Haryana Chirayu Yojana 2023 : चिरायु योजना हरियाणा ऑनलाइन आवेदन, पात्रता एवं लाभ

Haryana Chirayu Yojana:- हरियाणा सरकार द्वारा एक ऐसी योजना को शुरू किया गया हैं जिसके अंतर्गत राज्य के सभी नागरिकों को स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा| जिसका नाम हरियाणा चिरायु योजना है | आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से हरियाणा सरकार द्वारा सभी गरीब एवं ज़रूरतमंद परिवारों को बीमारी की स्तिथि में अपना इलाज करवाने के लिए आर्थिक सहायता के रूप में उनकी मदद की जाएगी| आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में Haryana Chirayu Yojana से सम्बन्धित सम्पूर्ण जानकारी को प्रदान करेंगे इस योजना के लाभ,आवेदन की प्रक्रिया,पात्रता आदि से सम्बन्धित सभी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में बताएँगे|  इन सभी जानकारी को प्राप्त करने के लिए हमारे इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़े|

Haryana Chirayu Yojana

Haryana Chirayu Yojana 2023

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा चिरायु योजना हरियाणा का शुंभारंभ किया गया हैं| राज्य सरकार द्वारा हरियाणा चिरायु योजना के माध्यम से सभी गरीब और ज़रूरतमंद परिवारों की मदद की जाएँगी| आयुष्मान भारत योजना के तहत राज्य के सभी नागरिकों को बीमारी की स्तिथि में अपना इलाज करवाने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा उपचार सम्बन्धी सुविधा को उलब्ध किया जायेगा| जिससे की राज्य के नागरिक  ठीक समय पर अपनी बीमारी का इलाज करवा सकें और उनको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े|

Haryana Chirayu Yojana के माध्यम से नागरिकों की बीमारी पर उनके इलाज के लिए लगभग 5 लाख रूपए तक का खर्च राज्य सरकार द्वारा उठाया जायेगा| साथ ही दिव्यांग लोगो का इलाज भी इस योजना के अंतर्गत किया जायेगा| आयुष्मान भारत योजना लिस्ट के माध्यम से राज्य के सभी ऐसे ज़रूरतमंद परिवारों की मदद की जाएगी| जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रूपए तक हैं| हरियाणा के मुख्यमंत्री का मानना हैं की हरियाणा चिरायु योजना के माध्यम से राज्य के लगभग 28 लाख परिवारों बीमारी की स्तिथि में इलाज करने के लिए खर्च की चिंता से मुक्ति मिलेगी|

Ayushman Bharat Card

हरियाणा चिरायु योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम Chirayu Yojana Haryana
किसके द्वारा शुरू की गई  हरियाणा के मुख़्यमंत्री मनोहर खट्टर जी द्वारा
राज्य हरियाणा
 उद्देश्य   उपचार सम्बंधी सुविधा उपलब्ध कराना
उपचार सम्बंधी सुविधा    5 लाख रूपए तक
लाभार्थी      राज्य के नागरिक     
आवेदन की प्रक्रियाऑफलाइन /ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट      https://nha.gov.in/

Haryana Ration Card List

Chirayu Yojana Haryana का उद्देश्य

हरियाणा के मुख्यमंत्री जी द्वारा चिरायु योजना हरियाणा को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगो को आयुष्मान भारत योजना के तहत उपचार संबंधी सुविधा उपलब्ध कराना हैं| हरियाणा चिरायु योजना के माध्यम से  राज्य के नागरिकों को बीमारी की स्तिथि में इलाज कराने के लिए 5 लाख रूपए तक का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जायेगा| SECC List में  जितने भी परिवार शामिल हैं उनके अलावा भी जिस परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रूपए तक हैं उनको भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्रदान करने का निर्णय लिया गया हैं| हरियाणा चिरायु योजना के माध्यम से राज्य के लगभग 28 लाख परिवारों बीमारी की स्तिथि में इलाज करने के लिए खर्च की चिंता से मुक्ति मिलेगी| राज्य के लगभग सवा करोड़ नागरिकों को Haryana Chirayu Yojana  का लाभ दिया जायेगा|हरियाणा की 50% जनता को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा|

