Chhattisgarh Kaushalya Samriddhi Yojana Online Registration, मुख्यमंत्री कौशल्या समृद्धि योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, पंजीकरण फॉर्म, लाभ एवं पात्रता
राज्य के नागरिको को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकारे तरह तरह की योजनाए लाती रहती है | आज हम आपको छत्तीसगढ़ की एक ऐसी योजना के बारे में बताने जा रहे है | जिसे जानकर आपको काफी ख़ुशी होगी | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने राज्य की महिलाओ को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए Chhattisgarh Kaushalya Samriddhi Yojana का शुभारम्भ किया है | इस योजना के तहत महिलाओ को रोजगार से जोड़ा जायेगा | जिससे उनकी आर्थिक सहायता हो सकेगी और उन्हें दूसरो पर निर्भर न रहना पड़ेगा | यदि आप छत्तीसगढ़ के निवासी है और इस योजना का लाभ लेना चाहते है | तो आज हम आपको अपने लेख के माध्यम से छत्तीसगढ़ कौशल्या समृद्धि योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है | जैसे – इसके बारे में ,लाभ , उद्देश्य , दस्तावेज़ तथा आपकी क्या पात्रता होनी चाहिए |

Chhattisgarh Kaushalya Samriddhi Yojana 2023
राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने 6 मार्च 2023 को बजट पेश करते हुए राज्य के सभी वर्गों के लिए जैसे – किसान , गरीब परिवार , महिलाए छात्रा आदि के लिए कुछ न कुछ विकास कार्य को शुरू करने की घोषणा की है | जिसमे राज्य की महिलाओ को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए Chhattisgarh Kaushalya Samriddhi Yojana 2023 का भी शुभारम्भ किया है | इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमज़ोर व बेरोजगार महिलाओं को स्वंम का रोजगार व व्यापर करने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी | लाभार्थी महिला को यह आर्थिक सहायता उसके चुने हुए व्यवसाय के आधार पर दी जाएगी | यह राशि महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी | राज्य की महिलाओ को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा 25 करोड़ रूपये का बजट निर्धारित किया गया है |
छत्तीसगढ़ कौशल्या समृद्धि योजना Key Highlights
योजना का नाम | कौशल्या समृद्धि योजना (KSY) |
आरम्भ की गई | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
उद्देश्य | महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
आवेदन प्रक्रिया | Online |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द ही शुरू की जाएगी |
CG Kaushalya Samriddhi Yojana का उद्देश्य
छत्तीसगढ़ कौशल्या समृद्धि योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओ को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर आर्थिक सहायता प्रदान करना है | जिससे आर्थिक रूप से कमज़ोर महिलाओ की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सके तथा वह आत्मनिर्भर व सशक्त बन सके |
छत्तीसगढ़ कौशल्या समृद्धि योजना के लाभ
- कौशल्या समृद्धि योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के राज्य की महिलाओ को प्रदान किया जायेगा |
- Kaushalya Samridhi Yojanaके लिए राज्य सरकार द्वारा 25 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है |
- महिलाओ को रोजगार प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जायेगा |
- पात्र महिलाओ को दी जाने वाली आर्थिक मदद उनके बैंक खाते में DBT मोड के जरिये भेजी जाएगी |
- इस योजना को पूरे राज्य में चलाया जायेगा , ताकि पात्र महिलाए छत्तीसगढ़ कौशल्या समृद्धि योजना का लाभ ले सके |
Mukhyamantri Kaushalya Samriddhi Yojana की पात्रता
- आवेदिका को छत्तीसगढ़ की स्थाई निवासी होना अनिवार्य है |
- महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- अनपढ़ महिला , बेरोजगार, आर्थिक रूप से कमज़ोर महिलाए योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होगी |
- आवेदक का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए |
- इस योजना के लिए केवल महिलाए ही पात्र होगी |
- आवेदक बेरोजगार होना चाहिए |
छत्तीसगढ़ कौशल्या समृद्धि योजना के दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड की कॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
Chhattisgarh Kaushalya Samriddhi Yojana ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
राज्य की महिलाओ को छत्तीसगढ़ कौशल्या समृद्धि योजना का आवेदन करने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा | अभी सिर्फ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने घोषणा कर योजना की शुरुआत की है | अभी इसकी आधिकारिक वेबसाइट लांच नहीं की गयी है | जैसे ही इसकी आधिकारिक वेबसाइट लांच की जाएगी हम आपको अपने इस लेख के माध्यम ज़रूर बतायेगे |