LIC Varishtha Pension Bima Yojana:- दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं कि भारतीय जीवन बीमा निगम वक्त वक्त पर भारत देश के सभी लोगों के लिए अलग-अलग प्रकार की इंश्योरेंस स्कीम का शुभारंभ करता रहता है भारतीय जीवन बीमा निगम के माध्यम संचालित आज हम आपको ऐसी एक पॉलिसी से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं जिसका नाम वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना 2024 है तो आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के द्वारा से इस योजना से जुड़ी सभी जानकारी को प्रदान करेंगे जैसे कि LIC Varishtha Pension Bima Yojana क्या है?, इसकी हाइलाइट्स, उद्देश्य, लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन करने की प्रक्रिया आदि। तो अगर आप इस योजना से संबंधित सभी जानकारी को प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ना होगा।
Table of Contents
LIC Varishtha Pension Bima Yojana 2024
मित्रों यह एक प्रकार की इंश्योरेंस पॉलिसी है जिसके द्वारा से लाभार्थी एक बार प्रीमियम का भुगतान करके पेंशन का जिंदगी भर फायदा प्राप्त कर सकता है एलआईसी वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना के अंतर्गत लाभार्थी प्रीमियम का भुगतान हर महीने, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक या फिर वार्षिक कर सकता है LIC Varishtha Pension Bima Yojana के अंतर्गत भारतीय जीवन बीमा निगम के द्वारा 9.3 फिसत की प्रतिफल दर निर्धारित की गई है इस पॉलिसी के अंतर्गत 15 दिन का लोक पीरियड रखा गया है इस लोक पीरियड के अंतर्गत अगर आवेदक पॉलिसी से संतुष्ट ना हो तो 15 दिन के अंदर अंदर अपने पैसे वापस ले सकता है।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना के बारे में जानकारी
योजना का नाम | वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना |
किसके माध्यम से आरंभ की गई | भारत सरकार के माध्यम |
उद्देश्य | पेंशन प्रदान करना |
फायदा पाने वाले | भारत के वरिष्ठ नागरिक |
साल | 2024 |
आधिकारिक वेबसाइट | www.licindia.in |
वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना के अंतर्गत ऋण
किसी भी तरह की आवश्यकता पड़ने पर लाभार्थी वरिष्ठ पेंशन योजना के अंतर्गत 75 फीसद तक की निवेश पर लोन ले सकता है यह लोन लाभार्थी पॉलिसी लेने के 3 साल बाद ही ले सकता है LIC Varishtha Pension Bima Yojana के अंतर्गत लिए हुए लोन पर इंटरेस्ट रेट भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं।
Varishtha Pension Bima का आत्मसमर्पण
यह पॉलिसी 15 साल के लिए है अगर पॉलिसी होल्डर पूरे 15 साल तक इस पॉलिसी से पैसे नहीं निकालता है तो उसे पूरी खरीद मूल्य वापस कर दी जाएगी पर अगर किसी कारणवश पॉलिसी होल्डर को 15 साल से पहले पैसे निकालने की जरूरत पड़ती है तो उन्हें सिर्फ 98% ही खरीद मूल्य की राशि वापस की जाएगी।
एलआईसी वरिष्ठ पेंशन योजना का उद्देश्य
इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है कि भारत देश के सभी वरिष्ठ लोगों को पेंशन का लाभ प्रदान करना। LIC Varishtha Pension Bima Yojana के द्वारा से भारत में रहने वाला कोई भी नागरिक इस योजना में निवेश करके हर महीने पेंशन प्राप्त कर सकता है इस योजना के द्वारा से वृद्ध नागरिकों के आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा तथा वह सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगे और यही इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है।
LIC Varishtha Pension Bima Yojana कैसे कार्य करती है?
