Mukhyamantri Vriksh Sampada Yojana Application Form 2023, Pdf Download छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना रजिस्ट्रेशन, पात्रता एवं लाभ देखें
वृक्षारोपण के महत्त्व पर समय समय पर ज़ोर दिया गया है पर्यावरण में बढ़ते प्रदुषण की वजह से वृक्षारोपण की आवश्यकता इन दिनों अधिक हो गयी है | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेष बघेल ने विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर राज्य में पेड़ो के व्यावसायिक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए Mukhyamantri Vriksh Sampada Yojana 2023 का शुभारम्भ किया है | इस योजना के तहत निजी भूमि पर वृक्षारोपण को प्रोत्साहन देकर काष्ट आधारित उघोगो को बढ़ावा देना तथा आय व रोजगार के अवसर को बढ़ाना है | यदि आप मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना का लाभ उठाना चाहते है | तो आज हम आपको इस योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जनकारी प्रदान करने जा रहे है | जैसे इस योजना के बारे में , लाभ ,उद्देश्य , दस्तावेज़ तथा आपकी क्या पात्रता होनी चाहिए | तो हमारे पेज पर अंत तक बने रहे |

Mukhyamantri Vriksh Sampada Yojana 2023
वृक्ष पृथ्वी पर सबसे अमूतय सम्पदा है | जो मनुष्य के साथ साथ सभी पशु पक्षियों को प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष तरीके से लाभ पहुचाते है | ऐसे में छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानो की आय में वृद्दि करने और रोजगार के अवसर को बढ़ावा तथा राज्य मे पेड़ो के व्यावसायिक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए Mukhyamantri Vriksh Sampada Yojana 2023 का शुभारम्भ किया है | इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा 5 वर्ष के भीतर 2 एकड़ निजी भूमि पर इमारती व औषधीय वृक्ष तैयार किये जायेगे जिससे जंगलो में दबाव कम और किसानो की आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी | इस योजना के माध्यम से पोधो के रोपण के लिए सरकार द्वारा किसानो को 50 % सप्सिडी दी जाएगी | इस के साथ ही 3 वर्ष तक प्रति एकड़ 10,000 रूपये का बोनस भी दिया जायेगा | इसके आलावा सरकार तैयार पेड़ो की लकड़ी , छाल आदि बिकवाने की गारंटी भी ली जाएगी |
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना Highlights
योजना का नाम | Mukhyamantri Vriksh Sampada Yojana |
आरम्भ की गई | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
लाभ | 50% सब्सिडी और प्रति एकड़ 10 हजार रुपए बोनस |
उद्देश्य | निजी भूमि पर पौधारोपण को बढ़ावा देना आय व रोजगार के अवसर को बढ़ाना |
आवेदन प्रक्रिया | Online |
अधिकारिक वेबसाइट | —- |
CG Mukhyamantri Vriksh Sampada Yojana का उद्देश्य
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि निजी भूमि पर वृक्षारोपण को बढ़ावा देकर किसानो की आय में वृद्धि करना है | इस उद्देश्य को पूरा करते वक्त छत्तीसगढ़ राज्य में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे | क्यूंकि जिन्होंने भी अपनी निजी भूमि पर वृक्षारोपण किया होगा उनकी कटाई के लिए लोगो की जरूरत पड़ेगी | जिससे लोगो के रोजगार में वृद्धि होगी |
मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना 2023 के लाभ
- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानो को 3 वर्ष तक प्रति एकड़ 10000 रूपये की धनराशि इस योजना के तहत बोनस में दी जाएगी |
- किसानो की आमदनी में वृद्धि हो सकेगी |
- इस योजना के माध्यम से राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे |
- मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना के तहत पेड़ तैयार होने पर पेड़ो की लकड़ी , छाल आदि बिकवाने का कार्य सरकार का होगा |
- इस योजना के लागु हो जाने से न सिर्फ पेड़ पौधे ,हरयाली में वृद्धि होगी बल्कि राज्य के निवासियों को भी आजीविका का साधन मिलेगा |
Mukhyamantri Vriksh Sampada Yojana की पात्रता
- मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासी पात्र होंगे |
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए |
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सभी वर्ग के नागरिक पात्र होंगे |
मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना के दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- जमीनी दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना
Mukhyamantri Vriksh Sampada Yojana आवेदन प्रक्रिया
- मुख्यमंत्री व संपदा योजना के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी वन विभाग कार्यालय में जाना होगा।
- वहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।
- उसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म वापस वन विभाग में जाकर जमा करना होगा |
- इस प्रकार आप इस योजना के तहत सफलतापूर्वक आवेदन कर सकेंगे |