MP Jangalveer Bharti 2024: मध्य प्रदेश जंगलवीर भर्ती रजिस्ट्रेशन, सैलरी, पात्रता

Madhya Pradesh Jangalveer Bharti 2024:- मध्य प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए Jangalveer Bharti का आरम्भ किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के युवाओं को बाघों की रक्षा के लिए जंगलवीर के तोर पर भर्ती किया जायेगा। जिससे युवाओ को रोजगार भी मिलेगा और बाघों को रक्षा भी मिलेगी। यदि आप मध्य प्रदेश के निवासी है। और मध्य प्रदेश जंगलवीर भर्ती के तहत जंगलवीर के तोर पर भर्ती होना चाहते  है। तो आज हम आपको इस योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। तो अधिक जानकारी के लिए हमारे पेज पर अंत तक बने रहे।

Madhya Pradesh Jangalveer Bharti

Madhya Pradesh Jangalveer Bharti 2024

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने राज्य के युवाओं के लिए MP Jangalveer Bharti का शुभारम्भ किया है। इस योजना को Agniveer Bharti की तर्ज पर राज्य में शुरू किया जा रहा है। इस जंगलवीर भर्ती के तहत राज्य के युवाओं को बाघों की रक्षा के लिए जंगलवीर के तोर पर तैयार किया जायेगा। तथा युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार ही उन्हें इस योजना के तहत भर्ती किया जायेगा । जिसके लिए वन विभाग 3000 से अधिक रिक्त पड़े पदों को भरेगी जिससे राज्य के युवाओ को रोज़गार भी मिलेगा और बाघों को सुरक्षा भी मिलेगी। सरकार द्वारा जंगलवीर भर्ती के लिए जिन युवाओ का चयन किया जायगा उन्हें बाघों की सुऱक्षा के लिए ट्रेनिंग भी दी जायगी और उन युवाओं को जंगलवीर कहा जायगा।

मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र भर्ती

मध्य प्रदेश जंगलवीर भर्ती के बारे में जानकारी

योजना का नामMadhya Pradesh Jangalveer Bharti
आरम्भ की गईमध्य प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के युवा नागरिक
वर्ष2024
उद्देश्ययुवाओं को रोजगार प्रदान करना
आवेदनOnline
आधिकारिक वेबसाइटजल्द लांच की जाएगी

MP Jangalveer Bharti का उद्देश्य

मध्य प्रदेश जंगलवीर भर्ती 2024 का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं को रोजगार प्रदान करना है। तथा जंगलवीर के तहत युवा कार्य कर बाघों को सुरक्षा भी मिल सकेगी।

हर वर्ष 1000 युवाओं को बनाया जाएगा जंगलवीर

मध्य प्रदेश वन विभाग में 3000 से अधिक पद रिक्त पड़े हैं। इस पदों पर युवाओं को नियुक्त करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार जंगल वीर योजना के माध्यम से हर वर्ष 700 से 1000 युवाओं को जंगल वीर के पद पर नियुक्त करेगी। आपकी जानकारी के लिए बता देना चाहते हैं कि Jangalveer Bharti के अंतर्गत जिन युवाओं का चयन किया जाएगा उन्हें पहले 5 वर्ष तक 20 से 25000 की फिक्स सैलरी दी जाएगी। 5 साल के पश्चात उसमें से 25 से 50% तक जंगल वीरों को स्थाई फॉरेस्ट गार्ड के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना 

Jangalveer Bharti के तहत युवाओं को मिलने वाली सैलरी

मध्य प्रदेश सरकार जंगलवीर योजना के तहत जो भी युवा सिलेक्ट होते हैं उन्हें मासिक वेतन 20 से 25000 रूपए प्रदान किया जायेगा। जंगल वीरों को सिलेक्ट करते वक्त जो भी ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी उस ट्रेनिंग को जमीनी स्तर पर लाकर उन्हें बाघों को सुरक्षा प्रदान करना होगी।  जो भी युवा जंगलवीर के काम पर तैनात होंगे उसके लिए फॉरेस्ट गार्ड से अलग एक नया कैडर बनाया जाएगा।

मध्य प्रदेश जंगलवीर भर्ती 2024 के लाभ

  • इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश के युवाओं को प्रदान किया जायेगा।
  • इस योजना के अंतर्गत हर साल 700 से 1000 युवाओं को जंगलवीर के रूप में भर्ती किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत हर महीने युवाओं को 20 से 25 हज़ार रूपए तक की सैलरी दी जाएगी।
  • जंगलवीर योजना का लाभ पाकर वह आत्मनिर्भर व सशक्त बन सकेंगे।
  • इस योजना के तहत राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और विलुप्त हो रहे बाघों को सुरक्षा मिलेगी।
  • इस योजना के तहत राज्य में बढ़ रही बेरोजगारी की दर में कमी आएगी।

Madhya Pradesh Jangalveer Bharti की पात्रता

  • आवेदक युवा मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से 21 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
  • आवेदक को कम से कम 10 वी पास होना अनिवार्य है।
  • इस योजना के लिए सभी वर्ग युवा पात्र होंगे।
  • योजना का पात्र होने के लिए युवा को शारीरिक रूप से फिट होना चाहिए। 

MP Rojgar Portal

मध्य प्रदेश जंगलवीर भर्ती 2024 के दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • शेक्षणिक प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साईज फोटो
  • ईमेल आयडी

MP Jangalveer Bharti 2024 की आवेदन प्रक्रिया

हम आपको बता दे की मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अभी इस योजना की सिर्फ घोषणा की गई है। अगर आप इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते है तो आपको अभी थोड़ा इंतज़ार करना होगा। क्यूंकि अभी इसकी आधिकारिक वेबसाइट लांच नहीं की गई है। जैसे ही सरकार इसकी आधिकारिक वेबसाइट लांच करती है। तो हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से आवश्यक  बतायेगे। आपसे निवेदन है कि आप हमारे आर्टिकल से जुड़े रहना।

Leave a Comment