- पेंशनर के माध्यम Varishtha Pension Yojana खरीद मूल्य पर खरीदी जा सकती है।
- पॉलिसी धारक को यह वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना खरीदने के लिए एकमुश्त भुगतान करना होगा।
- पेंशनर को पेंशन की राशि मासिक, त्रैमासिक, छमाही या वार्षिक रूप से प्रदान की जाएगी।
- पॉलिसी धारक के परिवार को भी पेंशन देय होगी।
- पॉलिसी की न्यूनतम एवं अधिकतम राशि की एक सीमा तय कर दी गई है।
- अगर पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है तो खरीद मूल्य वापस कर दिया जाता है।
- पॉलिसी की 3 साल की अवधि पूरी होने के पश्चात पॉलिसी धारक को ऋण मिल सकता है।
- लोन पर ब्याज का भुगतान पॉलिसी धारकों को करना होगा।
- अगर पॉलिसी धारक इस योजना को आगे चालू नहीं रखता है।
- तो इस पॉलिसी से बाहर निकलने से पहले पॉलिसी धारक को लोन की राशि का पूरा भुगतान करना होगा।
वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना का खरीद मूल्य
पेंशन की आवृत्ति | न्यूनतम खरीद मूल्य | अधिकतम खरीद मूल्य |
मासिक | ₹ 63,960 | ₹ 6,39,610 |
त्रैमासिक | ₹ 65,430 | ₹ 6,54,275 |
अर्धवार्षिक | ₹ 66,170 | ₹ 6,61,690 |
वार्षिक | ₹ 66,665 | ₹ 6,66,665 |
वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली पेंशन
पीरियड | अमाउंट | |
न्यूनतम पेंशन | मासिक | ₹ 500 |
त्रैमासिक | ₹ 1500 | |
अर्धवार्षिक | ₹ 3000 | |
वार्षिक | ₹ 6000 | |
अधिकतम पेंशन | मासिक | ₹ 5000 |
त्रैमासिक | ₹ 15000 | |
अर्धवार्षिक | ₹ 30000 | |
वार्षिक | ₹ 60000 |
वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना के कुछ मुख्य तथ्य
- खरीद मूल्य÷ Varishtha Pension Bima Yojana को एकमुश्त खरीद मूल्य का भुगतान करके खरीदा जा सकता है।
- इस योजना के अंतर्गत अलग-अलग तरह के खरीद मूल्य है पेंशनर के माध्यम खरीद मूल्य की तथा पेंशन की राशि का चयन अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार किया जा सकता है।
- पेंशन भुगतान÷ इस योजना के अंतर्गत पेंशन का भुगतान चयनित पेंशन भुगतान के मोड के आधार पर किया जाएगा।
- प्रथम पेंशन का भुगतान पॉलिसी खरीदने के 1 महीने, 3 महीने, 6 महीने या 1 साल के पश्चात किया जाएगा।
- परिवारिक लाभ÷ इस योजना के अंतर्गत पॉलिसी की राशि पति या पत्नी या फिर आश्रित परिवार के सदस्य के माध्यम प्राप्त की जा सकती है।
- लोन÷ पॉलिसी की अवधि के 3 साल पूरे होने के पश्चात खरीद मूल्य का अधिकतम 75 फीसद ऋण प्राप्त किया जा सकता है।
- इस ऋण पर ब्याज का भुगतान करना होगा।
- मृत्यु की स्थिति में÷ अगर पेंशनर की मृत्यु हो जाती है तो इस योजना के अंतर्गत प्रदान किया गया खरीद मूल्य वापस कर दिया जाएगा।
- सरेंडर वैल्यू÷ पॉलिसी की अवधि के 15 वर्ष पूरे होने के पश्चात पेंशनर इस योजना के बाहर निकल सकता है।
- इस स्थिति में पेंशनर को खरीद मूल्य का 100% पैसा वापस किया जाएगा।
- पर अगर पेंशनर 15 साल से पहले इस योजना से बाहर निकलता है तो इस स्थिति में खरीद मूल्य का 98 फीसद पैसा ही वापस किया जाएगा।
- फ्री लुक पीरियड÷ यह योजना के अंतर्गत 15 दिन का फ्री लुक पीरियड है अगर पॉलिसी धारक इस पॉलिसी के दिशा-निर्देशों से संतुष्ट नहीं है।
- तो वह 15 दिन के अंदर अंदर इस पॉलिसी से बाहर निकल सकता है।
- इस स्थिति में उन्हें खरीद मूल्य का पूरा पैसा स्टांप शुल्क की कटौती करके वापस कर दिया जाएगा।
- आयु सीमा÷ इस योजना के अंतर्गत न्यूनतम आयु सीमा 60 साल एवं अधिकतम कोई आयु सीमा नहीं है।
Varishtha Pension Bima से संबंधित कुछ नियम व शर्तें
- अगर फ्री लुक पीरियड के दौरान पेंशनर योजना के दिशा निर्देशों से संतुष्ट नहीं है।
- तो इस स्थिति में वह पॉलिसी वापस कर सकता है।
- भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा पॉलिसी वापस करने पर खरीद मूल्य की राशि वापस कर दी जाएगी।
- यह राशि स्टांप ड्यूटी के मूल्य को काट कर वापस की जाएगी।
- पॉलिसी धारकों को पॉलिसी खरीदते वक्त नॉमिनी से संबंधित जानकारी प्रदान करनी जरूरी है।
- अगर पॉलिसी धारक के माध्यम कोई गलत जानकारी प्रदान की गई है तो इस स्थिति में पॉलिसी जप्त भी की जा सकती है।
- पॉलिसी के नियम व शर्तों को वक्त वक्त पर बदला जा सकता है।
- भारतीय जीवन बीमा निगम के माध्यम दावे का भुगतान उसी कार्यालय द्वारा किया जाएगा जहां से पॉलिसी की सेवा दी जा रही है।
- परंतु निगम किसी भी समय कोई वैकल्पिक स्थान निर्धारित भी कर सकता है।
- दवा जमा करते समय लाभार्थी को क्लेम फॉर्म जमा करना आवश्यक है।
