नमो शेतकरी योजना पहली किस्त लाभार्थी सूची में नाम चेक करें, Payment Status देखें

Namo Shetkari Yojana 1st Installment 2023:- महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के किसानो को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए Namo Shetkari Maha Samman Nidhi Yojana का शुभारम्भ किया गया था। इस योजना के माध्यम से महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के किसानों को प्रति वर्ष आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। तो आपकी जानकारी के बता दे की किसानो को नमो शेतकरी महा सन्मान निधि योजना की पहली किस्त जारी करने के लिए 10 अक्टूबर 2023 को राज्य मंत्रिमंडल ने कैबिनेट बैठक में मंजूरी दे दी है। जल्द ही किसानो के बैंक अकाउंट में इस योजना की पहली क़िस्त ट्रांसफर कर दी जाएगी। यदि आप महाराष्ट्र के निवासी है। और नमो शेतकरी योजना पहली किस्त से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते  है। तो आज हम आपको Namo Shetkari Yojana 1st Installment से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे तो अधिक जानकारी के लिए हमारे आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।

Namo Shetkari Yojana 1st Installment 2023

Namo Shetkari Yojana 1st Installment 2023

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी ने राज्य के किसानो को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु Namo Shetkari Maha Samman Nidhi Yojana का शुभारम्भ किया है। इस योजना का संचालन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तर्ज पर किया गया है। इस योजना के तहत राज्य के पात्र किसानों को राज्य सरकार की ओर से प्रतिवर्ष 6000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता राशि किसानों को प्रतिवर्ष तीन किस्तों के रूप में 2000 रुपए प्रति किस्त के हिसाब से दी जाएगी।

कैबिनेट बैठक में महाराष्ट्र के किसानों के लिए Namo Shetkari Yojana 1st Installment को मंजूरी दे दी गई। जिसके लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा पहली किस्त भेजने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। महाराष्ट्र सरकार ने इस योजना के तहत किसानों को पहली किस्त जारी करने के लिए 1,720 करोड़ रुपए के फंड को मंजूरी दी है। जिन किसानो ने इस योजना के तहत आवेदन किया था। जल्द ही 2000 की पहली किस्त किसानों के बैंक खाते में आ जाएगी। पहली किस्त का लाभ उन्ही किसानों को मिल सकेगा जिन्होंने इस योजना के तहत आवेदन किया था।

नमो शेतकरी महा सन्मान निधि लिस्ट में नाम चेक करें

Latest Update:- प्रधानमंत्री ने जारी की नमो शेतकरी योजना की पहली किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 अक्टूबर 2023 को शिरडी साईं बाबा मंदिर में नए दर्शन कतार परिसर का उद्घाटन किया गया इस दौरान प्रधानमंत्री ने नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 86 लाख लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से योजना की पहली किस्त भी ट्रांसफर की

नमो शेतकरी योजना पहली किस्त के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम Namo Shetkari Yojana 1st Installment 2023
किसने आरम्भ कीमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी के द्वारा
लाभार्थीराज्य के किसान
लाभ12000 रूपये प्रतिवर्ष 
पहली किस्त राशि 2,000 रुपए     
राज्यमहाराष्ट्र
वर्ष2023

योजना के तहत किसानो को मिलेंगे 12000 रूपये

इस योजना का संचालन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तर्ज पर किया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा प्रति वर्ष किसानों को 6000 रुपए का भुगतान किया जा रहा है। तथा Namo Shetkari Maha Samman Nidhi Yojana के माध्यम से किसानो को प्रतिवर्ष 6000 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। जिसे मिलाकर महाराष्ट्र राज्य के किसानों को प्रतिवर्ष 12,000 रुपए की धनराशि मिलेगी।

Namo Shetkari Yojana 1st Installment के लिए पात्रता

  • आवेदक को महाराष्ट्र का स्थाई निवासी हिवा चाहिए।
  • केवल राज्य के किसान ही पात्र माने जायेगे।
  • आवेदक किसान का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • आयकर दाता किसान इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।

महाराष्ट्र बेरोजगारी भत्ता

नमो शेतकरी योजना पहली किस्त ऑनलाइन कैसे चेक करें ?

नमो शेतकरी योजना पहली किस्त
  • वेबसाइट को होम पेज पर आपको लाभार्थी सूची के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस नए पेज पर आपको मांगी गई आवश्यक जानकारी जैसे जिला, ब्लॉक, ग्राम तथा कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
Namo Shetkari Yojana 1st Installment
  • उसके बाद Submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने Namo Shetkari Yojana 1st Installment की सूची खुलकर आ जाएगी।
  • अब आप इस लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।
  • अगर आपका नाम इस लिस्ट में शामिल होगा तो आपके बैंक खाते में योजना की पहली किस्त भेज दी जाएगी।

FAQs

Namo Shetkari Yojana 1st Installment के लिए सरकार ने कितने रुपए के फंड की मंज़ूरी दी है ?

महाराष्ट्र सरकार ने इस योजना के तहत किसानों को पहली किस्त जारी करने के लिए 1,720 करोड़ रुपए के फंड को मंजूरी दी है।

नमो शेतकरी योजना के तहत पहली किस्त जारी करने की मंजूरी कब दी गई है?

नमो शेतकरी योजना के तहत पहली किस्त जारी करने की मंजूरी 10 अक्टूबर 2023 को राज्य मंत्रिमंडल कैबिनेट बैठक में दी गई है।

Namo Shetkari Yojana 1st Installment में कितनी राशि किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी ?

नमो शेतकरी योजना के तहत पहली किस्त में 2000 रूपये की राशि किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

नमो शेतकरी योजना के तहत प्रतिवर्ष किसानो को कितनी राशि दी जाएगी ?

नमो शेतकरी योजना के तहत प्रतिवर्ष किसानों को 12000 रूपये की राशि दी जाएगी। 

Leave a Comment