यूपी खेल साथी पोर्टल 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | UP Khel Sathi Portal

UP Khel Sathi Portal:- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिको के लिए खेल साथी पोर्टल का शुभारम्भ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से खिलाड़ियों को खेल सुविधाओं, विभिन्न योजनाओं, पुरस्कार व स्पोर्ट्स कॉलेज में दाखिले के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। उन्हें घर बैठे ही खेल साथी पोर्टल पर यह सभी जानकारियां मिल सकेंगी और इसका लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे। यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी है। और UP Khel Sathi Portal से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते है। तो आज हम आपको उत्तर प्रदेश खेल साथी पोर्टल से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे तो UP Khel Sathi Portal से जुडी सम्पूर्ण प्रक्रिया को जानने के लिए हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़े ।

UP Khel Sathi Portal

UP Khel Sathi Portal 2023

मंगलवार को खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने  UP Khel Sathi Portal का शुभारम्भ किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य की खेल प्रतिभा को विश्व पटल पर लाने, युवाओं एवं राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को बढ़ावा देने तथा प्रदेश के खेल क्षेत्र को नए आयाम तक पहुंचाने के लिए ‘‘खेल साथी पोर्टल’’ को लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक विभिन्न सेवाएं जैसे की पुरस्कार के लिए आवेदन, मासिक पेंशन प्राप्त करना और डायरेक्ट भर्ती के लिए अप्लाई करना आदि जैसी सेवाओं का लाभ उठा सकते हो। इस पोर्टल के माध्यम से आम नागरिकों को भी जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। जो भी खिलाड़ी उत्तर प्रदेश खेल विभाग द्वारा शुरू की गई विभिन्न प्रकार की सेवाएं का लाभ उठाना चाहता है वह आसानी से खेल साथी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करके लाभ उठा सकता है।

UP Khel Sathi Portal को हिंदी व अंग्रजी भाषा में विकसित किया गया है तथा पोर्टल को रेस्पॉन्सिव भी बनाया गया है, जिससे यह किसी भी डिवाइस (कंप्यूटर, लैपटॉप, स्मार्टफोन, टेबलेट व अन्य डिवाइस) में आसानी से खुल सके एवं लाभार्थियों द्वारा पोर्टल के उपयोग के समय होने वाली समस्याओं को शून्य या न्यूनतम किया जा सके।

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन

यूपी खेल साथी पोर्टल के बारे में जानकारी

योजना का नामUP Khel Sathi Portal
आरम्भ की गईखेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव द्वारा
लाभार्थीयूपी के नागरिक
कब शुरू हुआ12 जुलाई, 2023 के दिन
राज्यउत्तर प्रदेश (UP)
उद्देश्यराज्य के खिलाड़ियों को एवं नागरिकों को विभिन्न सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाना
आवेदनऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://khelsathi.in/

उत्तर प्रदेश खेल साथी पोर्टल का उद्देश्य

यूपी खेल साथी पोर्टल का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों एवं नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सेवाओं का लाभ ऑनलाइन उपलब्ध करवाया जाए। इस पोर्टल को उत्तर प्रदेश मूल के राष्ट्रीय खिलाड़ियों, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों, पूर्व खिलाड़ियों तथा सामान्य नागरिकों द्वारा विभिन्न सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए उपयोग किया जा सकेगा। मूलतः पोर्टल का उद्देश्य उन खिलाड़ियों को लाभ पहुंचाना है, जो उत्तर प्रदेश राज्य के मूल निवासी हैं। इस पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश के स्थाई नागरिक विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन सुविधाएं प्राप्त कर पाएंगे। सरकार के द्वारा चलाई जा रही सीधी भर्ती के लिए भी इस पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश खेल विभाग के अधीन संचालित स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन किया जा सकता है। खेल साथी योजना के अंतर्गत छात्र छात्रावास आवंटन के लिए भी आवेदन किया जा सकेगा। ऐसे बहुत से खिलाड़ी हैं जो कि सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार की योजनाएं या फिर अन्य सुविधाएं प्राप्त करना चाहते है। परंतु सूचनाओं का अभाव होने के कारण खिलाड़ी इन सभी सुविधाओं से वंचित रह जाते है। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा खेल साथी पोर्टल को शुरू किया गया है। जहां पर आप आसानी से ऑनलाइन माध्यम से विभिन्न प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

