नमो शेतकरी महा सन्मान निधि योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, लाभ व पात्रता

Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana:- महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के किसानो को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए नमो Namo Shetkari Maha Samman Nidhi Yojana का शुभारम्भ किया है। इस योजना के माध्यम से महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के किसानों को प्रति वर्ष आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। नमो नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना के तहत राज्य के 1.5 करोड़ से अधिक किसानों को लाभान्वित किया जाएगा। यदि आप महाराष्ट्र के निवासी है और इस योजना के तहत आवेदन कर आर्थिक सहायता प्राप्त करना चाहते है। तो आज हम आपको बतायेगे की आप किस प्रकार नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना के तहत आवेदन कर आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते है। आज हम आपको योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी जैसे – इसके लाभ ,इसका उद्देश्य ,दस्तावेज़ आवेदन प्रिक्रिया तथा आपकी क्या पात्रता होनी चाहिए, इन सभी के बारे में बतायेगे।

Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana

Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana 2023

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी ने राज्य के किसानो को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana का शुभारम्भ किया है। इस योजना का संचालन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तर्ज पर किया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा प्रति वर्ष किसानों को 6000 रुपए का भुगतान किया जा रहा है। तथा Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana के माध्यम से किसानो को प्रतिवर्ष 6000 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। जिसे मिलाकर महाराष्ट्र राज्य के किसानों को प्रतिवर्ष 12,000 रुपए की धनराशि मिलेगी। यह धनरशि लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना के संचालन के लिए राज्य सरकार द्वारा 6900 करोड़ रुपए का बजट तय किया है। जिससे राज्य के 1.5 करोड़ किसानों को आसानी से लाभ दिया जा सकेगा। तथा जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सकेगी। और उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। 

Maharashtra Berojgari Bhatta 

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana
आरम्भ की गई मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा
लाभार्थी राज्य के किसान
उद्देश्य किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करना
आर्थिक सहायता राशि 6,000 रुपए
लाभ दिया जाएगा 1.5 करोड़ किसान परिवारों को
राज्य महाराष्ट्र
साल 2023
आवेदन प्रक्रियाअभी उपलब्ध नहीं 
अधिकारिक वेबसाइट जल्द लॉन्च होगी

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना का उद्देश्य

Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana का मुख्य उद्देश्य महाराष्ट्र राज्य के किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से किसानों को हर साल 6000 रुपए की आर्थिक सहायता राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी, इससे राज्य के सभी पात्र किसानो को बेहतर आजीविका प्राप्त हो सकेगी। इसके साथ ही राज्य के किसानो को सरकार द्वारा 1 रुपए प्रीमियम पर फसल का बीमा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त किसानों को केवल महाराष्ट्र सरकार द्वारा फसल बीमा के लिए बीमा प्रीमियम का 1 प्रतिशत देना होगा, इसके माध्यम से हर साल 3212 करोड़ रुपए का बोझ सरकारी खजाने पर पड़ेगा। Maharashtra Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana का लाभ प्राप्त करके राज्य के सभी किसान आत्मनिर्भर और सशक्त होंगे।

महाराष्ट्र महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी लिस्ट

महाराष्ट्र के किसानों को अब मिलेंगे 12000 रुपए

राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से किसानो को 6000 रुपए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दिए जाने वाले 6000 रुपए और इस योजना के तहत दिए जाने वाले 6000 रुपए जो कुल मिलाकर 12000 रुपए की धनराशि बनती है। राज्य के किसान अब प्रतिवर्ष 12000 रुपए की धनराशि प्राप्त कर सकते है। जिससे उनकी आर्थिक स्तिथि में सुधार आएगा। और वह आर्थिक मजबूत बनेगे। इस योजना का लाभ प्रदान करने के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा जल्द ही दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। जिससे कि पात्र किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिया जा सकेगा।

Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी ने राज्य के किसानो को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु Namo Shetkari Maha Samman Nidhi Yojana का शुभारम्भ किया है।
  • इस योजना के माध्यम से महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के किसानों को प्रति वर्ष आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के तहत राज्य के 1.5 करोड़ से अधिक किसानों को लाभान्वित किया जाएगा।
  • इस के माध्यम से किसानो को प्रतिवर्ष 6000 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • महाराष्ट्र के किसानों को अब प्रतिवर्ष 12000 रुपए की आर्थिक सहायता का लाभ मिलेगा। इसमें से 50% हिस्सा महाराज सरकार की ओर से और दूसरा 50% हिस्सा केंद्र सरकार की तरफ से प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के संचालन के लिए राज्य सरकार द्वारा 6900 करोड़ रुपए का बजट तय किया है। जिससे राज्य के 1.5 करोड़ किसानों को आसानी से लाभ दिया जा सकेगा।
  • इस योजना से राज्य के किसानों आत्मनिर्भर व सशक्त बनेगे।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त किसानों के जीवन स्तर में सुधार होगा।

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना की पात्रता

  • आवेदक को महाराष्ट्र राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक किसान होना चाहिए।
  • किसान के पास अपनी खुद की ज़मीन होनी चाहिए।
  • आवेदक किसान को महाराष्ट्र के कृषि विभाग में पंजीकृत होना चाहिए।
  • आवेदक का बैंक का खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना

Shetkari Maha Sanman Nidhi के दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • जमीनी दस्तावेज
  • खेत का विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana की आवेदन प्रक्रिया

जैसा की आप जानते ही सरकार ने इस योजना की अभी सिर्फ घोषणा की है। जो भी इच्छुक किसान योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन करना चाहते है तो उन्हें अभी थोड़ा इंतज़ार करना होगा। क्यूंकि अभी इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के  लिए आवेदन प्रक्रिया को आरम्भ नहीं किया गया है। जैसी ही सरकार आवेदन प्रक्रिया को लेकर कोई भी सुचना जारी करती है। तो हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बता देंगे।

Leave a Comment