Ladli Behna Yojana DBT Service 2024 चालू करें ऑनलाइन 5 मिनट में

Ladli Behna Yojana DBT Service 2024:- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 5 मार्च को लाडली बहना योजना को लागू किया गया था। इस योजना के तहत 5 महिलाओं को हर महीने सरकार द्वारा 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिसके लिए पात्र महिलाओं को लाभ प्रदान करने के लिए 25 मार्च से आवेदन फॉर्म भरना शुरू कर दिए गए हैं लेकिन लाखों महिलाओं के फॉर्म रिजेक्ट हो रहे हैं। जिसके तीन कारण है जिसमें आधार अपडेट ना होना, ईकेवाईसी और बैंक डीबीटी आदि।

आपको बता दें कि सबसे अधिक समस्या बैंक डीबीटी को लेकर हो रही है। अगर आपने भी लाडली बहना योजना के तहत आवेदन किया है और बैंक DBT नहीं करा है तो आपका आवेदन भी रिजेक्ट हो सकता है। यदि आप लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती है तो आपको अपने बैंक खाते में डीबीटी सर्विस एक्टिव करानी होगी। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Ladli Behna Yojana DBT Service से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप जान सके कि बैंक डीबीटी सर्विस एक्टिव करने के लिए आपको क्या करना होगा। इसलिए आपको यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। 

Ladli Behna Yojana DBT Service

Ladli Behna Yojana DBT Service 2024

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी की महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की बहनों को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता राज्य की एक करोड़ महिलाओं को 5 साल तक प्रदान की जाएगी। जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर होकर अपना जीवन व्यतीत कर सकेगी। राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता राशि सीधे महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इस दौरान यदि लाभार्थी महिला का बैंक खाता डीबीटी चालू नहीं है। तो उन्हें इस योजना के तहत प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि नहीं मिल सकेगी। इसलिए महिलाओं को इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए जल्द से जल्द अपने बैंक खाते की DBT Service को एक्टिव कराना होगा। ताकि आपका आवेदन स्वीकार हो सके और आपको लाडली बहना योजना का लाभ मिल सके। 

लाडली बहना योजना आवेदन की स्थिति देखें

लाडली बहना योजना DBT सर्विस के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम  Ladli Behna Yojana DBT Service
शुरू की गई  मध्य प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थी  राज्य की महिलाएं
उद्देश्यमहिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना  
आर्थिक सहायता  1000 रुपए प्रतिमाह, सालाना 12000 रुपए
राज्य  मध्य प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन  
साल  2024
आधिकारिक वेबसाइटcmladlibahna.mp.gov.in

Ladli Behna Yojana DBT Service का उद्देश्य

लाडली बहना योजना DBT सर्विस का मुख्य उद्देश्य घर बैठे अपने बैंक अकाउंट को डीबीटी से जोड़ने की सुविधा उपलब्ध कराना है ताकि लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता ना पड़े। घर बैठे ही अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आप अपने खाते को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर सर्विस से जोड़ सकते है। जिससे आपके समय पैसे दोनों की बचत होगी। साथ ही कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी।

Ladli Behna Yojana Last Date

DBT Service Active करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • बैंक पासबुक

Ladli Behna Yojana DBT Service ऑनलाइन एक्टिव करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको DBT सुविधा एक्टिव करें का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर पूछी गई आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी ऑनलाइन DBT Service Active करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

लाडली बहना योजना फॉर्म कैसे भरें

लाडली बहना योजना DBT ऑफलाइन एक्टिव करने की प्रक्रिया

  • DBT Service Active ऑफलाइन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने बैंक की नजदीकी बैंक शाखा में जाना होगा।
  • वहां जाकर आपको बैंक कर्मचारी से आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपको पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा।
  • अब आपको यह आवेदन पत्र अपने बैंक शाखा में जमा कर देना होगा।
  • इस प्रकार आप डीबीटी सर्विस एक्टिव करने के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment