Uttarakhand Inter Caste Marriage Scheme:- उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा राज्य में इंटर कास्ट मैरिज को बढ़ावा देने हेतु उत्तराखंड अंतरजातीय विवाह योजना का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के माध्यम से युवक एवं युवतियों को अंतरजातीय विवाह करने पर सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। जिससे नवविवाहित दंपत्ति अपनी जरूरतों को पूरा कर सकेंगे और जाति पर हो रहे ऊच नीच के झगड़ो पर भी रोक लगेगी। यदि आप उत्तराखंड राज्य के निवासी है और अंतर्जातीयविवाह कर उत्तराखंड अंतरजातीय विवाह योजना के तहत आवेदन कर आर्थिक सहायता प्राप्त करना चाहते है। तो आज हम आपको Uttarakhand Antarjatiya Vivah Yojana से सम्बंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। तो अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।
Table of Contents
Uttarakhand Inter Caste Marriage Scheme 2024
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने राज्य में जातिवाद जैसी समस्या को खत्म करने के लिए उत्तराखंड अंतरजातीय विवाह योजना का शुभारम्भ किया है। इस योजना के माध्यम से इंटर कास्ट मैरिज करने वाले नवविवाहित दंपत्ति को सरकार द्वारा 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदन की जाएगी। यह प्रोत्साहन राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। Uttarakhand Inter Caste Marriage Scheme के तहत प्रदेश में लगभग 500 अंतरजातीय विवाह करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना के तहत राज्य में अंतर्जातीय विवाह को बढ़ावा मिलेगा। और जातिवाद ऊंच-नीच जैसे भेदभाव को ख़त्म किया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना
उत्तराखंड अंतरजातीय विवाह योजना 2024 के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Uttarakhand Inter Caste Marriage Scheme |
आरम्भ की गई | मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा |
लाभार्थी | अंतर्जातीय विवाह करने वाले नव विवाहित जोड़े |
उद्देश्य | अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा देना |
राज्य | उत्तराखंड |
प्रोत्साहन राशि | 2 लाख 50 हज़ार |
आवेदन | ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://ssp.uk.gov.in/ |
Uttarakhand Antarjatiya Vivah Yojana का उद्देश्य
अंतरजातीय विवाह योजना उत्तराखंड का मुख्य उद्देश्य अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा देना है। और अंतरजातीय विवाह को लेकर समाज में फैली गलत मानसिकता को दूर करना है। इस योजना के तहत समाज में किसी दूसरे जाति धर्म में विवाह करने पर सरकार द्वारा विवाहित जोड़े को 2 लाख 50 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। जिससे राज्य में होने वाले जातिवाद, ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त किया जा सके।
उत्तराखंड अनुसूचित जाति स्वतः स्वरोजगार योजना
उत्तराखंड अंतरजातीय विवाह योजना 2024 के लाभ
- मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने राज्य में जातिवाद जैसी समस्या को खत्म करने के लिए उत्तराखंड अंतरजातीय विवाह योजना का शुभारम्भ किया है।
- इस योजना के माध्यम से युवा एवं युवतियों को अंतरजातीय विवाह करने पर सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
- इंटर कास्ट मैरिज करने वाले नवविवाहित दंपत्ति को सरकार द्वारा 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदन की जाएगी।
- इस योजना के तहत प्रदेश में लगभग 500 अंतरजातीय विवाह करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
- ये राशि लाभार्थी के सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी
- राज्य में अंतर्जातीय विवाह को बढ़ावा मिलेगा।
- अंतर्जातीय विवाह योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को योजना में रजिस्ट्रेशन करना होगा
Uttarakhand Inter Caste Marriage Scheme की पात्रता
- आवेदक को उत्तराखंड राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए
- आवेदन करने के लिए लड़के की आयु 21 वर्ष और लड़की की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए
- दंपत्ति में लड़का या लड़की कोई एक SC या ST वर्ग से होना चाहिए
- आवेदक का बैंक का खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए
उत्तराखंड अंतर्जातीय विवाह योजना के दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी
- स्थाई निवास प्रमाण पत्र
- शैक्षिक प्रमाण पत्र
- विवाह प्रमाण पत्र
- दम्पति का जॉइंट बैंक अकाउंट
- दम्पति की जॉइंट पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
Uttarakhand Inter Caste Marriage Scheme 2024 के अंतर्गत आवेदन कैसे करें ?
- सबसे पहले आपको उत्तराखंड अंतर्जातीय विवाह योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको आवेदन पत्र में जाकर विभिन्न पेंशन तथा अनुदान योजना हेतु आवेदन पत्र विज्ञप्ति के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको अंतर्जातीय/अंतर धार्मिक विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजनांतर्गत नगद पुरस्कार के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्मपीडीऍफ़ में खुल जायेगा।
- अब आपको यह फॉर्म डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट निकाल लेना है
- आवेदन फॉर्म में पूछी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा
- उसके बाद मांगे दस्तावेज़ों को फॉर्म के साथ संगलन करना होगा
- सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको समाज कल्याण विभाग में जाकर जमा करना होगा।
- इस प्रकार आप आवेदन कर सकते है
Uttarakhand Inter Caste Marriage Scheme FAQs
Uttarakhand Inter Caste Marriage Scheme को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा शुरू किया गया है
उत्तराखंड अंतर्जातीय विवाह योजना का उद्देश्य अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा देना है। और अंतरजातीय विवाह को लेकर समाज में फैली गलत मानसिकता को दूर करना है।
Uttarakhand Inter Caste Marriage Yojana के तहत नव विवाहित जोड़ों को 2 लाख 50 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
उत्तराखंड अंतर्जातीय विवाह योजना का लाभ राज्य के उन लड़का लड़कियों को मिलेगा जिन्होंने अपनी जाति से अलग किसी दूसरी जाति में विवाह किया है। उन नव विवाहित जोड़ों को सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।