मध्य प्रदेश युवा पोर्टल 2024: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन @ yuvaportal.mp.gov.in, फायदे

Madhya Pradesh Yuva Portal:- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के युवाओ को सरकारी सेवाओं का लाभ प्रदान करने हेतु मध्य प्रदेश युवा पोर्टल क शुभारम्भ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के युवाओं को विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा। राज्य के युवा इस पोर्टल के तहत घर बैठे सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। तथा उनको सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी। यदि आप मध्य प्रदेश के निवासी है। और MP Yuva Portal से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आज हम आपको Madhya Pradesh Yuva Portal से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। जैसे – इसके लाभ ,इसका उद्देश्य ,दस्तावेज़ आवेदन प्रिक्रिया तथा आपकी क्या पात्रता होनी चाहिए, इन सभी के बारे में बतायेगे ।

Madhya Pradesh Yuva Portal 2023

Madhya Pradesh Yuva Portal 2024

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने राज्य के युवाओं को विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ने के लिए Madhya Pradesh Yuva Portal का शुभारम्भ किया है। इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं, प्रयासों और संसाधनों से जुड़ने के लिए मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए कई तरह की सेवाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा। यह पोर्टल कार्यक्रमों, रोजगार के अवसरों, उद्यमिता विकास, करियर मार्गदर्शन, छात्रवृत्ति आदि के बारे में भी जानकारी प्रदान करता है। इस पोर्टल पर युवाओं को घर बैठे शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, खेल और कल्चर एक्टिविटी की जानकारी भी मिलेगी। यह पोर्टल युवाओं के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगा। अब युवाओं को सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी।

yuvaportal.mp.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा Madhya Pradesh Yuva Porta पर मुख्यमंत्री कौशल कमाई योजना के लिए भी 1 जून 2023 से ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ कर दिए गए हैं।

मध्य प्रदेश बेरोजगारी भत्ता 

मध्य प्रदेश युवा पोर्टल के बारे में जानकारी

पोर्टल का नाम Madhya Pradesh Yuva Portal
आरम्भ की गईमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
लाभार्थी राज्य के युवा
उद्देश्य युवाओं को शिक्षा, रोजगार, खेल आदि से संबंधित जानकारी ऑनलाइन प्रदान करना
साल 2024
राज्य मध्य प्रदेश
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttps://yuvaportal.mp.gov.in/

MP Yuva Portal का उद्देश्य

Madhya Pradesh Yuva Porta का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं को उनके कौशल, ज्ञान और समग्र विकास को बढ़ाने के अवसरों को प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाना और भविष्य के लिए प्रेरित करना है। Yuva Portal के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं, प्रयासों और संसाधनों से जुड़ने के लिए मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए कई तरह की सेवाएं और अवसर प्रदान किया जायेगा। इसके अंतर्गत कौशल विकास कार्यक्रमों, रोजगार के अवसरों, उद्दमिता विकास, स्कॉलरशिप और कैरियर मार्गदर्शन के बारे में पोर्टल पर जानकारी प्रदान किया जायेगा।

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना

मध्य प्रदेश युवा पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

  • योजनाएं – रोजगार, नियोजन, छात्रवृत्ति, भत्ते, कौशल विकास, प्रवेश, छात्रावास, सम्मान निधि, पुरस्कार, अन्य
  • मुख्यमंत्री कार्यक्रम
  • सहभागिता – स्वैच्छिक सेवा, मेंटरशिप
  • चर्चा/संवाद – वर्क, डिस्कशन, ब्लॉग, वार्ता, पोल
  • समाचार और कहानियां
  • गैलरी – फोटो गैलरी, वीडियो गैलरी

Madhya Pradesh Yuva Portal लाभ तथा विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के युवाओ को सरकारी सेवाओं का लाभ प्रदान करने हेतु मध्य प्रदेश युवा पोर्टल क शुभारम्भ किया गया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं, प्रयासों और संसाधनों से जुड़ने के लिए मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए कई तरह की सेवाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा।
  • यह पोर्टल कार्यक्रमों, रोजगार के अवसरों, उद्यमिता विकास, करियर मार्गदर्शन, छात्रवृत्ति आदि के बारे में भी जानकारी प्रदान करता है।
  • इस पोर्टल पर युवाओं को घर बैठे शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, खेल और कल्चर एक्टिविटी की जानकारी भी मिलेगी।
  • अब युवाओं को सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी।

मध्य प्रदेश युवा पोर्टल की पात्रता

  • आवेदक को मध्य प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • राज्य के सभी युवक एवं युवतियां पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।
  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए इस पोर्टल पर 17 से 35 वर्ष की आयु होनी चाहिए।

मध्य प्रदेश रोजगार पंजीयन पोर्टल

Madhya Pradesh Yuva Portal के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मध्य प्रदेश युवा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

Madhya Pradesh Yuva Portal
  • वेबसाइट के होम पेज पर जाने के आपको पंजीयन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी जैसे आपका नाम, लिंग, श्रेणी, जन्म दिनांक, जिला, पता, पिन कोड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद मांगे दस्तावेज़ों को अपलोड करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको पंपंजीयन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप MP Yuva Portal पर आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

MP Yuva Portal Login करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदक Madhya Pradesh Yuva Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉगिन करें के विकल्प पर करना होगा।
  • अब आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुल जायेगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में यूजर आईडी/मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर आसानी से लॉगिन हो जाएंगे।

Leave a Comment