योजना के अंतर्गत मिलेगा 1500 बीमारियों का फ्री इलाज

इस योजना के माध्यम से नागरिकों की 1500 किस्म की बीमारियों का इलाज किया जायेगा| हरियाणा के लगभग 22 जिलों के 32 अस्पतालों में सभी ज़रूरतमंद परिवारों को चिरायु हरियाणा योजना के माध्यम से उपचार संबंधी सुविधाओं का लाभ के माध्यम से प्रदान किया जा रहा हैं|  मुख्यमंत्री का कहना हैं की Haryana Chirayu Yojana  के तहत अब तक 580. 77 करोड़ रूपए से अधिक का क्लैम दिया जा चुका हैं| आपको बता दें कि 715 अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध हैं| जिसमे कुल 539 अस्पताल निजी और 176 सरकारी अस्पताल शामिल हैं| हरियाणा आयुष्मान कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने वाला देश का पहला राज्य हैं|

Haryana Chirayu Yojana

हरियाणा परिवार पहचान पत्र

Chirayu Yojana Haryana के लाभ एवं विशेषताएं

  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा हरियाणा चिरायु योजना का शुंभारंभ किया गया हैं| 
  • इस योजना के अंतर्गत उन सभी गरीब परिवारों को शामिल किया जायेगा जो अपनी आर्थिक स्तिथि से कमज़ोर होने के कारण अपनी बीमारी का उपचार ठीक समय पर नहीं करा पाते हैं|    
  • लाभार्थियों को Haryana Chirayu Yojana  का लाभ प्रदान करने के लिए गोल्डन हेल्थ कार्ड जारी किये जायेंगे| 
  • इन कार्ड को प्राप्त करके सभी लाभार्थी अस्पतालों  अपनी बीमारी का इलाज निशुल्क करवा सकतें हैं| जिससे नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा| 
  • हरियाणा चिरायु योजना के माध्यम से 1500 किस्म की  बीमारियों का इलाज सरकार द्वारा किया जायेगा|  
  • हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई Haryana Chirayu Yojana  के द्वारा गरीब परिवार समय पर अपनी बीमारी का उपचार करवा सकतें हैं|  
  • राज्य के लगभग 28 लाख परिवारों को बीमारी के इलाज पर आने वाले खर्च की चिंता से मुक्ति मिलेगी| बीमारी के उपचार का सारा खर्च सरकार द्वारा उठाया जायेगा|
  • लगभग सवा करोड़ लोगो  हरियाणा चिरायु योजना का लाभ को प्राप्त किया जायेगा| इसका मतलब यह हैं की हरियाणा की 50 जनता को लाभ पहुंचेगा|
  • सभी परिवारों  SECC डेटाबेस में सूचीबद्ध कवर किया जायेगा|       
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके आप इस योजना के लाभ को प्राप्त कर सकतें हैं|

हरियाणा चिरायु योजना के लिए पात्रता

  • इस योजना के लिए आवेदक को हरियाणा का मूल निवासी होना अनिवार्य हैं|
  • आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवार इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र माने जायेंगे|
  • Haryana Chirayu Yojana  के लिए आवेदक की वार्षिक आय 1.80 लाख रूपए होनी चाहिए|

Chirayu Yojana Haryana के महत्वपूर्ण दस्तावेज़

  • आधार कार्ड 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • निवास प्रमाण पत्र        
  • बैंक खाता विवरण   
  • फोटो पासपोर्ट साइज़
  • मोबाइल नंबर    

Haryana Old Age Pension 

चिरायु हरियाणा योजना में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • आपको सबसे पहले चिरायु योजना हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना हैं|    
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा|
  • इस होम पेज पर आपको आवेदन फार्म के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं|
  • क्लिक करते ही अब आपके सामने आवेदन फार्म खुल जायेगा|
  • आपको इस आवेदन फार्म में मालूम की गई सभी आवश्यक जानकारी को दर्ज करना हैं| और सभी मांगे गए आवश्यक दस्तावेज़ों को अपलोड  करना हैं|
  • इसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
  • इस प्रकार से आप इस योजना के अंतर्गत अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं|

Chirayu Yojana Haryana ऑफलाइन आवेदन करने प्रक्रिया

  • इस योजना के लिए आपको सबसे पहले अपने नज़दीकी सीएससी सुविधा सेंटर जाना होगा|
  •  अब आपको सीएससी सुविधा सेंटर से चिरायु योजना के लिए फार्म प्राप्त करना होगा|
  • इसके बाद  आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी को आपको दर्ज करना होगा|
  • अब आपको इन सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद मांगे गए सभी दस्तावेज़ों को आवेदन फार्म के साथ अटैच  करना हैं|
  • अब आपको यह आवेदन फार्म वही पर जमा कर देना हैं जहाँ से आपने प्राप्त किया था|
  • इस तरह से आप हरियाणा चिरायु योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया को पूरा कर सकतें हैं|

Leave a Comment