारा किसानों की फसलों का सर्वे किया जाएगा। जिसके बाद सरकार द्वारा किसानों को राहत देने के लिए इस योजना को लागू किया जाएगा। तभी हम आपको इस योजना के तहत आवेदन करने से संबंधित जानकारी प्रदान कर सकेंगे।  अभी आपको इस योजना के लागू होने का इंतजार करना होगा। जैसे ही मध्य प्रदेश सरकार द्वारा MP ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना को लागू किया जाएगा तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे। ताकि आप इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकें।    

Leave a Comment