Bihar Rojgar Mela Online Registration 2023, बिहार रोजगार मेला ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, तिथि, स्थान, Rojgar Mela Bihar Apply Online, पात्रता एवं लाभ
बेरोजगार शिक्षण नागरिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बिहार सरकार ने बिहार रोजगार मेला को शुरू किया है। इस मेले के माध्यम से राज्य के बेरोजगार नागरिकों को उनकी शिक्षा के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य के विभिन्न रोजगार कार्यालय में युवाओं के मार्गदर्शन के लिए भी इस कार्यक्रम का आयोजन कौशल विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किया गया है। अगर आप भी बिहार के नागरिक हैं और रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Bihar Rojgar Mela से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जैसे बिहार रोजगार मेला का उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आदि।

Bihar Rojgar Mela 2023
सरकार द्वारा राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बिहार रोजगार मेला शुरू किया गया है। यह रोजगार मेला राज्य के पूरे 38 जिलों में आयोजित किया जाएगा। Bihar Rojgar Mela के तहत बेरोजगार नागरिक जो 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई एवं डिप्लोमा आदि उत्तीर्ण है। वह इस रोजगार मेले का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बिहार रोजगार मेले का आयोजन एक ही स्थान पर बेरोजगार अभ्यर्थियों और नियोजकों को आमंत्रित कर किया जाएगा। रोजगार मेले का आयोजन मंडल स्तर पर किया जाएगा। इस मेले में युवाओं को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर रोजगार का अवसर दिया जाएगा। जिसके लिए उम्मीदवार को अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
बिहार रोजगार मेला Key Highlights
योजना का नाम | Bihar Rojgar Mela |
आरंभ की गई | बिहार सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के बेरोजगार युवा |
उद्देश्य | शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करना |
श्रेणी | बिहार सरकारी योजनाएं |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | नेशनल करियर सर्विस पोर्टल |
राज्य में 15 नवंबर से 23 दिसंबर तक मेले का आयोजन
राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए बिहार सरकार द्वारा अलग-अलग जिलों में एक दिवसीय एवं दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। बिहार सरकार द्वारा इस रोजगार में लिखो 15 नवंबर से शुरू किया जाएगा। जिसमें राज्य के युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा कर लाभान्वित किया जाएगा। Rojgar Mela की अंतिम तिथि 23 दिसंबर है। राज्य का जो भी इच्छुक युवा रोजगार मेले के अंतर्गत आवेदन करना चाहता है उसे नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना आवश्यक होगा। पोर्टल पर पंजीकरण के बाद ही आपको रोजगार दिया जाएगा।
Bihar Rojgar Mela में 50 कंपनीज लेगी भाग
बिहार रोजगार मेले का आयोजन श्रम संसाधन विभाग के अवर प्रादेशिक नियोजनालय शहर मंडल की ओर से किया जाएगा। इस रोजगार मेले लगभग 50 कंपनियां युवाओं को रोजगार उपलब्ध करने के लिए भाग लेगी। जिसके माध्यम से राज्य के 2000 बेरोजगार युवाओं को नौकरी प्रदान की जाएगी। मंडल स्तर पर इस रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मुजफ्फरनगर LS College में सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। लाभार्थियों को इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए NCS Portal पर निबंधन करवाना अनिवार्य है। बिहार सरकार द्वारा आयोजित किए गए इस मेले के माध्यम से राज्य के बेरोजगार नागरिकों को रोजगार की प्राप्त होगी। जिससे उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।
बिहार रोजगार मेले का उद्देश्य
हम सभी जानते हैं कि देश में बहुत से ऐसे युवा है जो शिक्षित होने के बावजूद भी बेरोजगार है। और बेरोजगार होने के कारण उन्हें अपने खर्चों के लिए अन्य लोगों पर निर्भर रहना पड़ता है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार द्वारा रोजगार मेला शुरू किया गया है। जिसके माध्यम से राज्य के 10वीं से अधिक शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। ताकि राज्य के बेरोजगार युवाओं को इस मेले के माध्यम से आय का साधन मिल सके और वह अपने खर्चों के लिए किसी अन्य पर निर्भर ना रहें। बिहार रोजगार मेले में आकर बेरोजगार युवा अपने लिए नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। राज्य के सभी जिलों में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा इस मेले में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
Bihar Rojgar Mela के मुख्य तथ्य
