Delhi Ration Card New List:- भारत के सभी नागरिकों के लिए राशन कार्ड बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि राशन कार्ड सरकारी और गैर सरकारी कामों के लिए उपयोग किया जाता है। राशन कार्ड अधिकांश सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के साथ-साथ गरीब लोग अपने आस पास स्थित राशन की दुकानों से कम दामों पर राशन भी खरीद सकते हैं। दिल्ली सरकार की खाद्य विभाग ने राशन कार्ड 2024 नई सूची जारी कर दी गई है। Delhi Ration Card New List 2024 के अनुसार जिन लोगों ने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था। वे सभी लोग राष्ट्रीय खाद्य अधिनियम (National Food Security) के लाभार्थी की दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट 2024 के बारे में संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जैसे कि दिल्ली राशन कार्ड नई लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखें, दिल्ली ई राशन कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया आदि इसके लिए आपको यह लेख ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा।
Table of Contents
Delhi Ration Card New List 2024
खाद्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सस्ती दर पर राशन उपलब्ध कराया जाता है। दिल्ली सरकार अपनी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से राज्य के विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग दर से खाद्य सामग्री प्रदान कराती है। राशन कार्ड को आय के आधार पर चार भागों में विभक्त किया गया है। APL राशन कार्ड, BPL राशन कार्ड, Pink राशन कार्ड, Orange राशन कार्ड आदि। ई खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दिल्ली राशन कार्ड नई लिस्ट 2024 जारी कर दी गई है। दिल्ली के जिन लोगों ने दिल्ली राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था। यह जानने के लिए कि उनका राशन कार्ड बना है या नहीं इसके लिए Delhi Ration Card New List के तहत चेक कर सकते हैं। दिल्ली राशन कार्ड से संबंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कर दी है। इस पोर्टल के माध्यम से आप राशन कार्ड का वितरण, राशन दुकान की जानकारी, राशन वितरण प्रणाली आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
दिल्ली राशन कार्ड नई लिस्ट के बारे में जानकारी
लेख का नाम | Delhi Ration Card New List |
संबंधित विभाग | ई खाद्य सुरक्षा विभाग दिल्ली |
लाभ | सस्ती दर पर राशन |
उद्देश्य | दिल्ली के गरीब लोगों को कम मूल्य में राशन उपलब्ध कराना |
लाभार्थी | आर्थिक रूप से कमजोर परिवार |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | nfs.delhigovt.nic.in |
साल | 2024 |
दिल्ली के उन जिलों के नाम जिनकी राशन कार्ड नई सूची ऑनलाइन उपलब्ध है
नई दिल्ली (New Delhi) |
नॉर्थ दिल्ली (North Delhi) |
सेंट्रल दिल्ली (Central Delhi) |
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली (North West Delhi) |
साउथ दिल्ली (South Delhi) |
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली (North East Delhi) |
साउथ ईस्ट दिल्ली (South East Delhi) |
ईस्ट दिल्ली (East Delhi) |
साउथ वेस्ट दिल्ली (South West Delhi) |
शाहदरा (Shahdara) |
वेस्ट दिल्ली (West Delhi) |
Delhi Ration Card New List ऑनलाइन कैसे देखें
- सबसे पहले आपको ई खाद्य सुरक्षा दिल्ली सरकार की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको Citizen’s Corner का सेक्शन दिखाई देगा।
- आपको FPS Wise Linkage of Ration Cards के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आपको State का ऑप्शन दिखाई देगा।
- आपको Delhi के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने दिल्ली के सभी जिलों की लिस्ट आ जाएगी यहां पर आपको अपने जिले का चुनाव करना होगा।
- जिले का चुनाव करने के बाद आपको Circle की सूची दिखाई देगी आपको अपने Circle का चुनाव करना होगा।
- अब आपको राशन कार्ड के प्रकार का चुनाव करना होगा।
- राशन कार्ड के प्रकार का चुनाव करते ही आपके सामने दिल्ली के सभी राशन कार्ड की सूची आ जाएगी जिसमें आप अपना नाम देख सकते हैं।
- इस प्रकार आप दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट 2024 ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
दिल्ली ई राशन कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको ई खाद्य सुरक्षा दिल्ली सरकार की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको Citizen’s Corner का सेक्शन दिखाई देगा।
- आपको इस सेक्शन में Get E Ration Card के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आपको राशन कार्ड नंबर, परिवार के मुखिया का नाम, आधार नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अंत में आपको Continue के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने E Ration Card आ जाएगा जिसे आप चाहे तो डाउनलोड भी कर सकते हैं।