हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना 2024: गरीबों को मिलेगी बसों में निशुल्क यात्रा

Antyodaya Pariwar Parivahan Yojana:- हरियाणा राज्य सरकार द्वारा राज्य के अंत्योदय परिवारों को बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने हेतु हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के अंत्योदय परिवारों को हरियाणा रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार बिना किसी आर्थिक समस्या के यात्रा कर सकेंगे। यदि आप हरियाणा राज्य के निवासी है। और हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना  चाहते है। तो आज हम आपको हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। जैसे ;इसके लाभ ,उद्देश्य ,दस्तावेज़ ,आवेदन प्रक्रिया तथा आपकी क्या पात्रता होनी चाहिए इन सभी के बारे में बताएगे। तो हमारे आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।

Haryana Antyodaya Pariwar Parivahan Yojana 2024 Key Highlights

हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना 2024 के बारे में

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी ने राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता प्रदान करने हेतु हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना का शुभारम्भ किया है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य के अंत्योदय परिवारों को हरियाणा रोडवेज की बसों में प्रतिवर्ष 1000 किलोमीटर तक निःशुल्क यात्रा करने की सुविधा प्रदान की जाएगी।  इस योजना के तहत सालाना 1 लाख रुपये से कम आय वाले अंत्योदय परिवारों, जिनके घर में  3 से अधिक सदस्य हैं हर सदस्य को लाभ प्रदान किया जायेगा। जिससे गरीब वर्ग के नागरिको को रोडवेज की बसों में प्रतिवर्ष 1000 किलोमीटर की निशुल्क यात्रा करने की सुविधा मिल पाएगी। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर नागरिको को सहायता मिल पायेगी।          

छात्र परिवहन सुरक्षा योजना हरियाणा

Haryana Antyodaya Pariwar Parivahan Yojana 2024 Key Highlights

योजना का नामहरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना
आरम्भ की गई मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा
लाभार्थी राज्य के अंत्योदय परिवार
उद्देश्यनिशुल्क बस यात्रा करने की सुविधा प्रदान करना 
राज्यहरियाणा 
वर्ष2024
आवेदन प्रक्रियाअभी उपलब्ध नहीं 
आधिकारिक वेबसाइटजल्द लांच की जाएगी

हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना 2024 का उद्देश्य

हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को हरियाणा रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा करने की सुविधा प्रदान करना है। इस योजना के तहत जिन नागरिको की आय 1 लाख रूपये से कम है और जिस घर में तीन से अधिक सदस्य है। हर सदस्य को हरियाणा रोडवेज की बसों में प्रतिवर्ष 1000 किलोमीटर की निशुल्क यात्रा की सुविधा मिल पाएगी।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना हरियाणा

Haryana Antyodaya Pariwar Parivahan Yojana 2024 के लाभ

  • राज्य सरकार द्वारा राज्य के अंत्योदय परिवारों को बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने हेतु हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना का शुभारम्भ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य के अंत्योदय परिवारों को हरियाणा रोडवेज की बसों में प्रतिवर्ष 1000 किलोमीटर तक निःशुल्क यात्रा करने की सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर नागरिको को सहायता मिल पायेगी।
  • निशुल्क यात्रा की सुविधा का लाभ मिलने से पैसों की बचत होगी।
  • हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार बिना किसी आर्थिक समस्या के यात्रा कर सकेंगे।
  • हरियाणा सरकार द्वारा इस योजना को पूरे राज्य में लागू किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ मिल सके।

हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना 2024 की पात्रता

  • आवेदक को हरियाणा राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रूपये से कम होनी चाहिए।
  • इस योजना के लिए पात्र राज्य के केवल अंत्योदय परिवार ही माने जायेगे।
  • जिन परिवार में तीन से अधिक सदस्य है वह इस योजना के लिए पात्र माने जायेगे।

दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • परिवार पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना

हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना 2024 की आवेदन प्रक्रिया

इस योजना की शुरुआत 2 नवंबर 2023 के दिन मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा की गई है। अभी तक हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना की कोई भी आधिकारिक वेबसाइट घोषित नहीं की गई जिसके कारण यह अनुमान लगाना अत्यंत कठिन है कि इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन या ऑफलाइन होगी। लेकिन जल्द ही जैसे हरियाणा सरकार द्वारा इस योजना के आवेदन संबंधित कोई भी जानकारी प्रदान की जाती है। तो हम अप्पको अपने इस लेख के माध्यम आवश्यक बातएंगे। तो आप हमारे आर्टिकल से जुड़े रहे।

Haryana Antyodaya Pariwar Parivahan Yojana FAQs

हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना को कब शुरू किया गया है ?

हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना को 2 नवंबर 2023 के दिन शुरू किया गया है।

Haryana Antyodaya Pariwar Parivahan Yojana को किसने शुरू किया है ?

हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना को मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी ने शुरू किया है।

Haryana Antyodaya Pariwar Parivahan Yojana के तहत कितने किलोमीटर तक की निशुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा?

हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत प्रतिवर्ष 1000 किलोमीटर तक की निशुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा। 

Haryana Antyodaya Pariwar Parivahan Yojana के तहत राज्य के किन परिवारों को बस की सुविधा मिलेगा ?

हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत राज्य के केवल अंत्योदय परिवारों को ही निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी।

Leave a Comment