PM Uday Yojana 2024: DDA पीएम उदय योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, स्टेटस चेक

DDA PM Uday Yojana:- भारत की राजधानी दिल्ली क्षेत्र में सभी परिवार जो अवैध कॉलोनियों में मकान/फ्लैट में रह रहे हैं ऐसे लोगों के लिए प्रधानमंत्री उदय योजना को लागू किया गया है। पीएम उदय योजना के तहत मालिकाना हक दिलाने के लिए DDA PM Uday Yojana की शुरुआत की गई है। इसके माध्यम से दिल्ली की अवैध कॉलोनियों में  रह रहे सभी परिवार मालिकाना हक के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। दिल्ली में अनाधिकृत कॉलोनियों में संपत्ति के अधिकार के लिए आप कैसे आवेदन कर सकते हैं। इसकी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल में देंगे तथा Pradhanmantri Uday Yojana से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। अधिक जानकारी के लिए आपको यह लेख अंत तक पढ़ना होगा।

PM Uday Yojana 2022

DDA PM Uday Yojana 2024

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली के नागरिकों के लिए प्रधानमंत्री उदय योजना का शुभारंभ किया गया है। PM Uday Yojana के तहत दिल्ली के अवैध कालोनी में रहने वाले नागरिकों को उनकी जमीन पर मालिकाना हक प्रदान किया जाएगा। जिन लोगों ने जाने अनजाने में अवैध कॉलोनियों में घर लिया था या मकान बनाने के लिए जमीन खरीदी थी। उन लोगों को घर पर मालिकाना हक दिलाया जाएगा। साथ ही ऐसे परिवारों को सरकार द्वारा अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोगों का पंजीकरण कराया जाएगा। ताकि वह लोग अपनी जमीन पर अपना मालिकाना हक हासिल कर सके। मालिकाना हक प्राप्त होने के बाद लाभार्थी को बैंक से भी लोन प्राप्त हो सकेगा। अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिए Pradhanmantri Uday Yojana के तहत 40 लाख से अधिक नागरिकों को लाभान्वित किया जाएगा। लगभग 300 अनाधिकृत कॉलोनियों के नक्शे ऑनलाइन रखे जाएंगे।

DDA Housing Scheme

Pradhanmantri Uday Yojana Details

योजना का नामप्रधानमंत्री उदय योजना
योजना की शुरुआतप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा
उद्देश्यमालिकाना हक प्रदान कराना
लाभार्थीदिल्ली के नागरिक
आवेदन प्रक्रियाOnline
अधिकारिक वेबसाइटpmuday.org
राज्यदिल्ली
साल2024

PM Uday Yojana उद्देश्य

दिल्ली की अवैध कॉलोनियों में जहां लोग रहते हैं। उन लोगों को हमेशा डर लगा रहता था। कि उन्हें ना जाने कब घर से बेघर कर दिया जाएगा। इस बात को ध्यान में रखते हुए ऐसे लोगों के लिए दिल्ली सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उदय योजना को शुरू किया गया है। DDA पीएम उदय योजना को लागू करने का उद्देश्य दिल्ली में जो अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोग हैं। उन को लाभ पहुंचाना है। दिल्ली की अवैध कॉलोनियों में रह रहे लोगों को अनाधिकृत घरों पर अधिकार प्राप्त कराना है। ताकि उन्हें अपने घर पर मालिकाना हक मिल सके। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। ऑनलाइन पंजीकरण कराके वे सभी अपने घर पर मालिकाना हक प्राप्त कर सकते हैं। और अपने घर के सपने को पूरा कर सकें।

दिल्ली राशन कार्ड 

प्रधानमंत्री उदय योजना लाभ एवं विशेषताएं

  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली के नागरिकों के लिए प्रधानमंत्री उदय योजना का शुभारंभ किया गया है।
  • PM Uday Yojana के माध्यम से अवैध कॉलोनियों को वैध कराने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा।
  • अनाधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को बेघर होने का डर नहीं होगा।
  • दिल्ली की अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोग अपना मालिकाना हक प्राप्त कर सकेंगे।
  • यदि अनाधिकृत कॉलोनी में रहने वाले नागरिक ने मकान पावर ऑफ अटॉर्नी पर खरीदा है। तो उसको पुरानी खरीद-फरोख्त के दस्तावेजों को दिखाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • वह सिर्फ अंतिम पावर ऑफ अटॉर्नी दिखा सकता है। और अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है।
  • मालिकाना हक प्राप्त होने के बाद लाभार्थी को बैंक से भी लोन प्राप्त हो सकेगा।
  • पीएम योजना उदय योजना के अंतर्गत यदि 100 गज का प्लाट है। तो उसके लिए 5000 से भी कम का रजिस्ट्रेशन शुल्क सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है।
  • सर्किल रेट के हिसाब से 20 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर वाले एरिया में यदि एक प्लाट पर 4 फ्लैट बने हैं। तो 5000 रुपए उन चारों फ्लैटो में रजिस्ट्रेशन के लिए बट जाएंगे।
  • अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिए योजना के तहत 40 लाख से अधिक नागरिकों को लाभान्वित किया जाएगा।
  • लगभग 300 अनाधिकृत कॉलोनियों के नक्शे ऑनलाइन रखे जाएंगे।
  • DDA के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा
  • लोगों को ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से समय की बचत होगी

पीएम उदय योजना पात्रता

  • आवेदक को दिल्ली का स्थाई निवासी होने चाहिए।
  • अनाधिकृत  कॉलोनी में रहने वाला नागरिक हो। जिस को मालिकाना हक से वंचित किया गया हो।

Delhi PM Uday Yojana आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • कॉलोनी का नाम
  • कॉलोनी पंजीकरण संख्या
  • कब्जा दस्तावेज
  • बिजली का बिल
  • भुगतान दस्तावेज
  • हाउस नंबर
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बेचने का समझौता

Pradhan Mantri Awas Yojana List

DDA पीएम उदय योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन करने के लिए PM Uday Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Registration Form का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपको तीन ऑप्शन दिखाई देंगे।
  • आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • सबसे पहले आपको लिंग का चुनाव करना होगा।
  • उसके बाद आपको नाम, ईमेल आईडी, फोन नंबर, मकान नंबर, सड़क, जिला, राज्य एवं पिन कोड दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आप सफलतापूर्वक पीएम उदय योजना के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

DDA PM Uday Yojana Application Status देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको DDA PM Uday Yojana की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Disposed Application के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको एक लिस्ट दिखाई देगी।
  • अब आप को Case ID पर क्लिक करना होगा
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने पीएम उदय योजना के अंतर्गत लागू किए गए आवेदन से संबंधित सभी जानकारी आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।

Leave a Comment