हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना 2023: आवेदन फॉर्म | Haryana Mukhyamantri Awas Yojana

Haryana Mukhyamantri Awas Yojana:- हरियाणा मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना की शुरुआत हरियाणा सरकार द्वारा की जा रही है। 20 दिसंबर 2022 दिन मंगलवार को हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी ने इस योजना की घोषणा की। Haryana Mukhyamantri Awas Yojana राज्य के उन गरीब परिवारों के लिए शुरू की जा रही है जिनके पास अभी तक आवास नहीं है। इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री आवास योजना की तर्ज पर हरियाणा सरकार की ओर से की जाएगी। यदि आप भी हरियाणा के मूल निवासी हैं और आपके पास भी आवाज नहीं है तो आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना हरियाणा का लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक पढ़े।

Haryana Mukhyamantri Awas Yojana

Haryana Mukhyamantri Awas Yojana 2023

20 दिसंबर 2022 दिन मंगलवार को हरियाणा राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा हरियाणा चीफ मिनिस्टर हाउसिंग स्कीम की घोषणा की गई। इस योजना का लाभ हरियाणा के निवासियों को मिलेगा। योजना की घोषणा वर्चुअल माध्यम से महाराजा शूर सैनी की जयंती के अवसर पर हिसार में सैनी सीनियर सैकेंडरी स्कूल के प्रांगण में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए की। घोषणा के दौरान मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस योजना के लिए राज्य में सर्वे किया जा रहा है और जिनके पास आवास नहीं हैं, ऐसे पात्र लाभार्थियों को निशुल्क आवास प्रदान किये जाएंगे।

Haryana BPL Ration Card

16th Sept Update:- हरियाणा राज्य सरकार ने राज्य के कम आय वाले परिवारों को सस्ते फ्लैट और प्लॉट उपलब्ध कराने के लिए “सीएम शहरी आवास योजना” पोर्टल लॉन्च किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने राज्य के नागरिको को आवासीय सुविधा उपलब्ध करने हेतु मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया को आरम्भ कर दिया है। राज्य के गरीब नागरिक जिनकी वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपए तक है। वह मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर 19 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस योजना के तहत गुरुग्राम, पंचकुला, सोनीपत और फरीदाबाद में फ्लैट बनाए गए हैं  इसके अलावा बाकी के जिलों में प्लॉट और फ्लैट दोनों का विकल्प है। इस योजना के माध्यम से राज्य के गरीब नागरिको को रहने के लिए आवास की सुविधा मिल सकेगी । इससे वह आसानी से अपने घर में निवास कर सकेंगे और आत्मनिर्भर व सशक्त बन सकेंगे

हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी

योजना का नामHaryana Mukhyamantri Awas Yojana
किसने शुरू कीमुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने
कब शुरू की20 दिसंबर 2022 दिन मंगलवार
किसके लिए शुरू कीहरियाणा के गरीब वर्ग के लोगों के लिए
उद्देश्यआवास प्रदान करना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटजल्द ही

Mukhyamantri Awas Yojana Haryana का उद्देश्य

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ हरियाणा राज्य के सभी गरीब लोगों को नहीं मिल पा रहा है। इसके बहुत से कारण है और बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके पास अभी भी आवाज नहीं है। इस बात को ध्यान में रखते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी ने हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना की घोषणा की। इस योजना की घोषणा के पीछे हरियाणा सरकार का उद्देश्य राज्य के सभी गरीब वर्गों के लोगों को आवास प्रदान करना है।

हरियाणा मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना

Mukhyamantri Awas Yojana Haryana

Haryana CM Awas Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस योजना की शुरुआत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना की तर्ज पर की है।
  • योजना की शुरुआत की घोषणा 20 दिसंबर 2022 दिन मंगलवार को की गई है।
  • सभी गरीब वर्ग के लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • वह सभी लोग जिनके पास आवास नहीं है इस योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे।
  • इस योजना के तहत सभी गरीब परिवार अपने घर होने का सपना पूरा कर सकेंगे।
  • हरियाणा राज्य सरकार सभी पात्र नागरिकों को निशुल्क घर मुहैया कराएगी।
  • अब हरियाणा राज्य के सभी लोगों के पास रहने के लिए अपना घर होगा।

हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना पात्रता मानदंड

वह सभी लोग जो नीचे दी गई पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं:

  • आवेदन कर्ता को हरियाणा राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदन कर्ता के पास कोई घर नहीं होना चाहिए।
  • आवेदन करता गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करता हो।

हरियाणा परिवार पहचान पत्र

Haryana Mukhyamantri Awas Yojana आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी
  • आय प्रमाण पत्र
  • बीपीएल श्रेणी का प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना हेतु रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना आवेदन प्रक्रिया
  • अब आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • उसके बाद आपको अपनी परिवार पहचान पत्र संख्या दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद परिवार सदस्य का चयन करना होगा।
  • उसके बाद दर्ज करे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा। उसको बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद OTP सत्यापित करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको व्यक्ति की सारी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी। उसको चेक करना होगा।
  • और फिर आगे बढे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • उसमे आपको वांछित संपत्ति श्रेणी में जाकर प्लाट या फ्लैट किसी एक का चयन करना होगा।
  • उसके बाद आगे बढे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज पर आपको अग्रिम राशि और मासिक क़िस्त जो आपको हर महीने भरनी होगी उसको चुनना है। 
  • उसके बाद आगे बढे के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके द्वारा भरी गई डिटेल आपके समने खुल जाएगी। इस डिटेल को सही से जांच लेना है। 
  • और उसके बाद में उपरोक्त जानकारी से सेहमान हूँ पर टिक करना होगा
  • अंत में दर्ज करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको इसका प्रिंट आउट निकाल लेना है।
  • इस प्रकार आप आवेदन कर सकते है।

हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना 2023 लॉगिन कैसे करें ?

  • सबसे पहले आपको हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको विभाग लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुल जायेगा।
  • लॉगिन फॉर्म में आपको यूजरनाम और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप लॉगिन कर सकते है। 

Leave a Comment