इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना 2024: आवेदन कैसे करें, पात्रता देखें

Indira Gandhi Pyari Bahana Samman Nidhi Yojana: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लाहौल-स्पीति की महिलाओं के लिए इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जाएगी। जिससे वह पेंशन प्राप्त कर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सके। यह पेंशन उन महिलाओं को प्रदान की जाएगी जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है। यदि आप हिमाचल प्रदेश राज्य की निवासी है और इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना के तहत आवेदन कर पेंशन प्राप्त करना चाहती हैं। तो आज हम आपको इस योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे इसके लाभ, उद्देश्य, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया तथा आपकी क्या पात्रता होनी चाहिए। इन सभी के बारे में बतायेगे तो अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे आर्टिकल पर अंत तक बन रहे।

Indira Gandhi Pyari Bahana Samman Nidhi Yojana

Table of Contents

Indira Gandhi Pyari Bahana Samman Nidhi Yojana 2024

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने हेतु Indira Gandhi Pyari Bahana Samman Nidhi Yojana का शुभारंभ किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹1500 की पेंशन दी जाएगी। सरकार द्वारा पहले यह पेंशन महिलाओं को हर महीने ₹1100 दी जाती थी लेकिन इसे अब बढ़ा दिया गया है। राज्य की लगभग 2.42 लाख महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाएगा। इस योजना के तहत लाहौल-स्पीति की 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह पेंशन प्रदान की जाएगी। सीएम सुक्खू ने कहा कि “हम जो कहते हैं, वह करते हैं” हम अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और आत्मनिर्भर हिमाचल की नींव रखने के लिए आए हैं।

इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना के बारे में जानकारी

योजना का नामIndira Gandhi Pyari Bahana Samman Nidhi Yojana
आरंभ की गईमुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के द्वारा
लाभार्थीलाहौल-स्पीति की महिलाओं के लिए
उद्देश्यमहिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना
पेंशन राशिप्रतिमाह ₹15000
राज्य हिमाचल प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटजल्दी लॉन्च की जाएगी

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना का उद्देश्य

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को पेंशन प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने ₹1100 की पेंशन दी जाती थी, लेकिन उसे बढ़ाकर अब ₹1500 कर दिया है। इस योजना के तहत हर महीने 2.42 लाख महिलाओं को 1500 रुपये दिए जाएंगे। जिससे वह अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सके और आत्मनिर्भर व सशक्त बना सके।

मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना

Indira Gandhi Pyari Bahana Samman Nidhi Yojana के लाभ

  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने राज्य की महिलाओं के लिए इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किया है।
  • इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जाएगी।
  • Pyari Bahana Samman Nidhi योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹1500 की पेंशन प्रदान की जाएगी।
  • यह पेंशन राशि महिलाओं के सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
  • यह पेंशन प्राप्त कर महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकेगी।
  • इस योजना का लाभ राज्य की 2.42 लाख महिलाओं को दिया जाएगा।
  • Pyari Bahana Samman Nidhi योजना के अंतर्गत महिलाएं आत्मनिर्भर व सशक्त बन सकेगी।

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक महिला को हिमाचल प्रदेश राज्य की स्थाई निवासी होना चाहिए
  • महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए
  • महिला का बैंक का खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए
  • आवेदक महिला के पास सभी दस्तावेज मौजूद होने चाहिए
आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • बैंक का खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

हिमाचल प्रदेश सहारा योजना

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना 2024 के अंतर्गत आवेदन कैसे करें?

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना की शुरुआत हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के द्वारा की गई है। इस योजना की घोषणा 25 फरवरी 2024 के दिन की गई है। इसलिए इस योजना कि कोई भी आधिकारिक वेबसाइट घोषित नहीं की गई जिसके कारण यह अनुमान लगाना अत्यंत कठिन है कि इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन या ऑफलाइन होगी। लेकिन जल्द ही जैसे हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के आवेदन संबंधित कोई भी जानकारी प्रदान की जाती है। तो हम आपको अपने इस लेख के माध्यम आवश्यक बातएंगे। तो आप हमारे आर्टिकल से जुड़े रहे।

FAQs

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना को किसके द्वारा शुरू किया गया है?

Indira Gandhi Pyari Bahana Samman Nidhi Yojana को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के द्वारा शुरू किया गया है।

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना मैं महिलाओं को पेंशन के तौर पर कितनी राशि प्रदान की जाती है?

इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को पहले ₹1100 की पेंशन दी जाती थी, लेकिन अब उसे बढ़ाकर ₹1500 कर दिया गया है।

Indira Gandhi Pyari Bahana Samman Nidhi Yojana का लाभ कितनी महिलाओं को मिलेगा?

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना का लाभ राज्य की 2.42 लाख महिलाओं को दिया जाएगा।

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना का उद्देश्य क्या है?

प्यारी बहना सम्मान निधि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को पेंशन प्रदान करना है।

Leave a Comment