बिहार में मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना की हुई शुरुआत, बस खरीदने पर सरकार देगी 5 लाख की सब्सिडी

Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana:- बिहार राज्य सरकार द्वारा राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिको को रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य के प्रत्येक प्रखंड के नागरिको को परिवहन व्यवसाय के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे नागरिक अपना खुद का वाहन खरीदकर परिवहन व्यवसाय शुरू कर रोजगार से जुड़ सकेंगे। यदि आप बिहार राज्य के निवासी है। और मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत आवेदन कर वाहन खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त करना चाहते है। तो आज हम आपको मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। जैसे ;इसके लाभ ,उद्देश्य ,दस्तावेज़ ,आवेदन प्रक्रिया तथा आपकी क्या पात्रता होनी चाहिए इन सभी के बारे में बताएगे। तो हमारे आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।

Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana

बिहार मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना 2023 के बारे में

बिहार राज्य के मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार जी ने राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाने हेतु मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना का शुभारम्भ किया है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा बेरोजगार नागरिको को खुद का वाहन खरीदने के लिए 5 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। जिससे वह अपना खुद का परिवहन व्यवसाय शुरू कर सकें। इस योजना के तहत आवेदन किये गए नागरिको का चयन 10वीं कक्षा मे प्राप्त अंक के आधार पर किया जाएगा। जिसमे लाभार्थियों की प्रखंडवार सूची बनेगी। उसके बाद हर प्रखण्ड से 7 लोगों को इस योजना का लाभ देने के लिए चुना जाएगा। इसमें दो लाभार्थी एससी से होंगे। उसके बाद दो लोग अत्यंत पिछड़ा वर्ग से होंगे और एक व्यक्ति पिछड़ा वर्ग से होगा। एक अल्पसंख्यक समुदाय का होगा, वहीं एक लाभार्थी सामान्य कैटेगरी का होगा।

इसके साथ ही जिस प्रखंड में एससी की जनसंख्या एक हजार से अधिक होगी, उस प्रखंड में एक अतिरिक्त अनुसूचित जनजाति के कोटि के व्यक्ति को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इस योजना के तहत  23 नवंबर, 2023 से आवेदन शुरू हो चुके है। इच्छुक नागरिक ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Rojgar Mela Registration

Key Highlights Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana 2023

योजना का नाममुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना 2023
आरम्भ की गईबिहार सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिक
उद्देश्यनागरिको को खुद का वाहन खरीदने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना
राज्यबिहार
वर्ष2023
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://state.bihar.gov.in/transport/CitizenHome.html

मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना 2023 का उद्देश्य  

मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिको को खुद का वाहन खरीदने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना है। जिससे नागरिक परिवहन का व्यवसाय कर रोजगजार से जुड़ सकेंगे। और अपनी आय में वृद्धि कर आत्मनिर्भर व् सशक्त बन सकेंगे।

बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना

Bihar Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana 2023 के लाभ

  • बिहार राज्य सरकार द्वारा राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिको को रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना का शुभारम्भ किया गया है।
  • सरकार द्वारा राज्य के प्रत्येक प्रखंड के नागरिको को परिवहन व्यवसाय के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा बेरोजगार नागरिको को खुद का वाहन खरीदने के लिए 5 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा।
  • यह राशि लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत नागरिक अपना खुद का वाहन खरीदकर परिवहन व्यवसाय शुरू कर रोजगार से जुड़ सकेंगे।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नागरिक इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है।

मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना 2023 की पात्रता

  • आवेदक को बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • लाभार्थी की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदन करने के लिए 10वीं कक्षा पास होनी चाहिए।
  • लाभार्थी के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है।
  • आवेदक का बैंक का खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

ज़रूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • मोबाईल नंबर
  • ईमेल आइडी

बिहार कुशल युवा प्रोग्राम

बिहार मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना 2023 की आवेदन प्रक्रिया

मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना 2023 की आवेदन प्रक्रिया
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • इस नए पेज पर आपको Register के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने रजिस्टर फॉर्म खुल जायेगा।
  • फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको Register के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • रेजिस्ट्रैशन करने के बाद आपको बनाए गए यूजर आइडी और पासवर्ड की मदद से Login कर लेना है।
  • उसके बाद आपके सामने Application Form खुल जायेगा।
  • एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद मांगे गए दस्तावेज़ों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना में आवेदन कर सकते है। 

Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana 2023 FAQs

मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना को किसके द्वारा शुरू किया गया है ?

मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना को मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार जी के द्वारा शुरू किया गया है।

Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana के अंतर्गत सरकार द्वारा वाहन खरीदने के लिए कितना अनुदान दिया जायेगा ?

मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा वाहन खरीदने के लिए 5 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा।

Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana का उद्देश्य क्या है ?

मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना का उद्देश्य राज्य के नागरिको को खुद का वाहन खरीदने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

Leave a Comment