यूपी नि:शुल्क ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना

UP Khel Sathi Portal पर उपलब्ध ऑनलाइन सेवाएं

  • Prize Money (पुरस्कार)
  • Financial Assistance (मासिक पेंशन के लिए)
  • Direct Recruitment
  • Rani Laxmi Bai Award
  • Online Registration For Private Coaching, Gyms, Swimming pool
  • Online Registration for Players and Coaches
  • Calendar Management
  • Online Booking
  • Admission and Hostel Allotment (sports college)

यूपी खेल साथी पोर्टल के लाभ

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिको के लिए खेल साथी पोर्टल का शुभारम्भ किया गया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से आम नागरिकों को भी जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
  • इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक विभिन्न सेवाएं जैसे की पुरस्कार के लिए आवेदन, मासिक पेंशन प्राप्त करना और डायरेक्ट भर्ती के लिए अप्लाई करना आदि जैसी सेवाओं का लाभ उठा सकते हो।
  • इस पोर्टल को उत्तर प्रदेश मूल के राष्ट्रीय खिलाड़ियों, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों, पूर्व खिलाड़ियों तथा सामान्य नागरिकों द्वारा विभिन्न सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए उपयोग किया जा सकेगा।
  • इस पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश के स्थाई नागरिक विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन सुविधाएं प्राप्त कर पाएंगे।
  • उत्तर प्रदेश खेल विभाग के अधीन संचालित स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन किया जा सकता है।
  • खेल मंत्री ने कहा कि हमारा विश्वास है कि खेल साथी पोर्टल उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों व नागरिकों के लिए उपयोगी साबित होगा एवं उन्हें बेहतर रोजगार व खेल क्षेत्र में अवसर प्रदान करने में अनुकूल सिद्ध होगा।
  • यूपी खेल साथी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करके लाभ उठा सकता है।

UP Khel Sathi Portal की पात्रता

  • आवेदक को उत्तर प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • इस पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ यूपी के खिलाड़ी एवं नागरिकों को ही पात्र माना जायेगा।

यूपी खेल साथी पोर्टल के दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • खेल संबंधित प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

PM CM Internship Yojana

UP Khel Sathi Portal पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

UP Khel Sathi Portal
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Online Services के विकल्पों में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा। जिसके लिए आप लाभ प्राप्त करना चाहते है।
  • उसके बाद आपको Don’t have an Account? Register Here के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपको पूछी गयी सभी जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।

यूपी खेल साथी पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें ?

  • सबसे पहले आपको यूपी खेल साथी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Online Services के विकल्पों में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा। जिसके लिए आप लाभ प्राप्त करना चाहते है।
  • उसके बाद लॉगिन फॉर्म के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुल जाएंगे।
  • लॉगिन फॉर्म में आपको यूजर आयडी ,पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
  • इस प्रकार आप लॉगिन कर पाएंगे।

उत्तर प्रदेश खेल साथी पोर्टल पर आर्थिक सहायता के लिए आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले आपको UP Khel Sathi Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Financial Assistance के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने Login Form खुल जाएगा।
  • जिसमे आपको अपना यूजरनेम और पासवर्ड एवं कैप्चा को कोड दर्र करना होगा।
  • उसके पश्चात Login के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर दिशा निर्देश वाला पेज खुलेगा जिसे पूरा पढ़ने के पश्चात Financial Assistance का Application Form खुल जाएगा।
  • Application Form मे पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपको Submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Leave a Comment