निरोगी हरियाणा योजना 2024: उद्देश्य, लाभ एवं पात्रता देखें | Nirogi Haryana Yojana

Nirogi Haryana Yojana की शुरुआत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के द्वारा की गई है। यह योजना हरियाणा सरकार की एक पहल है जिसके अंतर्गत हरियाणा के मूल निवासियों को स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं एवं सेवाएं प्रदान की जाएंगी। यदि आप निरोगी हरियाणा योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको इससे जुड़ी सभी जानकारी एकत्रित करनी होगी। कैसे सी योजना का लाभ मिलेगा, किसे इस योजना का लाभ मिलेगा, कौन से आवश्यक दस्तावेज चाहिए होंगे और भी बहुत कुछ इस योजना से जुड़ी सभी जानकारी आपको इस लेख में मिलेगी।

Nirogi Haryana Yojana

Nirogi Haryana Yojana 2024

29 नवंबर 2022 दिन मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के द्वारा कुरुक्षेत्र जिला में मुख्यमंत्री निरोगी योजना की शुरुआत की गई। यह योजना 6 चरणों में लागू की जाएगी। इस योजना के प्रथम चरण में 2475380 अंत्योदय परिवारों के 9813214 सदस्यों को लाभान्वित किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत केवल वह परिवार आएंगे जिनकी वार्षिक आय 180000 रुपए से कम है। इस योजना के अंतर्गत सभी लोगों का स्वास्थ्य निरीक्षण होगा सरकार द्वारा। इस निरीक्षण के लिए लोगों को कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। यदि जांच के दौरान किसी भी व्यक्ति को कोई बीमारी निकलती है तो उसे निशुल्क इलाज भी प्रदान किया जाएगा।

Haryana Chirayu Yojana

निरोगी हरियाणा योजना के बारे में जानकारी

योजना का नामNirogi Haryana Yojana
किसने शुरू कीमुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने
कब शुरू की29 नवंबर 2022
कहां शुरू कीहरियाणा
किसके लिए शुरू कीसामान्य नागरिक
लाभNishulk स्वास्थ्य जांच
उद्देश्यनिरोगी राज्य

Mukhyamantri Nirogi Haryana Yojana का उद्देश्य

निरोगी हरियाणा योजना को शुरू करने के पीछे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को रोगमुक्त करना है। राज्य में बहुत से लोग आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं। उन सभी लोगों के लिए नियमित रूप से समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना संभव नहीं हो पाता है। इस योजना के अंतर्गत हरियाणा राज्य सरकार हरियाणा के स्थाई निवासियों को मुफ्त में health checkup की सुविधा प्रदान करेगी। इस जांच के दौरान यदि कोई व्यक्ति रोग ग्रस्त पाया जाता है तो उसे उपचार एवं उत्तम सलाह दी जाएगी।

इस योजना को छह चरणों में विभाजित किया गया है। जांच के लिए 25 से ज्यादा परीक्षण की श्रंखला निर्धारित की गई है। विशेष प्रकार के टेस्ट डॉक्टर की सलाह से किए जाएंगे और 2 दिन में रोगी के क्षेत्रवार में रिपोर्ट दे दी जाएगी। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार लोगों को स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं प्रदान करेगी वह भी बिना किसी खर्च के।

हरियाणा परिवार पहचान पत्र

निरोगी हरियाणा योजना के छह चरण

Nirogi Haryana Yojana को सुचारू रूप से चलाने के लिए और उत्तम रूप से लागू करने के लिए 6 विभागों में बांटा गया है। इस योजना के अंतर्गत परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य जांच को आयु के अनुरूप विभाजित किया गया है। आयु के अनुरूप विभाजित करने का कारण आयु अनुसार होने वाले संक्रमण/ गैर संक्रमण रोगों की जांच करना है। योजना के अनुसार स्वास्थ्य जांच आयु के अनुसार 25 से ज्यादा परीक्षण की संख्या में निर्धारित की गई है। आयु का विभाजन कुछ इस प्रकार है

·       0 से 6 साल तक

·       6 महीने से 59 महीने तक

·       6 से 18 साल तक

·       18 से 40 साल तक

·       40 से 60 साल तक

·       80 से अधिक

Haryana Old Age Pension

निरोगी हरियाणा योजना की विशेषताएं एवं फायदे

  • यह योजना हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई है।
  • इस योजना का लाभ राज्य हरियाणा के स्थाई निवासियों को मिलेगा।
  • इस योजना के अंतर्गत वह लोग जो कि अंत्योदय परिवार से हैं और जिनकी वार्षिक आय 180000 से कम है उनकी मुफ्त स्वास्थ्य जांच होगी।
  • इस योजना के प्रथम चरण में राज्य सरकार के 32 चिकित्सा संस्थानों को चिन्हित किया गया है।
  • लोगों की स्वास्थ्य जांच और उपचार इन्हीं अस्पतालों में प्रारंभ होगा।
  • इस योजना के अंतर्गत 25 प्रकार के टेस्ट की सूची तैयार की गई है।
  • आयु के अनुसार लोगों की इसी सूची के आधार पर जांच होगी।
  • सरकार इस योजना के अंतर्गत जिन भी लोगों की जांच करेगी उनका विवरण ऑनलाइन करेगी।
  • विवरण को ऑनलाइन करने से जो भी जरूरी प्रशिक्षण और उपचार अनिवार्य है वह सुविधा लोगों तक पहुंचाई जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से गरीब वर्ग के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

Nirogi Haryana Yojana पात्रता मानदंड

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए व्यक्ति को हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए।
  • सभी वर्ग के नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए व्यक्ति की वार्षिक आय 180000 से कम होनी चाहिए
  • इस योजना का लाभ सभी उम्र के लोगों को मिलेगा।

हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट 

निरोगी हरियाणा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए दस्तावेजों को लेकर चिन्हित अस्पतालों में जाना होगा।
  • आधार कार्ड
  • स्थाई प्रमाण पत्र
  • Passport size Photo
  • Mobile Number

Note: हम आशा करते हैं इस लेख में दी गई इस योजना से जुड़ी सारी जानकारी आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। Future updates के लिए हमारी वेबसाइट के साथ जुड़े रहे।

Leave a Comment