- क्लेम फॉर्म के साथ ओरिजिनल पॉलिसी डॉक्युमेंट, एनईएफटी आदेश, स्वामित्व का प्रमाण पत्र, मृत्यु का प्रमाण आदि भी जमा करना होगा।
- पेंशन प्राप्त करने के लिए पेंशन करता को निगम द्वारा निर्धारित समय अवधि में तय किए गए परफॉर्मा में विधमानता का प्रमाण पत्र जमा करना होगा।
- अगर पॉलिसी धारक पॉलिसी को सरेंडर करता है तो इस स्थिति में पॉलिसी धारक को अपना या अपने जीवन साथी का डिस्चार्ज फॉर्म के साथ मूल पॉलिसी दस्तावेज भी जमा करने होंगे।
- पेंशन प्राप्त करता की घोषित उम्र के आधार पर पॉलिसी लागू की जाएगी।
- पॉलिसी आरंभ होने की तिथि के 3 सालों के बाद पॉलिसी पर ऋण लिया जा सकता है।
- ऋण की राशि खरीद मूल्य का 75 फीसद है।
- पॉलिसी को पॉलिसी खरीदने की 15 साल की अवधि पूरी होने के बाद सरेंडर किया जा सकता है।
- अगर पॉलिसी धारक को 15 साल से पहले पॉलिसी सरेंडर करने की आवश्यकता पड़ती है।
- तो इस स्थिति में पॉलिसी धारक को खरीद मूल्य की 98% राशि प्रदान की जाएगी।
एलआईसी वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना 2024 के लाभ तथा विशेषताएं
- Varishtha Pension Yojana के द्वारा से सभी पॉलिसी होल्डर को निवेश पर पेंशन की राशि प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के अंतर्गत 9.3 फीसद की प्रतिफल दर निर्धारित की गई है
- यह योजना को प्राप्त करने के लिए आवेदक को कोई मेडिकल चेकअप कराने की आवश्यकता नहीं है।
- वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना के अंतर्गत आवेदक को निवेश 15 साल के लिए करना होगा।
- अगर आवेदक को 15 साल से पहले पैसों की आवश्यकता पड़ती है तो वह 98% खरीद मूल्य का पैसा निकाल सकता है।
- इस योजना के अंतर्गत निवेश का 75% तक लोन भी 3 साल के बाद मिल सकता है।
- निवेश की राशि को ईसीएस या फिर एनईएफटी के द्वारा से जमा करना होगा।
- इस पॉलिसी का लॉक पीरियड 15 दिन है।
- इस योजना के अंतर्गत पेंशन की राशि सीधे पॉलिसी होल्डर के बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी।
- अगर पॉलिसी होल्डर की मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को खरीद मूल्य की राशि दी जाएगी।
- आयकर अधिनियम के सेक्शन 80ccc के अंतर्गत कर में छूट भी प्रदान की जाएगी।
Varishtha Pension Bima Yojana न्यूनतम एवं अधिकतम प्रीमियम
पेंशन | न्यूनतम प्रीमियम | अधिकतम प्रीमियम |
वार्षिक | ₹ 63,960 | ₹ 6,39,610 |
आरधावार्शिक | ₹ 65,430 | ₹ 6,54,275 |
त्रैमासिक | ₹ 66,170 | ₹ 6,61,690 |
प्रतिमाह | ₹ 66,665 | ₹ 6,66,665 |
वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना आवश्यक दस्तावेज़
- इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
- यह योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपकी उम्र 60 साल से ज्यादा होनी चाहिए।
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया
- इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी एलआईसी ऑफिस जाना होगा।
- अब आपको वहां से इस योजना के अंतर्गत आवेदन फॉर्म लेना होगा।
- इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
- अब आपको अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म से अटैच करना होगा।
- जिसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म एलआईसी ऑफिस में जाकर जमा करना होगा।
- आवेदन फॉर्म के साथ आपको प्रीमियम की राशि भी जमा करनी होगी।
शिकायत समाधान प्रणाली
- ग्राहकों की शिकायतों का समाधान करने के लिए ब्रांच, मंडल, क्षेत्रीय कार्यालय में शिकायत समाधान अधिकारी नियुक्त किया जाएगा।
- इसके अलावा भारतीय जीवन बीमा निगम के माध्यम से कस्टमर पोर्टल पर कस्टमर फ्रेंडली इंट्रीग्रेटेड कंप्लेंट मैनेजमेंट सिस्टम विकसित किया गया है।
- जिसके द्वारा से पॉलिसी धारक अपनी शिकायत सीधे दर्ज कर सकता है।
- और उसकी स्थिति भी चेक कर सकता है।
- इसके अलावा ग्राहकों के माध्यम अपनी समस्या का समाधान करने के co_crmgrv@licindia.com पर भी संपर्क किया जा सकता है।
- अगर दावेदार मृत्यु के दावे को अस्वीकार किए जाने के निर्णय से संतुष्ट नहीं है।
- तो इस स्थिति में वह अपने मामले की समीक्षा के लिए क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा विवाद समाधान समिति या केंद्रीय कार्यालय द्वारा विवाद समाधान समिति से संपर्क कर सकता है।
- इसके अलावा दावेदार भारत सरकार द्वारा नियुक्त बीमा लोकपाल से भी शिकायत से संबंधित दावे के समर्थन करने के लिए संपर्क कर सकता है।