राशन कार्ड को आधार से लिंक कैसे करें ? Ration Card Aadhar Link Process

Ration Card Aadhar Link Online:- देश के सभी नागरिकों को राशन कार्ड से आधार कार्ड लिंक कराना अनिवार्य है। अब राशन की दुकानों से केवल उन्हीं लोगों को लाभ मिल पाएंगे जिनके Ration Card Aadhar Link होगा। यदि आप भी राशन की दुकानों से राशन कार्ड पर सरकार द्वारा दी गई सब्सिडी का लाभ उठाते हैं तो जल्द से जल्द अपने आधार seeding की प्रक्रिया पूरी करें। यह प्रक्रिया बहुत ही आसान है। आप घर बैठे आसानी से Link Ration Card with Aadhar कर सकते हैं। इस लेख में हमने चरण दर चरण प्रक्रिया बताई है कि कैसे आप अपने राशन कार्ड से आधार कार्ड को लिंक कर पाएंगे।

Ration Card Aadhar Link 2023

आधार कार्ड नंबर भारत सरकार द्वारा प्रदान किया गया एक विशिष्ट पहचान प्रमाण है। सरकार द्वारा सभी आवश्यक दस्तावेजों को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई है। सभी आवश्यक दस्तावेजों को आधार से लिंक करने से, कोई भी नागरिक नकली दस्तावेज नहीं बनवा पाएगा। कई लोगों ने 2 राशन कार्ड बनवा रखे हैं। जब राशन कार्ड से आधार लिंक होगा तो duplicate/ फर्जी राशन कार्ड बनवाना मुमकिन नहीं होगा। इस बात को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा राशन कार्ड को भी आधार कार्ड से लिंक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

PVC Aadhar Card Order Online

राशन कार्ड से आधार लिंक के बारे में जानकारी

लेखRation Card Aadhar Link
किसने शुरू कीउपभोक्ता मामला मंत्रालय
किसके लिए शुरू कीनागरिकों के लिए
लाभसरकारी योजना का लाभ

Ration Card Aadhar Link करने के लाभ

  • देश में कई लोगों के पास गैरकानूनी राशन कार्ड है, आधार लिंक की सहायता से वह सभी राशन कार्ड बंद हो जाएंगे।
  • देश के सभी गरीब नागरिकों को लाभ मिल पाएगा।
  • किसी भी नागरिक के पास एक से अधिक राशन कार्ड नहीं होगा।
  • राशन कार्ड के आधार लिंक होने से राशन में हो रही चोरी को भी रोका जा सकता है।
  • Fair price shops के दुकानदारों को वास्तविक लाभार्थी का पता चल पाएगा।
  • यह भारत सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ एक कड़ा कदम है।
  • इससे प्रशासन को भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्यवाही करने में भी मदद मिलेगी।

राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक करने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • परिवार के मुखिया के आधार कार्ड की फोटो कॉपी
  • सभी सदस्यों के आधार कार्ड की फोटो कॉपी
  • परिवार के मुख्य की पासपोर्ट साइज फोटो
  • ओरिजिनल राशन कार्ड और राशन कार्ड की फोटो कॉपी
  • यदि आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है तो बैंक खाता पासबुक

Change Address in Aadhar Card

राशन कार्ड से आधार लिंक करने की प्रक्रिया ऑफलाइन

  • राशन कार्ड से आधार कार्ड लिंक करने के लिए अपने नजदीकी पीडीएस केंद्र या राशन की दुकान पर जाएं।
  • अपने परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की प्रतिलिपि और अपने राशन कार्ड की प्रतिलिपि वहां जमा करवा दें।
  • यदि राशन की दुकान पर उपलब्ध प्रतिनिधि चाहे तो आपसे आधार प्रमाणीकरण के लिए फिंगरप्रिंट प्रमाणीकरण मांग सकता है।

Ration Card Aadhar Link Online करने की प्रक्रिया

  • राशन कार्ड से आधार कार्ड को ऑनलाइन लिंक करने के लिए आपको सर्वप्रथम अपने राज्य की खाद्य और आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
Ration Card Aadhar Link Online
  • आधिकारिक वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ से आपको “link Aadhar with ration card” के विकल्प का चयन करना होगा।
  • एक नया पृष्ठ आपके समक्ष खुलेगा जहां पर आपको अपना राशन कार्ड कैटेगरी को चुनना होगा और अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
  • जानकारी भरने के बाद सर्च के विकल्प पर क्लिक करें और एक नया पृष्ठ आपके समक्ष खुलेगा।
  • अब आपको यहां अपना आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी प्रदान करनी होगी।
  • जानकारी भरने और आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने के बाद आवेदन को जमा कर दें।
  • आवेदन जमा करने से पूर्व एक बार जरूर जांच लें।

Leave a Comment