Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024: राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना आवेदन फॉर्म, लाभ

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana:- राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा राज्य की बालिकाओ को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु राजस्थान एकल द्वी पुत्री योजना का शुभारम्भ किया है। इस योजना के माधयम से राज्य की 10वीं और 12वीं में अधिक अंक लाने वाली छात्राओ को राजस्थान एकल द्वि पुत्री योग्यता पुरस्कार देकर उन्हें से सम्मानित किया जाएगा। जिससे वह आगे की शिक्षा के लिए प्रोत्साहित हो सके और अपना भविष्य उज्जवल बना सके। यदि आप राजस्थान के निवासी है। और Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana के तहत आवेदन कर भत्ता प्राप्त करना चाहते है। तो आज हम आपको राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है।  जैसे – इसके लाभ ,इसका उद्देश्य ,दस्तावेज़ आवेदन प्रिक्रिया तथा आपकी क्या पात्रता होनी चाहिए। इन सभी के बारे में बतायेगे तो सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना 2024 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पात्र छात्राए योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकती है। इस योजना के तहत राज्य की प्रतिभाशाली बालिकाओं जिन्होंने राज्य स्तर और जिला स्तर पर एक निश्चित स्थान तक निर्धारित कट ऑफ अंक या अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन बालिकाओं को राजस्थान एकल द्वि पुत्री योग्यता पुरस्कार दिया जाएगा। जिसमे कक्षा 12वीं में राज्य स्तर पर 51,000 रुपए और 10वीं कक्षा में राज्य स्तर पर 31,000 रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा 10वीं और 12वीं कक्षा की बालिकाओं को जिला स्तर पर 11,000 रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। यह राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इस राशि का उपयोग कर छात्राए अपनी आगे की शिक्षा प्राप्त कर सकेगी। जिससे उन्हें आर्थिक सहायता भी मिलेगी और वह आत्मनिर्भर व सशक्त भी बनेगी।

Rajasthan Girl Students Agriculture Subject Yojana

राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नामRajasthan Ekal Dwiputri Yojana
किसने आरम्भ कीराजस्थान सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य की एकल द्वि पुत्री
उद्देश्यराज्य की छात्राओं को पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित करना
आवेदन की अंतिम तिथि11 अक्टूबर
राज्यराजस्थान
आवेदनऑफलाइन 
आधिकारिक वेबसाइटhttp://rajeduboard.rajasthan.gov.in/

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024 का उद्देश्य

राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की छात्राओं को पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित करना है। जिससे राज्य की और छात्राए शिक्षा के लिए प्रोत्साहित हो सके और राज्य में बालिकाओ की शिक्षा को बढ़ावा भी मिलेंगे। इस योजना के तहत राज्य की बालिकाओ को राजस्थान एकल द्वि पुत्री योग्यता पुरस्कार दिया जाएगा।

राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि

इस योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। पात्र छात्राए योजना के आवेदन कर पुरुष्कार प्राप्त कर सकती है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 ओक्टोबर रखी गई है। इस योजना के तहत केवल वही छात्राएं आवेदन की पात्र होंगी जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर और जिला स्तर पर निश्चित स्थान तक निर्धारित कट ऑफ अंक या अधिक अंक हासिल किए हो।

राजस्थान कन्या शादी सहयोग योजना

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana Cut Off

Name of Board Exam SubjectState Level Cut Off
माध्यमिक परीक्षा 2022 579
माध्यमिक परीक्षा 2022 (व्यावासायिक) 575
प्रवेशिका परीक्षा 2022 507
उच्च माध्यमिक परीक्षा 2022विज्ञान487
 वाणिज्य479
 कला485
उच्च माध्यमिक परीक्षा 2022 (व्यावासायिक)विज्ञान483
 वाणिज्य453
 कला482
वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा 2022 465

राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना 2024 की पात्रता

  • आवेदक छात्र को राजस्थान राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के तहत केवल वही छात्राएं आवेदन की पात्र होंगी जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर और जिला स्तर पर निश्चित स्थान तक निर्धारित कट ऑफ अंक या अधिक अंक हासिल किए हो।
  • छात्र का बैंक का खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana के दस्तावेज़
  • एप्लीकेशन फॉर्म (आवेदन पत्र मूल – परिशिष्ट – 1)
  • 50/- रूपये के नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर नोटरी द्वारा सत्यापित माता – पिता का संतान सम्बन्धी मूल शपथ-पत्र (परिशिष्ट – 2)
  • राशन कार्ड (फोटोकॉपी) राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित
  • प्रिंसिपल / संस्था प्रधान का अनुशंषा पत्र / स्वयंपाठी छात्रा हेतु जनप्रतिनिधि का अनुशंषा पत्र (परिशिष्ट – 3)
  • बैंक पासबुक फोटोकॉपी / Cancelled चेक
  • पहचान प्रमाण पत्र या आधार कार्ड सत्यापित फोटोकॉपी

देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण योजना 

राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना की आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024 का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान पूर्वक पढ़ लेना है।
  • अब आपके सामने Pdf में आवेदन फॉर्म खुल जायेगा, उसका प्रिंटआउट निकाल लेना है।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद मांगे गए दस्तावेज़ों को फॉर्म के साथ संगलन करना होगा।
  • और साथ में शपथ पत्र भी अटैच करने होगा।
  • इसके बाद अपने विद्यालय के संस्था प्रधान से (स्वयंपाठी परीक्षार्थी की स्थिति में जनप्रतिनिधि की अनुशंसा) अग्रेषित करवाना है।
  • इसके बाद निर्धारित तिथि तक रजिस्टर्ड डाक से सचिव, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर के पते पर प्रेषित करना है।

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana FAQs

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?

राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना 2024 के लिए आवेदन की प्रोसेस और आवेदन फॉर्म ऊपर उपलब्ध करवा दिया है। अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म के साथ अपने सभी आवश्यक दस्तावेज सलंगन कर नोटिफिकेशन में दिए अनुसार निर्धारित पते पर भेज देना है।

राजस्थान एकल द्विपुत्री योजना क्या है?

महिला सशक्तीकरण को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू की गई एकल-द्वि पुत्री योजना में बोर्ड ने इस वर्ष पात्र बालिकाओं से ऑफलाइन आवेदन मांगे हैं। इसके लिए बोर्ड ने राज्य व जिलेवार कट ऑफ अंक की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

राजस्थान एकल द्विपुत्री योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन 11 अक्टूबर तक कर सकते हैं।

Leave a Comment