- बिहार सरकार द्वारा आयोजित रोजगार मेले के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर निजी कंपनियों में रोजगार के अवसर प्रदान कराए जाएंगे।
- इसके लिए 10वीं,12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण युवा आवेदन कर सकते हैं।
- राज्य के प्रत्येक शैक्षणिक बेरोजगार युवा इस बिहार रोजगार मेला का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- इस मेले में बेरोजगार युवाओं को अपनी इच्छा अनुसार संस्थान एवं निजी कंपनियों का चुनाव करने का मौका दिया जाएगा।
- सरकार द्वारा निर्धारित तिथि पर बिहार रोजगार मेला सभी जिलों में आयोजित किया जाएगा।
बिहार रोजगार मेला के लाभ एवं विशेषताएं
- Bihar Rojgar Mela के माध्यम से राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
- बेरोजगार युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर रोजगार उपलब्ध किया जाएगा।
- इस मेले के माध्यम से नागरिकों को उनकी आवश्यकता अनुसार रोजगार मिल सकेगा।
- राज्य के हर शिक्षित बेरोजगार युवा इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- बेरोजगार नागरिकों को 50 कंपनियां रोजगार उपलब्ध करने के लिए मेले में भाग लेगी।
- बिहार रोजगार मेले के तहत राज्य के लगभग 2000 बेरोजगार युवाओं को नौकरी प्रदान की जाएगी।
- इस मेले का आयोजन निर्धारित तिथि पर जिलों में आयोजित किया जाएगा।
- नियोजक और बेरोजगार नागरिक एक ही प्लेटफार्म पर इस मेले में उपस्थित रहेंगे।
- नियोजक एवं बेरोजगार नागरिक अपनी इच्छा अनुसार एक दूसरे का चयन कर सकते हैं।
बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना
Bihar Rojgar Mela Dates District Wise
Name Of District | Mela Dates |
बोतिया | 15 नवंबर |
मुजफ्फरपुर | 16-17 नवंबर |
वैशाली | 18 नवंबर |
सिवान | 19 नवंबर |
गोपालगंज | 21 नवंबर |
भागलपुर | 22-23 नंबर |
मुंगेर | 24-25 नंबर |
मोतिहारी | 25 नवंबर |
औरंगाबाद | 26 नवंबर |
सरहसा | 28-29 नवंबर |
नालंदा | 30 नवंबर |
नवादा | 1 दिसंबर |
डालमियानगर | 2 दिसंबर |
बांका | 3 दिसंबर |
अलवर | 5 दिसंबर |
जहानाबाद | 6 दिसंबर |
पूर्णिया | 7-8 दिसंबर |
जमुई | 8 दिसंबर |
बक्सर | 9 दिसंबर |
भोजपुर | 10 दिसंबर |
कटिहार | 11 दिसंबर |
अररिया | 12 दिसंबर |
किशनगंज | 13 दिसंबर |
छपरा | 14 दिसंबर |
लखीसराय | 16 दिसंबर |
शेखपुरा | 17 दिसंबर |
गया | 19-20 दिसंबर |
खगड़िया | 20 दिसंबर |
Bihar Rojgar Mela के लिए पात्रता
- बिहार रोजगार मेला का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को बिहार का मूल निवासी होना चाहिए।
- शैक्षिक योगिता के अनुसार बिहार रोजगार मेला का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक कम से कम 10 वीं पास होना चाहिए।
- रोजगार पाने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।
- इस रोजगार मेले का लाभ प्राप्त करने के लिए केवल राज्य के बेरोजगार युवा ही पात्र होंगे।
बिहार रोजगार मेला के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- शैक्षिक योग्यता का प्रमाण पत्र
- अभ्यार्थी का बायोडाटा
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- आयु प्रमाण पत्र
Bihar Rojgar Mela रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको National Career Service की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

- होम पेज पर आपको Sign Up का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आपको पंजीकरण के रूप में नियोक्ता के ऑप्शन का चयन करना होगा।

- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। इस पंजीकरण फॉर्म में आपको पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे आपका नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, राज्य, जिला आदि दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने Registration Verification का फॉर्म खुल जाएगा।
- जिसमें आपको अपने द्वारा किए गए रजिस्ट्रेशन को वेरीफाई करना होगा।
- आपके द्वारा रजिस्ट्रेशन फॉर्म में दिए गए मोबाइल नंबर पर रजिस्ट्रेशन वेरिफिकेशन कोड का मैसेज आएगा।
- आपको इस फॉर्म में कोड को दर्ज करके Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे।
शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको National Career Service की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको मैन्यू में ग्रीवेंस ऑप्शन दिखाई देगा। आपको उस पर क्लिक करना होगा।
- अब इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।

- अब आपको इस फॉर्म में मांगी गई जानकारी जैसे नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, स्टेट, डिस्ट्रिक आदि दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको अपनी शिकायत डिस्क्रिप्शन बॉक्स में दर्ज करनी होगी।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी।