Paymanager Rajasthan: लॉगिन, सैलरी स्लिप डाउनलोड कैसे करें @ paymanager.rajasthan.gov.in

Paymanager Rajasthan सरकार द्वारा चलाया गया एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। पेमैनेजर राजस्थान कर्मचारी पोर्टल राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए शुरू की गई है। इस पोर्टल के माध्यम से सरकारी कर्मचारियों को कई प्रकार की सुविधाएं ऑनलाइन प्रदान की जाएंगी। यदि आप भी राजस्थान के सरकारी विभाग में काम करते हैं तो यह पोर्टल आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। paymanager.rajasthan.gov.in पोर्टल से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियों के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें। यहां आपको पता चलेगा कि कैसे आप पे मैनेजर पोर्टल का इस्तेमाल किस प्रकार कर सकते है, पोर्टल पर कौन-कौन सी सुविधाएं उपलब्ध है, कैसे सैलरी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं, अवकाश के लिए आवेदन कैसे करे, इत्यादि।

Paymanager Rajasthan 2023

Paymanager Rajasthan 2024

पेमैनेजर राजस्थान एक ऑनलाइन मंच है जिसके जरिए सरकारी कर्मचारियों को कई सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को सैलरी कटौती पेंशन व अवकाश इनकम टैक्स आदि से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन मिल पाएगी। Paymanager Rajasthan पर कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं जिनका लाभ लेने के लिए सरकारी कर्मचारियों को पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। पोर्टल को इस्तेमाल करने की प्रक्रिया इस लेख में नीचे दी गई है। यदि आप भी राजस्थान के सरकारी विभाग में कार्यरत हैं तो इसलिए को जरूर पढ़ें।

Rajasthan SSO ID

पेमैनेजर राजस्थान कर्मचारी पोर्टल के बारे में जानकारी

लेखPaymanager Rajasthan
किसने शुरू कीराजस्थान सरकार ने
किसने बनाईनेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर राजस्थान
किसके लिए शुरू की गईराजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए
उद्देश्यकर्मचारियों को ऑनलाइन सुविधा प्रदान करना
पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएंसैलरी स्लिप, डीए एरियर, पे बिल, बोनस इत्यादि
आधिकारिक वेबसाइटpaymanager.rajasthan.gov.in

paymanager.rajasthan.gov.in का उद्देश्य

पे मैनेजर पोर्टल को शुरू करने के पीछे राजस्थान सरकार का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को वेतन से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। इस पोर्टल के माध्यम से कर्मचारी अपनी monthly सैलरी स्लिप, डीए एरियर परबल बोनस इत्यादि से संबंधित जानकारी एकत्रित कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस पोर्टल पर उन्हें इनकम टैक्स और leave encashment से संबंधित जानकारी भी मिलेगी।

Pehchan Portal Rajasthan

पेमैनेजर राजस्थान कर्मचारी पोर्टल के लाभ

  • अबे कर्मचारियों को सैलरी स्लिप लेने के लिए अपने दफ्तर के वित्तीय विभाग में चक्कर काटने की जरूरत नहीं है।
  • राजस्थान सरकार के सभी कर्मचारी अपना सैलरी स्लिप कभी भी और कहीं से भी इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
  • अब सरकारी कर्मचारियों को वेतन से जुड़ी जानकारी कुछ ही समय में आसानी से मिल पाएगी।
  • ना केवल पे स्लिप बल्कि अपनी बचे हुए अवकाश और इनकम टैक्स स्टेटमेंट से जुड़ी जानकारी भी इस पोर्टल पर मिलेगी।
  • बैंक/ कोषागार अधिकारी e-payment फाइल्स पर डिजिटल रूप से हस्ताक्षर कर सकते हैं।

Paymanager Rajasthan Login करने की प्रक्रिया

Paymanager Rajasthan Login
  • वेबसाइट पर जाकर आपको पेमैनेजर का लॉगिन विंडो दिखाई देगा।
  • आपको स्क्रीन पर यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करें और लॉगइन का प्रकार चुने:
    • DDO  
    • Employee 
    • Digital       
    • Department
    • Sub DDO  
    • HOD/Sub HOD
  • इसके पश्चात लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आप पेमैनेजर पोर्टल पर लॉग इन कर पाएंगे।

राजस्थान जन सूचना पोर्टल

पेमैनेजर राजस्थान कर्मचारी पोर्टल पर सैलरी स्लिप डाउनलोड करें

  • सैलरी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम पे मैनेजर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर लॉगइन सेक्शन में जाकर अपनी जानकारी भरें और लॉगिन करें।
  • वेबसाइट के साथ लोगिन करने के बाद यूजर डैशबोर्ड आपके समक्ष खुल जाएगा।
  • यहां से आपको एम्पलाई कॉर्नर के सेक्शन पर जाना है।
  • अब आपको स्क्रीन पर एंप्लॉय रिपोर्ट का विकल्प दिखाई देगा उसे चुने।
  • इसके पश्चात पेस्लिप के विकल्प पर क्लिक करें।
  • एक नया पृष्ठ आपके समक्ष खुलेगा जहां आपको महीना साल वित्तीय वर्ष चुनना होगा।
  • सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें और आपका पेस्लिप आपके समक्ष खुल जाएगा।

कर्मचारी लॉगिन पासवर्ड पुनः प्राप्त करने की प्रक्रिया

यदि आप pay manager पर लॉगिन करने के लिए अपना पासवर्ड भूल गए हैं तो नीचे दी गई प्रक्रिया का चरण दर चरण पालन करें

  • सर्वप्रथम पे मैनेजर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • मुख्य पृष्ठ से लॉगइन सेक्शन में जाएं और Forget password (Employee login) के विकल्प को चुनें।
  • एक नया पृष्ठ आपके समक्ष खुलेगा जहां आपको पूछी गई जानकारी भरनी है जैसे कि
    • कर्मचारी आयडी
    • बैंक खाता नम्बर
    • जन्म की तारीख
    • मोबाइल नं. (वैकल्पिक)
  • Verify contact के विकल्प को चुनें और ओटीपी को दर्ज करें
  • सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें और अपना नया पासवर्ड दर्ज करें।
  • अपने नए पासवर्ड को पुनः दर्ज करें और सबमिट कर दें।

Paymanager Rajasthan Bank Registration कैसे करें

  • सर्वप्रथम पे मैनेजर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • bank registration विकल्प पर जाएं और आवेदन पत्र आपके समक्ष खुलेगा।
  • आवेदन में सभी विवरण दर्ज करें जैसे:
    • नाम
    • उपयोगकर्ता नाम
    • उपयोगकर्ता का प्रकार
    • ट्रेजरी / बैंक कोड
    • पता
    • ईमेल
    • फ़ोन नंबर
    • कार्यालय का नाम
    • पासवर्ड आदि।
  • Verify contact विकल्प चुनें और आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा।
  • OPT दर्ज करें और verify विकल्प चुनें, बाकी पूछे गए विवरण फॉर्म में भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और जमा करें।

HOD Registration कैसे करें

  • सर्वप्रथम पे मैनेजर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • HOD Registration विकल्प पर जाएं और आवेदन पत्र आपके समक्ष खुलेगा।
  • आवेदन में सभी विवरण दर्ज करें जैसे:
    • खाता विवरण
      • विभाग
      • आईएफएमएस उपयोगकर्ता नाम
      • आईएफएमएस पासवर्ड
    • व्यक्तिगत विवरण
      • कर्मचारी आईडी / एनआईसीयूआईडी
    • पेमैनेजर का नाम
    • आईएफएमएस नाम
    • पेमैनेजर ईमेल
    • आईएफएमएस ईमेल
    • पे मैनेजर मोबाइल नंबर
    • आईएफएमएस मोबाइल नंबर
  • जनरेट ओटीपी विकल्प चुनें और आपके द्वारा दर्ज मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा।
  • ओटीपी दर्ज करें और verify विकल्प चुनें, बाकी पूछे गए विवरण फॉर्म में भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और जमा करें।

Leave a Comment